Neki Manav Seva Sansthan

Neki Manav Seva Sansthan The Main Objective Neki Manav Seva Sansthan is to help the Poor People.

27/11/2025

नर सेवा नारायण सेवा

25/11/2025
*नेकी मानव सेवा संस्थान में संगठन विस्तार, नई जिम्मेदारियों के साथ जुड़ीं युवा ऊर्जा* इटावा। नेकी मानव सेवा संस्थान समाज...
07/10/2025

*नेकी मानव सेवा संस्थान में संगठन विस्तार, नई जिम्मेदारियों के साथ जुड़ीं युवा ऊर्जा*

इटावा। नेकी मानव सेवा संस्थान समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए संगठनात्मक रूप से भी मजबूती की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में *प्रदेश अध्यक्ष रूबी शर्मा* की सहमति से संगठन का विस्तार किया गया है।

नई नियुक्तियों के तहत प्रदेश महामंत्री अमित कुमार ने *आकाश द्विवेदी* को *जिला अध्यक्ष (जालौन)* और *अभिषेक दीक्षित* को *जिला सचिव (इटावा)* की जिम्मेदारी सौंपी। संस्थान ने विश्वास जताया है कि दोनों युवा अपनी प्रतिबद्धता, ऊर्जा और समाजसेवा की लगन से संगठन को नई ऊँचाइयों पर लेकर जाएंगे।

संस्थान का मानना है कि समाज में नेकी और मानवता की राह पर चलते हुए हर वर्ग की सेवा करना ही उसका प्रमुख लक्ष्य है। इसी सोच के साथ संगठन लगातार अपनी टीम को विस्तारित कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंच सके।

नई जिम्मेदारियां मिलने पर *आकाश द्विवेदी* और *अभिषेक दीक्षित* ने प्रदेश अध्यक्ष व संस्थान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष रूबी शर्मा ने भी उम्मीद जताई कि नई टीम के जुड़ने से संगठन की गतिविधियों में और तेजी आएगी तथा मानव सेवा की अलख और प्रबल होगी।

03/10/2025

भूखे को भोजन करना सबसे बड़ा पुण्य है
नर सेवा नारायण सेवा

*इंसानियत ने दिखाई नई राह: इटावा की रूबी शर्मा ने घायल युवक को दिलाई जिंदगी की उम्मीद* ============लखनऊ में समाजसेवियों ...
03/10/2025

*इंसानियत ने दिखाई नई राह: इटावा की रूबी शर्मा ने घायल युवक को दिलाई जिंदगी की उम्मीद*
============
लखनऊ में समाजसेवियों की तत्परता और इटावा के सहयोग से हुई जीवनरक्षा
============
मानवता का धर्म निभाते हुए इटावा की नेकी मानव सेवा संस्थान की अध्यक्ष रूबी शर्मा ने एक घायल युवक को नई जिंदगी दिलाने का कार्य किया। युवक बुरी तरह जख्मी था—पैरों में गहरी चोटें, चेहरे पर घाव, आँखों के पास पस और दिमागी संतुलन बिगड़ा हुआ। हालत इतनी गंभीर थी कि वह चलने-फिरने तक में असमर्थ था।
इटावा निवासी मिथुन जैन ने जब इस दर्दनाक स्थिति की सूचना दी तो रूबी शर्मा ने तत्काल कदम उठाया। उन्होंने लखनऊ में अपने समाजसेवी साथियों से मदद मांगी।
समाजसेवी अजय यादव और अधिवक्ता ज्योति राजपूत ने मौके पर पहुँचकर सराहनीय तत्परता दिखाई। ज्योति राजपूत ने तुरंत एंबुलेंस बुलवाकर घायल युवक को अस्पताल पहुँचाया और इलाज शुरू करवाया।
इस मानवीय पहल ने यह साबित कर दिया कि सच्ची सेवा की कोई सीमा नहीं होती। इटावा से लेकर लखनऊ तक फैली इस नेक पहल ने दिखा दिया कि जब इंसानियत जाग उठे तो कोई भी जीवन अंधेरे से बाहर आ सकता है।

*"नेकी मानव सेवा संस्थान"*
*"इंसानियत हमारी पहचान"*

10/06/2025

पता नहीं किस रूप में आकर नारायण मिल जाएगा
शास्त्री चौराहा हनुमान मंदिर पर सभी भक्तजनों को एवं भूख से वंचित लोगों को भोजन वितरण करते हुए

उत्तर प्रदेश के सभी भाई और बहनों से अनुरोध करती हूं आप सभी लोग अपने-अपने व्हाट्सएप फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर करके कि...
10/06/2025

उत्तर प्रदेश के सभी भाई और बहनों से अनुरोध करती हूं आप सभी लोग अपने-अपने व्हाट्सएप फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर करके किसी की जिंदगी में रोशनी ला सकते हैं

Address

Bharthana Chauraha Ashok Nagar
Etawah
206001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Neki Manav Seva Sansthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Neki Manav Seva Sansthan:

Share