Social Welfare Group - SWG

Social Welfare Group - SWG Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Social Welfare Group - SWG, Nonprofit Organization, sector 21C, Faridabad.

सूचना / जनहित संदेशSWG आरोग्य चैरिटेबल डिस्पेंसरी, सेक्टर 21C कम्युनिटी सेंटर में स्थित है। यह पिछले तीन वर्षों से सफलता...
17/04/2026

सूचना / जनहित संदेश

SWG आरोग्य चैरिटेबल डिस्पेंसरी, सेक्टर 21C कम्युनिटी सेंटर में स्थित है। यह पिछले तीन वर्षों से सफलतापूर्वक संचालित हो रही है, और इस अवधि में कई हजार मरीजों ने यहाँ उपचार का लाभ प्राप्त किया है।

यह डिस्पेंसरी समाज के लोगों के सहयोग से चलाई जा रही है। यहाँ मात्र ₹30 प्रतिदिन में डॉक्टर की परामर्श सेवा तथा दवाइयाँ दोनों उपलब्ध हैं।

यदि कोई योग्य डॉक्टर / चिकित्सक सेक्टर 21C स्थित इस डिस्पेंसरी में निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएँ देना चाहते हैं, तो आप सप्ताह में 1 घंटा, 2 घंटे, 3 दिन या 6 दिन—अपनी सुविधा अनुसार समय दे सकते हैं। इच्छुक डॉक्टर कृपया मुझसे संपर्क करें।

जन सेवा ही नारायण सेवा है, और यही सबसे बड़ी सेवा है।

जो जरूरतमंद लोग किफायती या निम्न दरों पर इलाज चाहते हैं, वे आपकी सहायता के आभारी रहेंगे।

आभार सहित
महेंद्र शर्मा
President, Sector 21C RWA, Faridabad
9643553921

27/01/2026

26 जनवरी को श्री मुरलीधर जी ने SWG आरोग्य चैरिटेबल डिस्पेंसरी के लिए एक लाख रूपये सहयोग राशि दी!
संस्था की तरफ से बहुत बहुत साधुवाद 🙏🏻

26/01/2026

SWG आरोग्य चैरिटेबल डिस्पेंसरी सेक्टर 21C

आज गणतंत्र दिवस पर SWG आरोग्य चैरिटेबल डिस्पेंसरी सेक्टर 21C में डॉ. कुणाल बहरानी जी और यथार्थ हॉस्पिटल द्वारा सेक्टर 21...
26/01/2026

आज गणतंत्र दिवस पर SWG आरोग्य चैरिटेबल डिस्पेंसरी सेक्टर 21C में डॉ. कुणाल बहरानी जी और यथार्थ हॉस्पिटल द्वारा सेक्टर 21C निवासियों के लिए एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर से कुल 85 लोगों ने लाभ उठाया और स्वास्थ्य जांच करवाई। हम डॉ. कुणाल भारानी और उनकी पूरी चिकित्सा टीम को हमारे निवासियों के स्वास्थ्य के प्रति उनकी समर्पित सेवा और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हैं। —

सेक्टर 21C में संचालित SWG आरोग्य चैरिटेबल डिस्पेंसरी ने अपनी सेवाओं के दो सफल वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर आज प्रा...
11/05/2025

सेक्टर 21C में संचालित SWG आरोग्य चैरिटेबल डिस्पेंसरी ने अपनी सेवाओं के दो सफल वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर आज प्रातः 10:30 बजे एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, एवं स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।

डिस्पेंसरी ने विगत दो वर्षों में हजारों रोगियों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं दवाइयां प्रदान कर 'नर सेवा ही नारायण सेवा' के लक्ष्य को साकार किया है। इस सेवा कार्य में अनेक डॉक्टर, समाजसेवी एवं स्वयंसेवकों का अमूल्य योगदान रहा है।

कार्यक्रम के दौरान social welfare group (SWG) के प्रधान श्री महेंद्र शर्मा ने बताया कि इस डिस्पेंसरी के माध्यम से समाज के वंचित वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। आने वाले समय में सेवाओं का विस्तार कर और अधिक लोगों तक सहायता पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवा देने वाले चिकित्सकों और सहयोगियों को सम्मानित भी किया गया।

आप सभी को जानकर बड़ी खुशी होगी कि सेक्टर में चल रही SWG आरोग्य चैरिटेबल डिस्पेंसरी को 2 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं! पिछले 2 वर...
04/05/2025

आप सभी को जानकर बड़ी खुशी होगी कि सेक्टर में चल रही SWG आरोग्य चैरिटेबल डिस्पेंसरी को 2 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं! पिछले 2 वर्ष में आप सभी के सहयोग से डिस्पेंसरी द्वारा हजारों मरीजों को लाभ हुआ है! नर सेवा नारायण सेवा के लक्ष्य को लेकर डिस्पेंसरी का कार्य आगे बढ़ रहा! डिस्पेंसरी के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार 11मई सुबह 10:30 बजे एक कार्यक्रम रखा है आप सभी सादर आमंत्रित हैं!

धन्यवाद
महेंद्र शर्मा
प्रधान
सेक्टर 21C RWA

01/05/2025
सीमित संसाधनों में पूरी कोशिश है कि निवासियों को ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य लाभ हो!SWG आरोग्य चैरिटेबल डिस्पेंसरी में एक...
05/04/2025

सीमित संसाधनों में पूरी कोशिश है कि निवासियों को ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य लाभ हो!
SWG आरोग्य चैरिटेबल डिस्पेंसरी में एक और नया सदस्य जुडा है! डॉ पूनम जो डिस्पेंसरी में फिजियोथेरेपी की सेवा देंगी!हम उनका स्वागत करते हैं 🙏
महेंद्र शर्मा
SWG आरोग्य चैरिटेबल डिस्पेंसरी

Address

Sector 21C
Faridabad
121001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Social Welfare Group - SWG posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share