Aimrah Foundation

Aimrah Foundation Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Aimrah Foundation, Non-Governmental Organization (NGO), 9HH5+GM Pachpukhra, Farrukhabad.

ASHA Organization एक सामाजिक संस्था है जो शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, मीडिया और मानवता के उत्थान के लिए कार्यरत है। हमारा उद्देश्य है – “हर जरूरतमंद तक आशा पहुँचाना।”
हम जनजागरूकता, सहयोग और सेवा के माध्यम से एक बेहतर समाज का निर्माण कर रहे हैं।

शिक्षक दिवस की शुभकामनायें ....
05/09/2026

शिक्षक दिवस की शुभकामनायें ....

27/08/2026

AIMRAH Foundation का BLS Awareness Program समझिए | Pilot Project

26/08/2026

AIMRAH Foundation का BLS Training Program अब जमीन पर आ चुका है!

AIMRAH Foundation द्वारा शुरू किया गया BLS Training Program एक Emergency Awareness & Safety Training Program है। यह कोई मेडिकल या क्लीनिकल ट्रेनिंग प्रोग्राम नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं को विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति जागरूक करना और सही प्रतिक्रिया देना सिखाना है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को सेफ्टी, इमरजेंसी अवेयरनेस और किसी घटना के समय क्या करना चाहिए और कैसे जिम्मेदारी के साथ प्रतिक्रिया देनी चाहिए, इसके बारे में जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम को तीन भागों में विभाजित किया गया है:

🔹 Little Lifeguard Training Program
कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों के लिए

🔹 Junior Lifeguard Training Program
कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए

🔹 Life Responder Program
कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों और उससे ऊपर के युवाओं एवं इच्छुक लोगों के लिए

बहुत जल्द AIMRAH Foundation इस कार्यक्रम को इच्छुक स्कूलों, शिक्षण संस्थानों और अन्य संस्थाओं तक लेकर जाएगा।

हमारा उद्देश्य है कि समाज का हर बच्चा और युवा आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति अधिक जागरूक, जिम्मेदार और तैयार बने।

Safety Awareness Today, Responsible Response Tomorrow.

जो स्कूल या संस्थान इस कार्यक्रम में रुचि रखते हैं, वे AIMRAH Foundation से संपर्क कर सकते हैं।

🚀 AIMRAH Learning Centre में जुड़ने का अवसर!क्या आप Training Partner, Trainer या Training Centre Partner बनना चाहते हैं?...
15/08/2026

🚀 AIMRAH Learning Centre में जुड़ने का अवसर!

क्या आप Training Partner, Trainer या Training Centre Partner बनना चाहते हैं?
AIMRAH Learning Centre के साथ जुड़कर Skill Development, Training & Empowerment की दिशा में अपना योगदान दें।

🔹 Job Opportunities
🔹 Training Partner
🔹 Franchise / Centre Partner
🔹 Institutional Partner

📲 आवेदन के लिए पोस्टर में दिए QR Code को Scan करें या कमेंट बॉक्स में दी गई लिंक पर क्लिक करें। अधिक जानकारी के लिए Helpline No. 01169320315 पर कॉल करें।

सीखें • सशक्त बनें • सफल बनें
Learn • Empower • Succeed

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई ...
15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई ...

AIMRAH Foundation की बैठक में BLS प्रोग्राम, मोबाइल ऐप और संगठन विस्तार पर हुई चर्चाफर्रुखाबाद के सन समृद्धि गेस्ट हाउस,...
05/08/2026

AIMRAH Foundation की बैठक में BLS प्रोग्राम, मोबाइल ऐप और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

फर्रुखाबाद के सन समृद्धि गेस्ट हाउस, जसमई दरवाजा में AIMRAH Foundation की बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन के विस्तार, डिजिटल सदस्यता अभियान, मोबाइल ऐप और Schools Basic Life Support (BLS) & Emergency Response Awareness Program पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में पिछले एक महीने में सबसे अधिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। राजन एवं पूजा शाक्य प्रथम, सुनील कुमार गुप्ता द्वितीय तथा राहुल शाक्य तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को सम्मानित करते हुए सदस्यता अभियान को और गति देने का आह्वान किया गया।

इस दौरान AIMRAH मोबाइल ऐप की कार्यप्रणाली समझाई गई। बताया गया कि ऐप के माध्यम से डिजिटल सदस्यता, कार्यक्रम पंजीकरण, प्रमाण-पत्र डाउनलोड तथा संगठन की सभी महत्वपूर्ण जानकारियां एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी। नए सदस्यों को पंजीकरण और लॉगिन की प्रक्रिया भी बताई गई।

बैठक में Schools Basic Life Support (BLS) एवं Emergency Response Awareness Program की जानकारी देते हुए बताया गया कि इसका उद्देश्य विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों को CPR, प्राथमिक उपचार, चोकिंग रिस्पॉन्स और आपातकालीन परिस्थितियों में सही प्रारंभिक सहायता के प्रति जागरूक बनाना है। इससे विद्यालयों में सुरक्षित वातावरण और स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

संगठन ने बताया कि कार्यक्रम से संबंधित कुछ आवश्यक अनुमतियों की प्रक्रिया जारी है। सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही इसे व्यापक स्तर पर लागू कर अधिक से अधिक विद्यालयों और विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाएगा।

बैठक में चेयरपर्सन राजकमल शाक्य, CEO अर्पित शाक्य, Director General धर्मवीर शाक्य, CHRO आकाश शाक्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह, कानपुर मंडल उपाध्यक्ष राजेश कुमार, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता सहित जनपद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में संगठन के विस्तार, नए विद्यालयों को जोड़ने, ट्रेनिंग पार्टनर एवं ट्रेनर नेटवर्क विकसित करने तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों को नमन
26/07/2026

कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों को नमन

Address

9HH5+GM Pachpukhra
Farrukhabad
209625

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aimrah Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share