24/04/2025
प्रिय सदस्यों,
पहल गांव में हुआ यह बर्बर आतंकी हमला हम सभी को स्तब्ध और दुखी करता है। निर्दोष नागरिकों की नृशंस हत्या मानवता पर हमला है, जिसकी मारवाड़ी युवा मंच (MYM) कड़े शब्दों में निंदा करता है।
हम उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदना प्रकट करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह शोक-संतप्त परिवारों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति और संबल प्रदान करे।
हम यह भी प्रशंसा करते हैं कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने तत्काल एक्शन लेते हुए हमलावरों को सख्त जवाब देकर यह स्पष्ट कर दिया कि भारत की एकता, संप्रभुता और सुरक्षा से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा।
मारवाड़ी युवा मंच का प्रत्येक सदस्य इस दुखद घड़ी में राष्ट्रीय एकजुटता के साथ खड़ा है। हम सभी देश की सुरक्षा, शांति और अखंडता को सर्वोपरि मानते हुए हर सम्भव सहयोग के लिए कटिबद्ध हैं।
"एक राष्ट्र, एक संकल्प – भारत को और अधिक सुरक्षित एवं सशक्त बनाना हमारा कर्तव्य है।"
सादर,
अंकित अग्रवाल
अध्यक्ष
मारवाड़ी युवा मंच अयोध्या