Puran Society

Puran Society Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Puran Society, Non-Governmental Organization (NGO), Opp Apex School, Canal Colony, Fatehabad.

सनसनी न्यूज फतेहाबाद के नए कार्यालय के शुभारंभ पर पूर्ण सोसायटी (रजि.) की टीम ने पहुंचकर सनसनी न्यूज के ऑडिटर भाई पंकज क...
16/03/2026

सनसनी न्यूज फतेहाबाद के नए कार्यालय के शुभारंभ पर पूर्ण सोसायटी (रजि.) की टीम ने पहुंचकर सनसनी न्यूज के ऑडिटर भाई पंकज कुक्कड़ को बधाई व शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें शॉल भेंटकर तथा उपहार देकर उत्तम पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया।
पूर्ण सोसायटी परिवार सनसनी न्यूज एवं भाई पंकज कुक्कड़ जी के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करता है।

जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहने वाली शहर का प्रमुख सामाजिक संगठन पूर्ण सोसायटी (रजि.) ने अपना एक और सामाजिक...
02/03/2026

जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहने वाली शहर का प्रमुख सामाजिक संगठन पूर्ण सोसायटी (रजि.) ने अपना एक और सामाजिक दायित्व पूर्ण करते हुए जरूरतमंद परिवार के बच्चे के ईलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। बीते दिनों शक्ति नगर निवासी एक 6वीं कक्षा का विद्यार्थी सडक़ हादसे में गंभीर घायल हो गया था, उसके पैर का ऑप्रेशन होना बहुत जरूरी था, लेकिन परिवार की आर्थिक हालत काफी नाजुक थी, ऐसे में पूर्ण सोसायटी ने प्रयास करते हुए ईलाज व ऑप्रेशन के लिए कुछ राशि एकजुट की तथा पीडि़त परिवार के घर जाकर सम्मान यह राशि सौंपी तथा आगे भी हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया। घायल बच्चे के लिए पिता ने भी सोसायटी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सोसायटी के पे्रजिडेंट सन्नी बंसल एवं फतेहाबाद युनिट प्रजेडेंट पायल चक्रवर्ती ने कहा कि हमारा प्रयास रहता है कि पूर्ण सोसायटी समाज की हर संभव मदद और सेवा कर सकें। जरूरतमंद बच्चों शिक्षा, खेलकूद, पर्यावरण संरक्षण, जीव संक्षरण, रक्तदान, फ्री मैडिकल कैम्प इत्यादि अनेक प्रकल्पों के माध्यम से पूर्ण सोसायटी 2011 से निरंतर काम करती आ रही है और आगे भी यूं सेवा के कार्य जारी रहेंगे। इस अवसर पर सोसायटी के एडमिन ललित चक्रवर्ती ने बच्चे के ईलाज हेतू आर्थिक मदद करने वाले सभी दानी सज्जनों को आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सोसायटी के प्रचार सचिव सुदर्शन नरुला व कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण नरुला भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

23/02/2026

फतेहाबाद शहर के शक्ति नगर निवासी एक जरूरतमंद परिवार के बच्चा बलविन्द्र एक बीते दिन एक सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिवार की आर्थिक हालत बहुत कमजोर है और बच्चे के पैरों का ऑप्रेशन करवाना बहुत जरूरी है।
ऐसे संकट के समय में आईए आप और हम मिलकर इस दुखी परिवार को सहारा बने। 100, 200, 500, 1000 रुपये की छोटी सी मदद करके बच्चे का ऑप्रेशन करवाकर उसकी जिंदगी को बचाने हमारा साथ दें। आपका छोटा सा सहयोग किसी परिवार के चिराग को बुझने से बचा सकता है।

Its a Group of People which is always ready to help the person

Thx to Newspapers 🗞️
09/02/2026

Thx to Newspapers 🗞️

समाजसेवी में अग्रणीय कार्य करती आ रही है पूर्ण सोसायटी (रजि.) ने नशा मुक्ति अभियान में अहम योगदान देते हुए सराहनीय कार्य...
08/02/2026

