JAJBA Foundation

JAJBA Foundation Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from JAJBA Foundation, Non-Governmental Organization (NGO), Faridabad.

आइये एक सफल लोकतंत्र के निर्माण के लिए भागीदारी सुनिश्चित करें, हम सब मिलकर मतदान करें💐🙏🇮🇳
25/05/2024

आइये एक सफल लोकतंत्र के निर्माण के लिए भागीदारी सुनिश्चित करें, हम सब मिलकर मतदान करें💐🙏🇮🇳

आज की ताजा खबर 👇👇👇जज्बा फाउंडेशन द्वारा आयोजित दूसरा ग्रामीण खेल महोत्सव।
01/04/2024

आज की ताजा खबर 👇👇👇

जज्बा फाउंडेशन द्वारा आयोजित दूसरा ग्रामीण खेल महोत्सव।

जज्बा फाउंडेशन द्वारा दूसरा ग्रामीण खेल महोत्सव का आयोजनफरीदाबाद: जज्बा फाउंडेशन द्वारा दूसरा ग्रामीण खेल महोत्सव के अंत...
30/03/2024

जज्बा फाउंडेशन द्वारा दूसरा ग्रामीण खेल महोत्सव का आयोजन

फरीदाबाद: जज्बा फाउंडेशन द्वारा दूसरा ग्रामीण खेल महोत्सव के अंतर्गत ग्राम पंचायत अटाली में पंचायती शूटिंग वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन शहीद संदीप सिंह कालीरमन खेल स्टेडियम में किया गया। जिसमे लगभग पृथला विधानसभा की 16 ग्रामपंचायतो की टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में युवा भाजपा नेता विनोद भाटी ने शिरक़त की।

इस अवसर पर जज्बा फाउंडेशन के चेयरमैन हिमांशु भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन द्वारा यह दूसरा ग्रामीण खेल महोत्सव कराया गया है जिसके अंतर्गत शूटिंग वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें 16 ग्राम पंचायत की अलग-अलग टीमों ने भाग लिया कार्यक्रम में आने वाली पहली टीम सुख राम क्लब को 11000 व दूसरी टीम भारत सरधना क्लब को 5100 और तीसरी टीम ॐ युवा क्लब को ₹3100 का इनाम दिया गया है। भविष्य में भी समय समय पर युवाओं को खेलों से जोड़े रखने के लिए इस प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाता रहेगा ताकि हरियाणा प्रदेश का लगतार राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल लेकर आने का काम करता रहे और नशे के प्रकोप से बच सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन शर्मा, राहुल वर्मा, गौरव गुप्ता, गौरव ठाकुर, दीपक शर्मा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर संगठन के माध्यम स्लम, झुग्गी, बस्ती आदि में रहने वाले नन्हे नन्हे बच्चों के साथ फ...
26/03/2024

रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर संगठन के माध्यम स्लम, झुग्गी, बस्ती आदि में रहने वाले नन्हे नन्हे बच्चों के साथ फूलों की होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन एन. आई. टी. दशहरा मैदान स्थित राहुल कॉलोनी में मिशन जागृति संस्था द्वारा संचालित पाठशाला में किया गया। जिसमें बच्चों को रंग, गुलाल व पिचकारी आदि दी गई।

रंगों के पावन पर्व होली पे स्लम, झुग्गी, बस्ती में रहने वाले बच्चों के जीवन में आओ हम सब मिलके रंग भरते हैं।तो मिलते है ...
23/03/2024

रंगों के पावन पर्व होली पे स्लम, झुग्गी, बस्ती में रहने वाले बच्चों के जीवन में आओ हम सब मिलके रंग भरते हैं।

तो मिलते है आज शाम 5 बजे राहुल कॉलोनी, एन. आई. टी फरीदाबाद।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिटी प्रेस क्लब व स्त्री शक्ति पहल समिति द्वारा आयोजित महिला शक्ति वंदन समारोह में स...
10/03/2024

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिटी प्रेस क्लब व स्त्री शक्ति पहल समिति द्वारा आयोजित महिला शक्ति वंदन समारोह में संगठन की महिला टीम को हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग की चेयरमैन श्रीमती प्रवीण जोशी जी द्वारा सम्मनित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से नर्वदा पांचाल व रिया सैनी मौजूद रही।

संगठन आप दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है व समाज हित इसी प्रकार से आप कार्य करे इसकी भी कामना करता है।🙏💐

प्रेस विज्ञप्ति:- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 4 स्कूलों की छात्राओं को सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन की सौगात।
10/03/2024

