10/02/2026
🌱 नारी की बाड़ी – पोषण, आत्मनिर्भरता और टिकाऊ खेती की पहल 🌱
साथी संस्था द्वारा हैरिंगटनगंज ब्लॉक की सागरपट्टी ग्राम पंचायत में ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत ‘नारी की बाड़ी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 5000 सब्ज़ी पौधों का वितरण, सब्ज़ी नर्सरी वितरण तथा जलवायु अनुकूल खेती पर किसान बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम में किचन गार्डन के महत्व पर चर्चा करते हुए बताया गया कि घर पर उगाई गई शुद्ध, ताज़ी एवं ऑर्गेनिक सब्ज़ियाँ परिवार, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के पोषण स्तर व स्वास्थ्य में सुधार लाएंगी।
इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और किसानों को पोषण सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ना है, जिससे घरेलू सब्ज़ी उत्पादन बढ़े और खेती जलवायु परिवर्तन के प्रति अधिक सक्षम बन सके।
कार्यक्रम में उद्यान विभाग, पंचायत विभाग, पुलिस विभाग, किसान महिलाएं एवं पुरुष तथा साथी संस्था की टीम की सक्रिय सहभागिता रही। विभाग द्वारा योजनाओं की जानकारी, तकनीकी सहयोग एवं समय-समय पर प्रशिक्षण देने का आश्वासन भी दिया गया।
#नारीकीबाड़ी #महिलासशक्तिकरण #पोषण #ग्रामीणविकास