14/11/2025
SIR जागरूकता एवं साक्षरता कार्यालय का बाह अड्डा पर हुआ शुभारंभ
एसआईआर प्रक्रिया में दिलचस्पी लेकर फॉर्म अवश्य भरें - राजू गुप्ता
इटावा। वरदान वेलफेयर सोसाइटी एवं बुनकर एकता समिति की संयुक्त पहल पर जनहित में करनपुरा ग्वालियर रोड बाह अड्डा पर एसआईआर जागरूकता एवं साक्षरता कार्यालय खोला गया जिसका शुभारंभ समाजसेवी राजू गुप्ता ने किया।
मुख्य अतिथि समाजसेवी राजू गुप्ता ने कहा कि जनपद में एसआईआर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, बीएलओ घर घर जाकर फार्म वितरित कर रहे हैं। जनता इस कार्य मे पूरी दिलचस्पी लेकर फॉर्म भरकर बीएलओ के पास जमा करें ताकि आपका नाम नई वोटर लिस्ट में दर्ज हो सके। उन्होंने कहा कि बाह अड्डा पर कासिम अंसारी और इदरीस अंसारी ने जो कार्यालय खोला है यहां लोगों को एसआईआर से सम्बंधित पूरी जानकारी निशुल्क दी जाएगी यह जनहित में एक सराहनीय कार्य है। एसआईआर जागरूकता एवं साक्षरता कार्यालय के आयोजक वरदान वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कासिम अंसारी व बुनकर एकता समिति के अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने बताया कि कार्यालय खोलने का मुख्य उद्देश्य एसआईआर से संबंधित जागरूकता और साक्षरता प्रदान करना है। कार्यालय पर सुबह 10 बजे से शाम 5 तजे तक विशेषज्ञ इज़हार अहमद, जीशान अंसारी, राजीव पाल, अदीबा एसआईआर से सम्बंधित आवश्यक कागजात, आवेदन करने से लेकर लाभ प्राप्त करने तक की चरण-दर-चरण प्रक्रिया सहित सभी प्रश्नों और शंकाओं का समाधान करेंगे। कार्यालय खोलने का लक्ष्य समाज के हर व्यक्ति तक सही और पूरी जानकारी पहुंचाना है ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर आयोजक इदरीस अंसारी एंव कासिम अंसारी ने मुख्य अतिथि समाजसेवी राजू गुप्ता का माल्यार्पण कर और शाल उढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सलाह उद्दीन अंसारी, हाजी मोहम्मद इस्माइल, हाजी माबूद, राशिद अंसारी, हाजी गुड्डू मंसूरी, हाजी अखलाक, डॉक्टर हसन अफरोज, अब्दुल जब्बार, , हाफिज रईस, फजलुर्रहमान अंसारी, सग़ीर अहमद, एड0 इमरान, शाहिद हुसैन, शारिक़, मोहम्मद हसीन, शाहिद मंसूरी, जमील, इरफान, मुनव्वर, मुजीब, शावेज़ नक़वी आदि उपस्थित रहे।