प्रेस विज्ञप्ति:- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 4 स्कूलों की छात्राओं को सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन की सौगात।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 4 स्कूलों की छात्राओ के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की सौगातफरीदाबाद 08/मार्च/2024: जज्बा फ...
08/03/2024

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 4 स्कूलों की छात्राओ के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की सौगात

फरीदाबाद 08/मार्च/2024: जज्बा फाउंडेशन के सहयोग से फरीदाबाद के प्रसिद्ध एक्सपोर्ट हाउस पी एम्प्रो एक्सपोर्ट्स द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर फरीदाबाद के ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल, एएनडी पब्लिक स्कूल, विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल और पारस सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैसे विभिन्न स्कूलों में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई गईं। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.पुनीता हसीजा ने मासिक धर्म स्वच्छता पर एक स्वास्थ्य वार्ता दी।

इस अवसर जज्बा फाउंडेशन के चेयरमैन हिमांशु भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया की आज संगठन के द्वारा पी एम्प्रो एक्सपोर्ट्स के सहयोग से स्कूल मे पढ़ने वाली छात्राओ की समस्याओ को ध्यान मे रखते हुए सैनिटेरी पैड वेंडिंग मशीन लगाने का कार्य किया गया है। इस मशीन के माध्यम से छात्राओ को महावारी जेसी विषम परिस्थितियों मे परेशान होने की जरूरत नहीं होगी ओर वो इस मशीन के माध्यम से पैड प्राप्त कर सकेगी। इस अवसर पर, गौरव ठाकुर, नर्वाद पांचाल, राहुल वर्मा,  गौरव गुप्ता आदि का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं। 

Wish all the Womens International Women's Day💐
08/03/2024

Wish all the Womens International Women's Day💐

आओ मिलकर बाटें खुशियाँ😊🙏🇮🇳
29/12/2023

आओ मिलकर बाटें खुशियाँ😊🙏🇮🇳

फरीदाबाद: नेहरू युवा केंद्र फरीदाबाद के तत्वावधान में जज्बा फाउंडेशन व स्त्री शक़्क्ति पहल समिति के माध्यम से ग्रामपंचायत...
26/11/2023

फरीदाबाद: नेहरू युवा केंद्र फरीदाबाद के तत्वावधान में जज्बा फाउंडेशन व स्त्री शक़्क्ति पहल समिति के माध्यम से ग्रामपंचायत मछगर में स्थित कौशल विकास केंद्र पर संविधान दिवस का आयोजन किया गया। संविधान दिवस के अवसर पर नेहरू युवा संगठन से जुडे विभिन्न युवा क्लब के युवाओ ने भाग लिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशल विकास केंद्र सह प्रशिक्षक एम. जे. चौधरी ने की। कार्यक्रम में आये लोगों को संबोधित करते स्त्री शक्ति पहला समिति संस्था की अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिनसिंवल ने युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि 26 नवंबर 1949 का दिन आजाद भारत के इतिहास का बड़ा ऐतिहासिक दिन था। इसी दिन संविधान बनकर पूरा हुआ और उसे अपनाया गया। इसी दिन की याद में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर पर जज्बा फाउंडेशन के चेयरमैन हिमांशु भट्ट ने अपने संबोधन में बताया कि 26 नवंबर का दिन भारत में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसी दिन राष्ट्रीय कानून दिवस भी होता है। हर भारतीय नागरिक के लिए 26 नवंबर का दिन बेहद खास है और गौरवान्वित महसूस करने वाला है। यही वह दिन है जब वो किताब बनकर तैयार हुई थी जिसने हमें आजादी व समानता के साथ जीने का अधिकार दिया हुआ है। 26 नवंबर, 1949 को ही देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। संविधान बनकर तैयार हुआ और देश को समर्पित किया गया। यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं, वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य में हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं।

साथ ही संविधान दिवस के अवसर पर, युवाओं को संविधान की उद्येशिका का शपथ भी दिलाया गया। इस अवसर पर एम. जी. चौधरी, गोविंद सैनी, राहुल वर्मा, गौरव ठाकुर, नर्वदा पंचाल, कविता, आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

भारतीय संविधान एक मूलमंत्र है, जो संपूर्ण भारत देश को एक सूत्र में बांधता है।सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक श...
26/11/2023

भारतीय संविधान एक मूलमंत्र है, जो संपूर्ण भारत देश को एक सूत्र में बांधता है।

सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

#भारत

Address

Faridabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JAJBA Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to JAJBA Foundation:

Share