Maheswari Mahila Sangathan, Malda

Maheswari Mahila Sangathan, Malda Jai Mahesh.This is for all of us to interact and communicate and post about our Sangathan activities.

Ready!Steady!!Get set!!!Go!!!!!!!!!!!!!
14/07/2026

Ready!

Steady!!

Get set!!!

Go!!!!!!!!!!!!!

जय उमा महेश 🙏मालदा माहेश्वरी सभा एवं माहेश्वरी महिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में महेश नवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गय...
26/06/2026

जय उमा महेश 🙏

मालदा माहेश्वरी सभा एवं माहेश्वरी महिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में महेश नवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

सुबह में भगवान महेश का रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस शुभ अवसर पर सायंकाल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे समाज के कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। संगठन के द्वारा एक ज़रूरत मंद महिला को सिलाई मशीन प्रदान की गई। संगठन में सदस्यों को प्रदेश में उच्च पदवी मिलने की बधाई और सम्मान ज्ञापन किया गया। साथ में अंताक्षरी खिलाके मनोरंजन करवाया गया।

अंत में रात्रि भोज के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

हमारी उत्पत्ति दिवस - जिसे हम महेश नवमी कहके मनाते है - आप सभी को इस पावन दिन की हार्दिक शुभकामनाए।जय उमा महेश। 🙏🏻
24/06/2026

हमारी उत्पत्ति दिवस - जिसे हम महेश नवमी कहके मनाते है - आप सभी को इस पावन दिन की हार्दिक शुभकामनाए।

जय उमा महेश। 🙏🏻

24/06/2026

🌿🧘‍♀️ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह 2026 🧘‍♀️🌿
बड़े उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ मालदा महिला संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाया गया। 🙏✨
इस विशेष अवसर पर लगभग 30 सदस्यों के साथ पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने भी भाग लिया और कार्यक्रम को और भी खास बनाया। 🌸

एक सुबह जो योग, स्वास्थ्य और शांति की एकता से भरपूर था, इसका आयोजन हमारी स्वर्णिम आरोग्यम समिति की सह-संयोजिका श्रीमती सुनीता अशोक जी चितलांगिया Şunitå Ş Chitlangia
और संरक्षक श्रीमती सुनीता जी चितलांगिया Sunita Rathi Chitlangia ने मिलके बहुत सुंदर से किया।🌿
💚

“योग से स्वास्थ्य, योग से खुशहाली।” 🧘‍♀️

👇👇👇

हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर तीसरे साल आने वाला एक तेरहवां चंद्र मास को पुरुषोत्तम मास कहा जाता है। इसे भगवान विष्णु का सब...
17/06/2026

हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर तीसरे साल आने वाला एक तेरहवां चंद्र मास को पुरुषोत्तम मास कहा जाता है। इसे भगवान विष्णु का सबसे प्रिय और पवित्र महीना माना जाता है।

दो बार सुंदर कांड का पाठ, पूरे 1 महीने प्याऊ सेवा के साथ गुड़ चना का बितरन, हरे कृष्णा हरे राम की माला का पूरे महीने जाप, आदि मंगलमय कार्यो द्वारा इस महीने संगठन की बहनों ने भक्ति में है शक्ति दिखलाया।

17/06/2026

हरि अनंत हरि कथा अनंता। कहहिं सुनहिं बहुबिधि सब संता।।

प्रभु श्रीराम की असीम कृपा, सभी सदस्यों के सहयोग, समर्पण एवं श्रद्धा द्वारा दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया।
२७-२८ मई को आयोजित इस भव्य से आयोजन में पाठ के पश्चात् ब्राह्मण भोज की व्यवस्था भी बहुत ही उत्तम एवं सुव्यवस्थित रही। ३३ ब्राह्मणों को प्रेम से भोजन कराके वातावरण और भी आनंदमई बना।

बिनु सतसंग बिबेक न होई। राम कृपा बिनु सुलभ न सोई।।

13 मई को माहेश्वरी भवन में Pranic healing का camp रखा गया था।कलकत्ता से आए ट्रेनर श्रीमती रूपी जैन जी और सुषमा जैन जी ने...
17/06/2026

13 मई को माहेश्वरी भवन में Pranic healing का camp रखा गया था।

कलकत्ता से आए ट्रेनर श्रीमती रूपी जैन जी और सुषमा जैन जी ने meditation करवाके जागरूकता बढ़ाई। संगठन के साथ साथ अन्य समाज की बहनो ने इसमें भाग लेके लाभ उठाया।

💐 🎉
14/04/2026

💐 🎉

Address

Baluchar, Beside Gandhi Dharmashala
English Bazar

Opening Hours

Monday 11am - 9pm
Tuesday 11am - 9pm
Wednesday 11am - 9pm
Thursday 11am - 10pm
Friday 11am - 11pm
Saturday 11am - 11pm
Sunday 11am - 10:03pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maheswari Mahila Sangathan, Malda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share