D. N. College Fatehgarh

Directions Website

D. N. College Fatehgarh This is the official page of DN college Fatehgarh.

13/12/2024

Beautiful Wall Color Ideas 😍🔥

12/12/2024

Best Wall Color Ideas 😍🔥

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम।
11/12/2024

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम।

दिनांक 18-10-2024 दिन शुक्रवार को उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार महाविद्यालय में ’मिशन शक्ति’ के अन्तर्गत ’जलवायु पर...
20/10/2024

दिनांक 18-10-2024 दिन शुक्रवार को उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार महाविद्यालय में ’मिशन शक्ति’ के अन्तर्गत ’जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य एवं तम्बाकू नियंत्रण’ पर पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिताएं महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ0 मनोज गर्ग जी की अध्यक्षता में आयोजित की गयीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्प् अर्पित कर हुआ। कार्यक्रम में जिला स्वास्थ विभाग से डॉ0 रणधीर सिंह (इपीडेमोलॉजिस्ट), कु0 दीप्ति यादव (मनोवैज्ञानिक एवं मानसिक स्वास्थ), श्री सूरज दुबे (जनपदीय सलाहकार तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ) अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ0 रणधीर सिंह (इपीडेमोलॉजिस्ट) ने जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य में परिवर्तन होने के कारणों पर प्रकाश डाला। कु0 दीप्ति यादव (मनोवैज्ञानिक एवं मानसिक स्वास्थ्य) ने मानव के तनावपूर्ण जीवन में मानसिक स्वास्थ की भूमिका पर प्रकाश डाला। श्री सूरज दुबे (जनपदीय सलाहकार तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ) तम्बाकू से होने वाली हानियों एवं विधि नियमों के बारे में विस्तार से बताया। डॉ0 वी0के0 तिवारी जी ने मानसिक अस्वस्थता और जलवायु परिवर्तन के कारणों पर अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 एच0एस0एन0 गुप्ता ने किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम प्रभारी डॉ0 अजहर जुनैद आलम की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं की उपस्थिति सम्मानजनक रही। पोस्टर प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता के परिणाम निम्नवत् रहे- जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य की पोस्टर प्रतियोगिता में शुभी सिंह ने प्रथम स्थान, नैन्सी ने द्वितीय स्थान एवं तोषी त्रिवेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मानसिक स्वास्थ्य की पोस्टर प्रतियोगिता में दिव्या पाण्डेय ने प्रथम स्थान, इल्मा ने द्वितीय स्थान एवं अंशिका कटियार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य की भाषण प्रतियोगिता में नन्दिनी मिश्रा ने प्रथम स्थान, शैली राठौर ने द्वितीय स्थान एवं अखण्ड प्रताप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।मानसिक स्वास्थ्य की भाषण प्रतियोगिता में दिव्या पाण्डेय ने प्रथम स्थान, साहिल कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किये गये।

दिनांक 16-10-2024 दिन बुधवार को उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार महाविद्यालय में ’मिशन शक्ति’ के अन्तर्गत ’महिला सुरक्...
17/10/2024

दिनांक 16-10-2024 दिन बुधवार को उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार महाविद्यालय में ’मिशन शक्ति’ के अन्तर्गत ’महिला सुरक्षा, महिला सम्मान एवं महिला स्वावलम्बन’ पर एक संगोष्ठी महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ0 मनोज गर्ग जी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्प्प अर्पित कर स्वागत के बाद हुआ। उपस्थित छात्र/छात्राओं को मिशन शक्ति के अन्तर्गत उ0प्र0 सरकार की हेल्पलाइन नं0-102, 108, 112, 1090, 1098 एवं 1076 के बारे में बतलाकर जागरूक किया। इसके साथ ही छात्र/छात्राओं को निवेश जागरूकता, निवेश शिक्षा एवं निवेश साक्षरता के अन्तर्गत बाम्बे स्टाक एक्सचेन्ज से आये हुए मुख्य अतिथि श्री प्रशान्त कुमार दीक्षित ने विस्तारपूर्वक शेयर बाजार के विषय में जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 एच0एस0एन0 गुप्ता ने किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम प्रभारी डॉ0 अजहर जुनैद आलम की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 120 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण डॉ0 आलोक कुमार सिह, डॉ0 राम नरेश सिंह, डॉ0 पंचम कुमार, डॉ0 मो0 अमीन, श्री सरस पाठक, श्री वीरभान सिंह श्री प्रियांशु सिन्हा, अनामिका मिश्रा एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

21/09/2024

Address

Civil Lines
Fatehgarh
209601

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when D. N. College Fatehgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share