Manavta Family

Manavta Family WE ARE HELPING ALL PEOPLE TO GET BENEFITS OF OUR SERVICES
(1)

एकता में शक्ति, मानवता की जीत: 3.16 लाख का ऐतिहासिक दानफतेहपुर।एकता और सहयोग की शक्ति का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए ...
22/02/2026

एकता में शक्ति, मानवता की जीत: 3.16 लाख का ऐतिहासिक दान
फतेहपुर।
एकता और सहयोग की शक्ति का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मानवता परिवार के दानवीर सदस्यों ने स्वर्गीय लेखपाल महेंद्र प्रताप की मृतक नॉमिनी श्रीमती उर्मिला देवी के खाते में ₹3,16,000 (तीन लाख सोलह हजार रुपये) की ऐतिहासिक आर्थिक सहायता प्रदान की। यह सहयोग मात्र ₹200 प्रति सदस्य के योगदान से संभव हो पाया, जिसने यह सिद्ध कर दिया कि जब समाज एकजुट होता है तो असंभव भी संभव हो जाता है।
फतेहपुर जनपद के रियाज कॉलोनी, बर्मा चौराहा निवासी- लेखपाल स्व.महेंद्र प्रताप के आकस्मिक निधन के पश्चात मानवता परिवार उनके परिवार के लिए एक मजबूत सहारा बनकर सामने आया। संगठन के लगभग 1500 सक्रिय सदस्यों के सहयोग से यह सहायता राशि सीधे नॉमिनी के खाते में प्रेषित की गई।
संस्था के नियमों के अनुसार, 90 दिनों से अधिक सदस्यता रखने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सक्रिय सदस्य की मृत्यु की स्थिति में प्रत्येक सदस्य न्यूनतम ₹200 का सहयोग करता है। इसके अतिरिक्त, दुर्घटना की स्थिति में इलाज हेतु ₹1,00,000 तक तथा गंभीर दुर्घटना अथवा गंभीर बीमारी की दशा में ₹10,00,000 तक का सहयोग प्रदान किए जाने का प्रावधान है।
संस्था के संस्थापक हिमांशु कुमार ने बताया कि इससे पूर्व भी मानवता परिवार द्वारा मृतक नॉमिनी स्वर्गीय सीताराम साहू के परिवार को ₹3,07,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने इस मानवीय कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानवीर सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर एवं संस्थापक श्रीमान हिमांशु कुमार, प्रदेश/मंडल प्रभारी अभिलाष कुमार, प्रयागराज जिला प्रभारी डॉ. दीपेश पटेल, फतेहपुर जिला प्रभारी अरुण सिंह, असथोर ब्लॉक प्रभारी पंकज सिंह, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर संदीप सिंह अनुराग, समर परिवार के सदस्य तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यह पहल संकटग्रस्त एवं गरीब परिवारों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी है और मानवता परिवार को सच्ची मानवता का प्रतीक सिद्ध करती है।

* *एक्सीडेंट पीड़ित दंपति को 28,232 रुपये की सहायता-मानवता परिवार* फतेहपुर मानवता परिवार ने एक बार फिर अपनी मानवीय सहायत...
19/02/2026

* *एक्सीडेंट पीड़ित दंपति को 28,232 रुपये की सहायता-मानवता परिवार*

फतेहपुर
मानवता परिवार ने एक बार फिर अपनी मानवीय सहायता योजना के तहत एक्सीडेंट में घायल हुए दंपति को त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान कर मानवता की अनुपम मिसाल पेश की। इस बार सहायता संख्या 06 एवं 07 के तहत विजयनगर, खागा (फतेहपुर) निवासी श्री राजेश चंद्र एवं उनकी पत्नी श्रीमती गीता देवी को कुल 28,232 रुपये की सहायता राशि उनके निवास स्थान पर जाकर सौंपी गई।