समाजसेवी में अग्रणीय कार्य करती आ रही है पूर्ण सोसायटी (रजि.) ने नशा मुक्ति अभियान में अहम योगदान देते हुए सराहनीय कार्य किया। पूर्ण सोसायटी की टीम ने महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक ठाकुर भवानी सिंह के साथ नागरिक अस्पताल में नशा मुक्ति शिविर में रह रहे नशा पीडि़त युवाओं से सीधे जाकर मुलाकात की तथा उन्हें पौष्टिक आहार वितरित कर उनका हौंसला भी बढ़ाया। इस अवसर पर ठाकुर भवानी सिंह ने नशा पीडि़तों की समस्याएं सुनीं तथा उन्हें दृढ़ संकल्प बने रहने के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि पूर्ण सोसायटी द्वारा आज नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन सभी मरीजों व तिमारदारों को पौष्टिक दलिया और फल वितरित करने का अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में ठाकुर भवानी सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रेजिटेंड सन्नी बंसल के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने ठाकुर भवानी सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर अस्पताल के सभी वार्डों में दर्जनों मरीजों को पौष्टिक आहार वितरित कर उनके जल्द स्वस्थ होने की मंगल कामना की। वहीं नशा मुक्ति वार्ड में युवाओं को विशेष रूप से मोटिवेट किया गया। इसके अलावा स्लम बस्ती में भी बच्चों को पौष्टिक आहार बांटा।
ठाकुर भवानी सिंह ने अपने वक्तव्यों में पूर्ण सोसायटी द्वारा किए जा रहा समाजसेवी के कार्यों की भूरि भूरि सराहना की। उन्होंने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि नशे के खिलाफ चल रही जंग में पूर्ण सोसायटी ने उन्हें पूरी तरीके से समर्थन दिया है। पूर्ण सोसायटी के इस समर्थन से उन्हें पूर्ण विश्वास हो गया है कि एक ना एक दिन हम ये जंग जरूर जीतेंगे और समाज से नशे रूपी राक्षस को खत्म करने का काम करेंगे। उन्होंने नशे को एक महामारी बताया, जो युवाओं की जिंदगियों को निगल रही है। भवानी सिंह ने कहा कि पूर्ण सोसायटी की तरह अगर सभी संस्थाएं एकजुट होकर नशे के खिलाफ काम करे तो वह दिन दूर नहीं जब हम अपने फतेहाबाद क्षेत्र को नशे के दल दल से बाहर निकाल लाएंगे।
पूर्ण सोसायटी के प्रेजिडेंट सन्नी बंसल व एडमिन ललित चक्रवर्ती ने यह विश्वास दिलाया नशे को जड़ से खत्म करने के लिए हमारी पूरी टीम हमेशा तत्पर रहेगी। जो युवा नशा छोडऩा चाहते हैं या नशा छोडऩे के लिए शिविरों में उपचाराधीन हैं, हमारी सोसायटी उनकी हर संभव सहायता करेगी। हम पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन का भी पूर्ण साथ देने को तैयार हैं। पूर्ण सोसायटी का उद्देश्य एक स्वच्छ, स्वस्थ एवं आदर्श समाज की स्थापना करना है। भाई ठाकुर भवानी सिंह ने समाज में नशे के खिलाफ जो आन्दोलन छेड़ा है। पूर्ण सोसायटी उसमें पूर्ण समर्थन करती है।
इस अवसर पर फतेहाबाद युनिट की प्रेजिडेंट पायल चक्रवर्ती, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष राजकमल, सचिव हर्ष नागपाल व विकास नायक, प्रचार सचिव सुदर्शन नरुला, मीडिया कॉर्डिनेटर संयम कुमार, जोनी गहलोत, भव्या, नवकल्याण संस्था के प्रेजिडेंट बंटी कम्बोज, सिटी क्लब के प्रेजिडेंट विनोद अरोड़ा, पुनित ग्रोवर, डा. प्रवीण सोनी सहित अनेक युवा साथी मौजूद रहे।

दशम पातशाही श्री गुरु गोबिन्द जी महाराज के चारों साहिबजादों की शहादत स्मृति में पूर्ण सोसायटी (रजि.) फतेहाबाद युनिट ने ग...
27/12/2025

दशम पातशाही श्री गुरु गोबिन्द जी महाराज के चारों साहिबजादों की शहादत स्मृति में पूर्ण सोसायटी (रजि.) फतेहाबाद युनिट ने गुरुद्वारा साहिब गुरुनानकपुरा के पास गर्म दूध और बिस्कुट का प्रसाद वितरित किया। सोसायटी के प्रेजिडेंट सन्नी बंसल के कुशल नेतृत्व और फतेहाबाद युनिट पे्रजिडेंट पायल चक्रवर्ती की देखरेख में सभी सेवादारों ने श्रद्धाभाव के साथ दूध और बिस्कुट की सेवा निभाई। करीब अढ़ाई घंटे तक सैंकड़ों लोगों को गर्म मीठा दूध और बिस्कुट वितरित किए गए हैं। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा अपनी टीम के साथ पहुंचे। यहां पहुँचने पर सन्नी बंसल व पायल चक्रवर्ती ने अपनी टीम के साथ उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने साहिबजादों की शहादत को प्रणाम करते हुए सोसायटी द्वारा किए जा रहे इस पुनित काम की सराहना की तथा सभी सेवादारों को उत्साहवर्धन भी किया। उनके साथ उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी, अमृतपाल खुम्बर, गांव करनौली से सरपंच परमवीर व तरूण मैहता भी विशेष रूप से साथ रहे।
प्रवीण जोड़ा व सन्नी बंसल ने कहा कि साहिबजादों द्वारा धर्म की रक्षा एवं मातृभूमि की सेवा को समर्पित गौरवमयी गाथा सदैव हम सभी को धर्म, नैतिकता और देशभक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करती रहेगी।
इस अवसर पर संयम कुमार, हर्ष नागपाल, राजकमल, पुनित ग्रोवर, दिव्या ग्रोवर, राहुल कुमार, विकास कुमार, सुदर्शन नरुला, जोनी गहलोत (पगड़ी वाले), अमनदीप सेठी, आर्यन ग्रोवर (ग्रोवर वाटर कैम्पर), कविता गहलोत, हरगुन सेठी, लवण्या गहलोत, आदित्य, कीर्तन सेठी, नवदीप नरुला, हितेन नरुला सहित स्थानीय दुकानदार भाईयों व अन्य सेवादारों ने भी सेवा में भाग लिया।

