19/04/2026
भारती एज्क्युकेशन एंड डेव्लेप्मेंट सोसायटी के सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय, भट्टू कलाँ, जिला फतेहाबाद (हरियाणा), के प्रांग़ण में महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ. डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष में दिनांकं 12.4.2026 ‘प्रकृति व पर्यावरण’ विषय पर एक चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें तीसरी से पाँचवी और छटी से आठवीं कक्षा के स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। दोनो समुह के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थिर्यों को आकर्षक इनाम दिए गए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथी श्री बलवान सिंह, जिला प्रयोजना समनव्य अधिकारी थे और भारती एज्क्युकेशन एंड डेव्लेप्मेंट सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. दलबीर भारती ने कर्यक्रम की अध्यक्षता की। भारती सोसायटी के उपाध्यक्ष इंद्राज सिंह, सचिव नरेंद्र कुमार लुणा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार भार्गव, सह सचिव सुशीला सहारण, भट्टू कलाँ ग्राम पंचायत के सरपंच श्री प्रहलाद सिंह और बड़ी संख्या में विद्यार्थी व महिला और पुरुष उपस्थित थे। महात्मा ज्योतिबा फुले, डॉ. भीमराव अम्बेडकर और सावित्रीबाई फुले को श्रद्धा-सुमन भेंट कर देश व समाज के उत्थान के लिए उनके म हान योगदान के बारे में बताया गया।