18/05/2024
प्रेस विज्ञप्ति
समर स्पोर्ट्स टैलेंट आइडेंटिफिकेशन कैंप इटावा के सुदिति ग्लोबल अकादमी में दिनांक 20 मई 2024 से 5 जून 2024 तक प्रातः 7:00 बजे से प्रारंभ किया जा रहा है जिसमें खेल किड्स एथलेटिक्स, किड्स क्रिकेट, स्केटिंग, कराटे,बास्केटबॉल एवं टेबल टेनिस खेल कुशल प्रशिक्षक द्वारा संचालित किए जाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक सिद्धार्थ कृष्ण ने बताया यह कैंप खिलाड़ियों को मोबाइल का इस्तेमाल छोड़ फिजिकल ट्रेनिंग और खेल के प्रत्येक जागरूक करने के लिए लगाया जा रहा है अभिभावकों से अपील है 10 वर्ष से 18 वर्ष तक के बालक बालिकाओं को इस समर टैलेंट आइडेंटिफिकेशन कैंप में अवश्य शामिल करें यह कैंप इटावा के सभी खिलाड़ियों एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए खुला है खिलाड़ी 20 मई को प्रातः 7:00 बजे सुदिति ग्लोबल पहुंच कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।