29/08/2026
गिटारनुमा दो कमरों का गौरैया हाउस आज पूर्ण हुआ…
कई दिनों की मेहनत और ढेर सारे प्रेम से इसे बनाया है।
आप सोचेंगे, गौरैया को इतने सुंदर घर की क्या जरूरत?
सच कहूँ तो गौरैया को महल नहीं चाहिए…
उसे तो बस हमारे घर के किसी कोने में एक छोटा-सा सुरक्षित सुराग चाहिए, जहाँ वह तिनका-तिनका जोड़कर अपनी दुनिया बसा सके।
मैं ये सुंदर घर इसलिए बनाती हूँ कि इन्हें देखकर इंसान के मन में गौरैया के लिए प्रेम जागे और वह अपनी बालकनी में उसके लिए एक आशियाना लगाए।
मेरी चाहत बस इतनी है—हमारे घर फिर से इंसानों के साथ गौरैया की चहचहाहट से भी आबाद हों।
गौरैया को सुंदर घर नहीं, हमारा अपनापन चाहिए।
— डॉ. सुनीता यादव
संस्थापक – ईको विंग्स फाउंडेशन