Gurjar Samaj

Gurjar Samaj गुर्जर – वीरता हमारी विरासत, एकता हमारी ताकत
शिक्षा, संस्कृति और सेवा के लिए समर्पित जुड़ें और समाज के उत्थान में अपना योगदान दें।
समाज से जुड़ी खबरों के लिए..
(1)

समाज के युवाओ को शिक्षित करें और शिक्षा के लिए जागृत कर आगे बढे

08/10/2026

Congratulation 💐🌹🎉🙏

07/10/2026

भारतीय कुश्ती के सम्राट, कुश्ती जगत के गौरव, गुर्जर रत्न स्वर्गीय जसराम सिंह जी खलीफा नई दिल्ली की पुण्यतिथि पर शत शत नमन, भावपूर्ण श्रद्धांजलि ।

07/10/2026

🌻नाम: राजवीर गुर्जर
गांव व जिला: सलेमपुर गांव, जिला दौसा (राजस्थान)
वर्तमान पद: तहसीलदार (राजस्थान तहसीलदार सेवा)
पारिवारिक पृष्ठभूमि: पिता विक्रम सिंह पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल हैं और मां गृहिणी हैं। परिवार में एक छोटा भाई भी है।🏵️
बचपन का दर्दनाक हादसा:
जब राजवीर मात्र 10 साल के थे, तो सड़क पर उन्हें खिलौने जैसा दिखने वाला एक विस्फोटक/बम मिला। खेल-खेल में उसमें बड़ा धमाका हो गया, जिससे उन्होंने अपने दोनों हाथों की हथेलियां गंवा दीं।
शिक्षा और संघर्ष:❤️
हादसे के बावजूद उन्होंने पढ़ाई नहीं छोड़ी। उन्होंने अपने दोनों कटे हाथों के हिस्सों को मिलाकर पेन पकड़ना और लिखना सीखा। अपनी लगन के बल पर उन्होंने स्नातक के बाद हिंदी और राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की।
सफलता की कहानी:🧡
प्रशासनिक अधिकारी बनने की ठान चुके राजवीर ने बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी (खुद से पढ़ाई) की। आरएएस परीक्षा (RAS Exam) के अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने दिव्यांग वर्ग (PwD category) में 4वीं रैंक हासिल की और तहसीलदार के पद पर चयनित हुए💐🌹🌷🙏
गुर्जर समाचार राजस्थान गुर्जर सरकार गुर्जर न्यूज़ राजस्थान Gurjars News Gujjar Samaj Balachour G K News Adv Bharat Gurjar Pratihar गुर्जर समाज राजस्थान गुर्जर समाज राजस्थान

06/10/2026

आप सभी सादर आमंत्रित हैं

पति को खोया… बेटी को खोया… समाज के ताने सहे… फिर भी हार नहीं मानी..राजस्थान के अजमेर की रोहिणी गुर्जर की कहानी उन लाखों ...
05/10/2026

पति को खोया… बेटी को खोया… समाज के ताने सहे…
फिर भी हार नहीं मानी..

राजस्थान के अजमेर की रोहिणी गुर्जर की कहानी उन लाखों बेटियों और महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो मुश्किल परिस्थितियों में अपने सपनों को छोड़ देती हैं...

रोहिणी गांव की पहली लड़की थीं जिन्होंने वर्ष 2006 में BA किया शादी के बाद पढ़ाई छूट गई और परिवार संभालने में जिंदगी गुजरने लगी..

फिर 2021 में पति का निधन हो गया।

पति की मौत के बाद उन्हें सामाजिक तानों और उपेक्षा का सामना करना पड़ा यहां तक कि कुछ लोगों ने उन्हें “डायन” तक कहा और पति की मौत का जिम्मेदार ठहराया.. लेकिन

करीब 15 साल बाद उन्होंने दोबारा किताब उठाई..

RAS की तैयारी शुरू की
पहली कोशिश में प्री पास किया, लेकिन मेन्स में सिर्फ 10 अंकों से रह गईं..
फिर जिंदगी ने एक और बड़ा झटका दिया..

RAS मेन्स परीक्षा से कुछ ही दिन पहले उनकी 10 साल की बेटी का निधन हो गया..
रोहिणी पूरी तरह टूट गईं। उन्होंने परीक्षा छोड़ने का फैसला कर लिया..
इसके बाद एक सड़क हादसे में उन्हें चेहरे और आंखों में चोट भी लगी और अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा..

लेकिन छोटी बेटी भूमि का चेहरा देखकर उन्होंने फैसला किया
मैं कुछ बनूंगी, तभी इसका भविष्य बेहतर होगा।
और फिर वह परीक्षा देने पहुंचीं..

नतीजा आया तो संघर्ष की जीत हुई।

रोहिणी गुर्जर ने RAS-2024 में MBC विधवा श्रेणी में पूरे राजस्थान में दूसरी रैंक हासिल की और राजस्थान अकाउंट्स सर्विस में अधिकारी बनीं..