वीर बाल दिवस पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के अमर बलिदानी साहिबजादों की वीरता को कोटि-कोटि नमन! धर्म की रक्षा एवं म...
26/12/2025

वीर बाल दिवस पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के अमर बलिदानी साहिबजादों की वीरता को कोटि-कोटि नमन!
धर्म की रक्षा एवं मातृभूमि की सेवा को समर्पित आपकी गौरवमयी गाथा सदैव हम सभी को धर्म, नैतिकता और देशभक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करती रहेगी।

Thx to newspapers 🗞️
05/12/2025

Thx to newspapers 🗞️

Thanks to newspapers
27/11/2025

Thanks to newspapers

पूर्ण सोसायटी ने स्लम बस्ती में जरूतमंदों को बांटे गर्म वस्त्र एवं भोजनपूर्ण सोसायटी के साथ जुडकऱ समाज उत्थान में हमारा ...
24/11/2025

पूर्ण सोसायटी ने स्लम बस्ती में जरूतमंदों को बांटे गर्म वस्त्र एवं भोजन
पूर्ण सोसायटी के साथ जुडकऱ समाज उत्थान में हमारा साथ दें: सन्नी बंसल
फतेहाबाद। जरूरतमंदों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहने वाली पूर्ण सोसायटी (फतेहाबाद यूनिट) की टीम ने अपना एक और दायित्व निभाते हुए बढ़ती सर्दी को ध्यान में रखते हुए लघु सचिवालय के सामने स्लम बस्ती में जरूरतमंद बच्चों व महिलाओं को गर्म वस्त्र वितरण किये। इसी के साथ सभी को भरपेट भोजन भी उपलब्ध करवाया। पूर्ण सोसायटी के प्रेजिडेंट सन्नी बंसल के कुशल निर्देशन में फतेहाबाद युनिट की प्रेजिडेंट पायल चक्रवर्ती की देख रेख में इस सेवा को सफलता से निभाया गया, जहां लगभग 75 बच्चों व महिलाओं को गर्म वस्त्र व भोजन वितरित किये गए। इस अवसर पर सोसायटी के महासचिव राजकमल, सचिव हर्ष नागपाल व विकास नायक, कार्यकारिणी सदस्य राहुल रत्ती व एडमिन ललित चक्रवर्ती ने अपनी सेवाएं दीं। इस मौके पर बच्चों व महिलाओं को सर्दी से बचने के उपाय भी बताए तथा साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। सन्नी बंसल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जरूरतमंदों की समय पर मदद करना सबसे बड़ा पुण्य और सेवा का कार्य है। नर सेवा-नारायण सेवा के सामान है। पूर्ण सोसायटी 2011 से इस सेवा को निस्वार्थ भाव से निभाती आ रही है। समय समय में जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना, मैडिकल कैम्प, रक्तदान कैम्प, पर्यावरण संरक्षण, जीव संरक्षण, शिक्षा के प्रति जागरूकता और नशा विरोधी अभियान में पूर्ण सोसायटी अपना भरपूर योगदान देती आई है और हमारी टीम आगे भी इस प्रकार के सेवा कार्य करती रहेगी। पायल चक्रवर्ती ने अपने संबोधन में कहा कि प्रयास करने से समाज में बदलाव जरूर लाया जा सकता है। पूर्ण सोसायटी के इस अभियान में हमारा साथ देकर समाज को एक नई दिशा देने तथा निम्न वर्ग में जीवन जीने वाले ऐसे जरूरमंदों के उत्थान के लिए हमारा साथ दें। पूर्ण सोसायटी परिवार का हिस्सा बनकर एक नई सोच का विकास करें। हमसे जुडऩे के लिए 94660 58089 पर सम्पर्क करें।

