28/05/2025
माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा श्री नायब सिंह सैनी का बिश्नोई समाज द्वारा सामाजिक सम्मान
बिश्नोई समाज का एक प्रतिनिधि मंडल राज्यसभा सांसद श्री सुभाष जी बराला की अध्यक्षता और स्वामी कृपाचार्य जी महाराज के सानिध्य में माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मिला।
बिश्नोई समुदाय की तरफ से सरकार का वन्यजीवों के संरक्षण में सहयोग के लिए आभार प्रकट किया गया।
बीजेपी सरकार कार्यकाल में हरियाणा में अब तक समुदाय के सहयोग के लिए सरकार ने 6 सामुदायिक आरक्षित क्षेत्र घोषित किए हैं । इसके अलावा गांव बड़ोपल में कृष्ण मृग के संरक्षण के लिए आरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाएगा तथा लगभग चार एकड़ में वन्य जीव ट्रीटमेंट सेंटर के साथ-साथ अन्य पशुओं के इलाज के समुचित व्यवस्था हेतु ऑपरेशन थिएटर, 24 घंटे चिकित्सकों की सुविधा इत्यादि उपलब्ध करवाई जाएगी ।
बिश्नोई समाज ने मुख्यमंत्री जी को हरियाणा के राज्य पशु कृष्ण मृग का प्रतीकात्मक स्टैचू भेंट करके वन्यजीवों के संरक्षण में सहयोग के लिए सामाजिक सम्मान किया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने अशाश्वत किया कि जब समाज और सरकार संरक्षण कार्यो में एकजुट होते है तो निश्चित ही सकारात्मक परिणाम आएंगे।
पूरे देश में हरियाणा पहला ऐसा राज्य है जहां वन्यजीवों के शिकार पर अंकुश लगाने के लिए टोपीदार बंदूक पर प्रतिबंध लगाया गया है।
इसके अलावा जिन वृक्षों पर पक्षियों के घोसले होंगे, उन पेड़ों को नहीं काटा जाएगा, सरकार ने इस बाबत भी आदेश जारी किए हुए हैं ।
यह सरकार की वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
अमर शहीद अमृता देवी बिश्नोई के नाम से वन्य जीव संरक्षण पुरस्कार बारे भी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।
इसके अलावा राज्य वन्य जीव बोर्ड में अधिक से अधिक सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों को शामिल किया जाएगा।
इस अवसर पर अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय संयोजक श्री धर्म सिंह खीचड़ लीलस,हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष विनोद कड़वासरा बड़ोपल, महासचिव विनोद काकड़ धानगड़, जिला अध्यक्ष हिसार चंद्र सिंह सहारण, जिला अध्यक्ष सिरसा मुकेश धायल, जिला फतेहाबाद अध्यक्ष एवं नागपुर सरपंच राधेश्याम सिहाग, चौधरीवाली सामुदायिक आरक्षित क्षेत्र के अध्यक्ष/सरपंच एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप डेलू, अमर शहीद अमृता देवी सामुदायिक आरक्षित क्षेत्र धानगढ़ के प्रतिनिधि बीजेपी पूर्व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल सिहाग, पंचायत समिति अध्यक्ष महेंद्र सिंह भादू, देवभूमि कालवन जिला जींद से सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप सिंह नैन, श्री गुरु गोरखनाथ सामुदायिक आरक्षित क्षेत्र काजल हेडी के प्रतिनिधि श्री सतपाल सिंह भादू, श्री गुरु जंभेश्वर सामुदायिक आरक्षित क्षेत्र ढाणी माजरा के प्रतिनिधि सरपंच चौथा राम जी, गांव पारता प्रधान श्री अमित बैनीवाल इत्यादि विशेष रूप से मौजूद रहे।
बिश्नोई समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद प्रकट करते हुए हरियाणा का एकमात्र वन्य जीव ट्रीटमेंट सेंटर के शिलान्यास के लिए आमंत्रित भी किया।