S S Jain Sabha Faridkot

Directions Website

S S Jain Sabha  Faridkot जिओ और जीने दो �

07/10/2026
अत्यंत दुःखी मन से सूचित किया जाता है कि हमारी प्यारी बिटिया अदिति जैन अपने सांसारिक जीवन की यात्रा पूर्ण कर प्रभु चरणों...
05/10/2026

अत्यंत दुःखी मन से सूचित किया जाता है कि हमारी प्यारी बिटिया अदिति जैन अपने सांसारिक जीवन की यात्रा पूर्ण कर प्रभु चरणों में विलीन हो गई हैं।

अदिति जैन, जैन समाज के उपाध्यक्ष श्री अनिल जैन (भाना) जी की सुपुत्री थीं।

इस दुःख की घड़ी में हम परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें।

ॐ शांति 🙏

उनके अंतिम संस्कार की जानकारी शीघ्र ही साझा की जाएगी।

03/10/2026

हमारे जैन समाज, फ़रीदकोट के लिए हर समय तत्पर रहने वाले हमारे प्रिय श्री जनेन्द्र जैन जी को उनकी Signature Astrology के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य एवं योगदान के लिए पंजाब के कैबिनेट मंत्री जी द्वारा सम्मानित किया गया।

यह उपलब्धि न केवल श्री जनेन्द्र जैन जी के लिए, बल्कि पूरे जैन समाज, फ़रीदकोट के लिए भी गर्व का विषय है।
हम उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं। 🙏

गुरुदेव श्री सुदर्शन संघ के संघनायक, शास्त्री जी महाराज के लाल, संघ के कोहिनूर हीरे एवं प्रखर कथावाचक पूज्य श्री दिनेश म...
02/10/2026

गुरुदेव श्री सुदर्शन संघ के संघनायक, शास्त्री जी महाराज के लाल, संघ के कोहिनूर हीरे एवं प्रखर कथावाचक पूज्य श्री दिनेश मुनि जी महाराज साहब को जन्मदिवस की लाख-लाख बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏

प्रभु से प्रार्थना है कि पूज्य गुरुदेव को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर धर्म प्रभावना का आशीर्वाद प्राप्त हो।
आपका ज्ञान, तप, त्याग एवं वाणी सदैव समाज को धर्म के मार्ग पर प्रेरित करती रहे।

जन्मदिवस की अनंत मंगलकामनाएँ।

Address

S S Jain Sabha ( Regd. ) FARIDKOT
Faridkot
151203

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when S S Jain Sabha Faridkot posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share