पूर्ण सोसायटी ने स्लम बस्ती में जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां बांटकर मनाई दीपावलीशहीद स्मारक पर बच्चों ने की दीप माला, ...
21/10/2025

पूर्ण सोसायटी ने स्लम बस्ती में जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां बांटकर मनाई दीपावली

शहीद स्मारक पर बच्चों ने की दीप माला, खुशी से झूम उठे नन्हें मुन्हें बच्चे

फतेहाबाद। समाजसेवा में नये नये आयाम स्थापित करती पूर्ण सोसायटी ने दीपावली का पावन पर्व स्लम बस्ती के जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां बांटकर मनाया। लघुसचिवालय के पास शहीद स्मारक पर एकत्रित किए गए सभी बच्चों ने शहीदों के समक्ष दीप एवं मोमबत्ती जलाकर दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों को मिठाईयां व ब्रैड पकौड़े इत्यादि खाद्य सामाग्री वितरित की गई। सोसायटी के प्रेजिडेंट सन्नी बंसल व फतेहाबाद युनिट की प्रेजिटेंड सन्नी बंसल ने बच्चों को दीपावली की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उन्हें त्यौहारों की खुशियों से परिचित करवाया तथा भारी पटाखे ना चलाने की सलाह दी। इस अवसर पर पायल चक्रवर्ती ने सभी बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि पूर्ण सोसायटी काफी समय से स्लम बस्ती के बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रयासरत है। प्रेजिडेंट सन्नी बंसल ने सभी जिलावासियों को दीपावली, विश्वकर्मा दिवस व भाईदूज पर्व की शुभकामनाएं दीं। वहीं पायल चक्रवर्ती ने कहा कि हम सभी को अपनी खुशियां इन जरूरतमंद बच्चों के साथ अवश्य बांटनी चाहिए, क्योंकि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं। दीपावली त्यौहार की खुशियां हर घर हर आंगन तक पहुंचे। इसी के लिए पूर्ण सोसायटी ने यह प्रयास किया है और आगे भी सोसायटी के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम के समापन में पूर्ण सोसायटी द्वारा सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से उर्मिला नागपाल, महासचिव राजकमल, सचिव हर्ष नागपाल जीव संरक्षण अभियान के संयोजक एवं सचिव विकास नायक, प्रचार सचिव सुदर्शन नरुला, कार्यकारिणी सदस्य पुनित ग्रोवर, प्रवीण नरुला ने अपनी सेवाएं दीं।

पूर्ण सोसायटी ने नागरिक अस्पताल में महिला मरीजों को बांटे फल-मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की-फतेहाबाद। समाजसेवा म...
16/10/2025

पूर्ण सोसायटी ने नागरिक अस्पताल में महिला मरीजों को बांटे फल

-मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की-

फतेहाबाद। समाजसेवा में हमेशा अग्रणीय रहने वाली पूर्ण सोसायटी (रजि.) द्वारा प्रेजिडेंट सन्नी बंसल की सुपुत्री आरना बंसल के जन्मदिन व सोसायटी के सदस्य पुनित ग्रोवर को पुत्ररत्न की प्राप्ति होने की खुशी में नागरिक अस्पताल फतेहाबाद के जच्चा-बच्चा वार्ड में फल वितरण का सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेजिडेंट सन्नी बंसल व पायल चक्रवर्ती ने की। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेविका संगीता प्रणामी, संगठन प्रचार मंत्री सुदर्शन नरुला, महासचिव राजकमल, सचिव विकास कुमार व हर्ष नागपाल, मीडिया कॉर्डिनेटर संयम कुमार, कार्यकारिणी सदस्य दीपा बंसल, राहुल कुमार, पुनित ग्रोवर, प्रवीण नरुला ने अपनी सेवाएं देते हुए महिला वार्ड में मरीजों को फल वितरित किए तथा उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। जानकारी देते हुए पूर्ण सोसायटी के एडमिन ललित चक्रवर्ती ने बताया कि पूर्ण सोसायटी इस प्रकार के सेवा कार्यों में 2011 से अपना योगदान देती आ रही है और आगे भी सेवा के कार्य जारी रहेंगे। प्रेजिडेंट सन्नी बंसल व पायल चक्रवर्ती ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि नशे व अन्य बुराईयों को छोडकऱ समाज व राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान दें तथा शिक्षा व खेलकूद में अपना भविष्य संवारें। पूर्ण सोसायटी परिवार ने इस अवसर पर सभी देशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गौवर्धन पूजन, विश्वकर्मा दिवस एवं भाईदूज पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

Address

Opp Apex School, Canal Colony
Fatehabad
125050

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Puran Society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Puran Society:

Share