Mamra Dushadh Paswan Samaj,Dgp, WB

Mamra Dushadh Paswan Samaj,Dgp, WB Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mamra Dushadh Paswan Samaj,Dgp, WB, Non-Governmental Organization (NGO), MAMRA GRAM, DURGAPUR, Durgapur.

आज हमने जे.सी. बोस, बी-जोन में भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई! 💐 सबने मिलकर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी। 🙏 बहुत अ...
14/04/2026

आज हमने जे.सी. बोस, बी-जोन में भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई! 💐 सबने मिलकर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी। 🙏 बहुत अच्छा लगा! 😊

📢 आमंत्रणमामरा दुसाध पासवान समाज, दुर्गापुर की ओर से आप सभी को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर सादर आम...
13/04/2026

📢 आमंत्रण

मामरा दुसाध पासवान समाज, दुर्गापुर की ओर से आप सभी को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर सादर आमंत्रण।

📅 14 अप्रैल 2026
⏰ सुबह 8 बजे से
📍 जे.सी. बोस मोड़, दुर्गापुर-5

कृपया अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

— श्री जगदीश पासवान
(अध्यक्ष)

*सूचना पत्र*   लापता (रूपा कुमारी पासवान) यह सूचित किया जाता है कि " रूप कुमारी ", कक्षा -9  स्कूल केंद्रीय विदालाय crpf...
18/06/2025

*सूचना पत्र* लापता (रूपा कुमारी पासवान)

यह सूचित किया जाता है कि " रूप कुमारी ", कक्षा -9 स्कूल केंद्रीय विदालाय crpf Durgapur, की छात्रा दिनांक 17/06/25 से घर से लापता है। वह एक परिचित रिश्तेदार है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

यदि किसी को rupa kumari के बारे में कोई जानकारी हो या उसे कहीं देखा गया हो, तो कृपया तुरंत निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें:

*संपर्क:*
[अभिभावक क नाम :- Sakindra Paswan
[मोबाइल न :-6295505962/8609583020
या नजदीकी पुलिस थाना

आपसे अनुरोध है कि कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ और हमारी सहायता करें।

*धन्यवाद।*

🌟 अखिल झारखंड दुसाध महासभा, धनबाद जिला के आयोजन में दुर्गापुर दुसाध पासवान समाज की गरिमामयी उपस्थिति 🌟धनबाद, 19 जनवरी 20...
19/01/2025

🌟 अखिल झारखंड दुसाध महासभा, धनबाद जिला के आयोजन में दुर्गापुर दुसाध पासवान समाज की गरिमामयी उपस्थिति 🌟

धनबाद, 19 जनवरी 2025 – भटिंडा फॉल (मुनिडीह) में आज अखिल झारखंड दुसाध महासभा, धनबाद जिला द्वारा "पासवान परिवार मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम" का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने समाज की एकता और प्रगति का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री आशीष कुमार (डिप्टी कमिश्नर, स्टेट टैक्स, बिहार सरकार) उपस्थित रहे, और उद्घाटन कर्ता के रूप में श्री आई.डी. पासवान (पूर्व निदेशक, झारखंड सरकार) ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख थे:

श्री गोरख पासवान (पूर्व विधायक, बैरिया नगर, बलिया, यू.पी.)

श्रीमती आशा राय (प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा, लोजपा-र)

श्री जगदीश पासवान (अध्यक्ष, दुर्गापुर दुसाध पासवान समाज)

डॉ. बी. पासवान (सलाहकार, दुर्गापुर दुसाध पासवान समाज)

श्री विशाल पासवान (सलाहकार, दुर्गापुर दुसाध पासवान समाज)

श्री प्रभाकर पासवान (सलाहकार, दुर्गापुर दुसाध पासवान समाज)

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:
✔️ पासवान समाज के सदस्यों का मिलन और विचार-विमर्श
✔️ सामूहिक भोज और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
✔️ शिक्षा, संगठन, और सामूहिक विकास पर चर्चा

दुर्गापुर दुसाध पासवान समाज की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन की शोभा बढ़ाई। आर्थिक सहयोग के बिना भी उनकी सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि समाज के प्रति सच्ची सेवा केवल धन तक सीमित नहीं है, बल्कि एकजुटता और सहयोग भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं।

आयोजक मंडल:
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अर्जुन पासवान (जिला अध्यक्ष), श्री सुखदेव पासवान (जिला महामंत्री), श्री शिव नंदन पासवान (जिला कोषाध्यक्ष) तथा धनबाद जिले के अन्य पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समाज का संदेश:
सभी सदस्यों ने सिरमानी बाबा चूहड़मल जी के आशीर्वाद और बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों का स्मरण करते हुए समाज को संगठित और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

समाज का संकल्प:
"हम शिक्षा, संगठन और समानता के माध्यम से समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऐसे आयोजन हमें हमारी सामूहिक ताकत और प्रगति के लिए प्रेरित करते हैं।"

जय झारखंड, जय दुसाध महासभा, जय भीम!

सामाजिक न्याय व समानता के साथ आधुनिक भारत की नींव रखने वाले, संविधान के शिल्पकार 'भारत रत्न' बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडक...
06/12/2024

सामाजिक न्याय व समानता के साथ आधुनिक भारत की नींव रखने वाले, संविधान के शिल्पकार 'भारत रत्न' बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।
बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जी अमर रहे अमर रहे।

आज शाम बी- ज़ोन आइंस्टीन एवेंयू मे बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी की पुण्यतिथि के अवसर मे दुर्गापुर पासवान समाज के अध्यक्ष "श्री जगदीश पासवान " जी एवम उपाध्यक्ष श्री खूब लाल पासवान जी " और समाज के युवा कार्यकर्ता श्री "ओम प्रकाश माँझी जी " और हमारे समाज के सोजाती भाई फूल माला अर्पित करके नमन किया।

21/08/2024
आज जे.सी बोस मोड दुर्गापुर 5 के प्रांगण में मामरा दुसाध पासवान समाज दुर्गापुर द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती म...
14/04/2024

आज जे.सी बोस मोड दुर्गापुर 5 के प्रांगण में मामरा दुसाध पासवान समाज दुर्गापुर द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मामरा दुसाध पासवान समाज के अध्यक्ष माननीय श्री जगदीश पासवान जी की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाई गई।
इस अवसर पर पासवान समाज के सभी साजति बंधु एवं अतिथिगण उपस्थित रहे तथा बाबा साहब डॉ बी आर अंबेडकर को याद किया गया तथा उनकी जीवनी पर चर्चा की गई तथा सभी ने मिलकर उनके फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पासवान समाज की ओर से सभी साजति बंधु एवं अतिथिगण को आभार।

श्री जगदीश पासवान
*अध्यक्ष*

Address

MAMRA GRAM, DURGAPUR
Durgapur
713206

Telephone

+18145281309

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mamra Dushadh Paswan Samaj,Dgp, WB posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share