मानवता परिवार की टीम ने 19 फरवरी 2026 को श्री राजेश चंद्र (सदस्य आईडी MP000607) को 12,370 रुपये तथा श्रीमती गीता देवी (सदस्य आईडी MP003056) को 15,862 रुपये की सहायता राशि प्रदान की। यह राशि एक्सीडेंटल इलाज सहायता योजना के अंतर्गत दी गई। टीम ने दंपति के स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। जहां पर संस्था के राष्ट्रीय संयोजक हिमांशु कुमार,असोथर ब्लॉक प्रभारी पंकज कुमार, नगर ब्लॉक प्रभारी जितेंद्र, संदीप एवं अनुराग, गीता देवी, मनीष एवं हर्षित ,आशीष आदि उपलब्ध रहे।

मानवता परिवार लगातार ऐसे जरूरतमंद सदस्यों तक पहुंचकर सहायता प्रदान कर रहा है। पूर्व में भी संगठन ने फतेहपुर जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई एक्सीडेंट पीड़ितों, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों एवं मृतक आश्रितों को लाखों रुपये की सहायता पहुंचाई है, जिससे क्षेत्र में संगठन के प्रति लोगों का विश्वास और गहरा हुआ है।

संगठन ने याद दिलाया कि ₹200 का वार्षिक सदस्यता नवीनीकरण करने वाले सदस्य ही एक लाख रुपये तक के एक्सीडेंटल इलाज सहायता के पात्र होंगे। सदस्यता नवीनीकरण ऐच्छिक है। जो सदस्य रजिस्ट्रेशन के समय ₹200 का आजीवन शुल्क जमा करके आजीवन सदस्य बनेंगे, उन्हें भी एक वर्ष के लिए ₹1 लाख तक की एक्सीडेंटल सहायता प्राप्त होगी।

मृतक नॉमिनी सहयोग, स्थाई 100% विकलांगता, गंभीर बीमारी एवं गंभीर एक्सीडेंट में 80% तक सहयोग केवल वैधानिक एवं वैलिड सदस्यों को ही मिलेगा।

मानवता परिवार ऐसे संकट की घड़ी में साथ खड़े होने का संकल्प दोहराते हुए सभी से योजना से जुड़ने की अपील करता है।

With Somdutt Maurya – I just got recognized as one of their top fans! 🎉
11/02/2026

With Somdutt Maurya – I just got recognized as one of their top fans! 🎉

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Vicky Gupta, Umashankar Gupta, Krishno Batbyal Batbyal, A...
07/02/2026

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Vicky Gupta, Umashankar Gupta, Krishno Batbyal Batbyal, Anand Anand, Satish Gupta, Jitu Kumar, Ravi Gupta, Rohit Kumar Maurya, Umesh Kumar Chauhan, Munash Saini, Rajkumar Singh Rajpoot, Azmat Ibrat Sayyad, Khulbat Ram, Jagprasad Singh, Ramsingh Ramsingh, Siyambar Verma, Kalyani Devi, Gulshan Kumar, Abhishek Abhishek, Priyam Gupta, Chhatradhari Singh, Ghanshyam Kashyap Ghanshyam, Pavan Panday, Mahakal Mahakal, Adv Amit Kumar Katiyar, Indrajit Kushvaha Ji, आरजून जाधव, Lucky Pathak, Anita Chauhan, Anil Kumar Chaudhary Chaudhary, Vijay Kumar, Sapan Bihari Sahoo Raju, Shashikumar Shashikumar, Shahbaj Ali, Jibon Hansda, Satish Vishvakarma, Vickey Kumar, Bikas Bikas, Parkash Thapa Magar Ptm, Dinesh Shakya, Rajesh Kumar Rathore, Harish Chand, Seema Devi, Arun Kumar Kushwaha, Salam Khan, Bodhan Tekam, Umakant Bag, Sarthak Varma

With Brijesh Kumar – I just got recognized as one of their top fans! 🎉
06/02/2026

With Brijesh Kumar – I just got recognized as one of their top fans! 🎉

Address

TAMBESHWAR NAGAR , JAIL Road, MANAVTA NURSERY , NEAR AGRSEN CHAURAHA, FATEHPUR
Fatehpur
212601

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Manavta Family posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Manavta Family:

Share