06/09/2023
*लायंस क्लब, इटावा द्वारा 5 सितंबर 2023 आई एम ए हाल में साधारण सभा एवम शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के सुपरिचित अवकाश प्राप्त शिक्षकों की त्रिवेणी को अंगवस्त्र (शॉल) एवम माला पहनाकर एवम सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया*
*सम्मानित किए गए शिक्षकों की त्रिवेणी में जनता स्नातकोत्तर महाविद्यालय बकेवर से गणित के अवकाश प्राप्त प्राध्यापक श्री आर पी मिश्र जी, राजकीय इंटर कालेज से रसायन विज्ञान के अवकाश प्राप्त अध्यापक श्री बी के गुप्ता जी एवम उच्च प्राथमिक विद्यालय से अवकाश प्राप्त शिक्षक श्री ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री जी थे।*
*इस अवसर पर पूर्व मंडलाध्यक्ष एम जे एफ लायन जे डी अग्रवाल ने अपने उदबोधन में सभी सम्मानित शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी एवम गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है शिक्षकों से हमें जो ज्ञान मिलता है उसी से देश व व्यक्ति का विकास होता है।*
*अध्यक्ष लायन डॉ डी के दुबे ने अपने उदबोधन में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर हम शिक्षक दिवस मनाते है उन्होंने उनके जीवन पर प्रकाश डालकर सभी से उनके जीवन शैली से प्रेरणा लेने का अनुरोध किया*
*समारोह में नवीन सदस्यों लायन शैलेश पाठक, लायन नवीन अग्रवाल, लायन आशीष पोरवाल, लायन निमित अग्रवाल का माल्यार्पण एवं पिन लगाकर लायंस क्लब इटावा परिवार में स्वागत किया गया।*
*उक्त समारोह में जी एम टी समन्वयक लायन अतुल भार्गव, जोन चेयरपर्सन लायन रविकांत अग्रवाल, मंडलीय पी आर ओ एम जे एफ लायन सुरेश अरोड़ा, मंडलीय आई टी चेयरपर्सन लायन मुनीष बंसल,लायन डॉ एम एम पालीवाल, लायन रविशंकर शुक्ला, लायन संतोष चौधरी, एम जे एफ लायन अनूप अग्रवाल, लायन राजेश अग्रवाल, लायन डॉ एस सी गुप्ता, लायन अमिताभ गुप्ता, लायन संजीव अग्रवाल, लायन कमला पति वर्मा, एम जे एफ लायन अरुण वर्मा, एम जे एफ लायन तरन पाल सिंह, लायन मोहित मित्तल,एम जे एफ लायन आशीष वर्मा, लायन अनुराग मिश्रा, लायन अशोक माहेश्वरी, लायन मनीष गुप्ता, लायन डॉ मोहित श्रीवास्तव, लायन गौरव पोरवाल, आदि उपस्थित रहे*
*अंत में सचिव लायन परिधि वर्मा एवम संयोजक लायन विकल्प गुप्ता ने सुरुचि पूर्ण भोजन के लिए लायन संदीप अग्रवाल एवम सभी लायन साथियों को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।*