एक ऐसी महिला जिसने जिंदगी में इतना कुछ खोया, लेकिन अपना हौसला नहीं खोया..

रोहिणी की कहानी हमें एक बात सिखाती है..
✍🏻✍🏻✍🏻 सुरेन्द्र गुर्जर सलारपुर...
हालात चाहे कितने भी कठिन क्यों न हों, अगर इंसान अपने सपने और हिम्मत को जिंदा रखे तो मंजिल एक दिन जरूर मिलती है।

रोहिणी गुर्जर जी को इस अद्भुत सफलता के लिए हार्दिक बधाई।

05/10/2026

#प्रज्ञा_गुर्जर [तंवर ]को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 💐🌷✌
प्रज्ञा गुर्जर गाँव भावता {भुरियावास }की बेटी हैँ, आप ने अपने गांव व समाज का नाम रोशन किया है इसलिए आपके ऊपर समाज को गर्व है! 💐🌹🌷🙏
गुर्जर सरकार Gurjars News गुर्जर न्यूज़ राजस्थान Gujjar Samaj Balachour G K News Adv Bharat Gurjar Pratihar गुर्जर समाज राजस्थान चम्बल घाटी के गुर्जर गुर्जर समाज ग्वालियर गुर्जर समाचार राजस्थान

05/10/2026

🏅🇮🇳 गुर्जर समाज के तीन होनहार युवाओं ने एशियाई स्तर पर पदक जीतकर समाज और देश का मान बढ़ाया है। उन्हें हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन। 👏💐

साथ ही देश के लिए पदक जीतने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों और हमारे समाज के सभी प्रतिभावान बच्चों को भी हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी मेहनत और सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणा है।

अब समय है कि गुर्जर समाज शिक्षा के साथ-साथ खेलों पर भी विशेष ध्यान दे। परिवार बच्चों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करें और हमारे जनप्रतिनिधि गाँवों-कस्बों में बेहतर स्टेडियम, खेल मैदान और खेल उपकरण उपलब्ध कराने पर ध्यान दें।
इन पदक विजेताओं को अपना आदर्श बनाकर हमारे बच्चे भी आगे बढ़ें और समाज व देश का नाम रोशन करें।🪷

🏅 बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल का अवसर दें—आज का खिलाड़ी ही कल देश का गौरव बनेगा। 🇮🇳
Gurjars News गुर्जर समाज राजस्थान गुर्जर सरकार Gujjar Samaj Balachour गुर्जर न्यूज़ राजस्थान Choudhary Nepal Singh Kasana

05/10/2026

🎉 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🎉

🪷पावटा, जयपुर निवासी श्री खेमचंद गुर्जर जी को RAS 2024 में तहसीलदार पद अलॉट होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। 💐

आपकी यह उपलब्धि आपकी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। आप इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करें और जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करें।

🌹 बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं! 🌹

गुर्जर सरकार Gurjars News गुर्जर न्यूज़ राजस्थान गुर्जर समाज राजस्थान G K News चम्बल घाटी के गुर्जर Choudhary Nepal Singh Kasana Gujjar Samaj Balachour

आज बेटी फाउंडेशन के चेयरमैन श्री सतीश लोहिया जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा 29 नवंबर 2026 को छतरपुर मंदिर...
04/10/2026

आज बेटी फाउंडेशन के चेयरमैन श्री सतीश लोहिया जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा 29 नवंबर 2026 को छतरपुर मंदिर में आयोजित होने वाले *51 जरूरतमंद बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह* की तैयारियाँ रहा।

श्री सतीश लोहिया जी ने कहा कि समारोह में *हल्दी-मेहंदी, गीत-संगीत, जयमाला, पवित्र फेरे, विदाई एवं अतिथियों के सम्मान* सहित सभी वैवाहिक संस्कारों को गरिमापूर्ण एवं भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। श्रीमती रेखा गुप्ता जी एवं श्री ओम बिरला जी की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ेगी।

श्री मनीष तंवर जी ने *51 बेटियों की जिम्मेदारी** संभाली। वहीं श्री सतीश लोहिया जी ने *श्री संजय लोहिया जी को संपर्क प्रमुख* एवं *श्री प्रमोद भाटी जी को सेवा प्रमुख* की जिम्मेदारी सौंपी। बेटी फाउंडेशन ने पूरी टीम का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

04/10/2026

बहिन मनिषा गुर्जर मंडावर को RAS में सहकारिता विभाग में चयनित होने पर बहुत बहुत बधाई हार्दिक शुभकामनाएं।
💐🌹🌷🙏

Address

Faridabad
Faridabad
250103

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gurjar Samaj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Gurjar Samaj:

Shortcuts

Share