NSS Bharti Vishwavidyalaya, Durg

NSS Bharti Vishwavidyalaya, Durg NSS unit of Bharti Vishwavidyalaya, Durg

 #भारती_विश्वविद्यालय द्वारा गोदग्राम कोनारी सरपंच के साथ ग्राम विकास बैठक- दुर्ग, भारती विश्वविद्यालय द्वारा गोदग्राम क...
27/03/2025

#भारती_विश्वविद्यालय द्वारा गोदग्राम कोनारी सरपंच के साथ ग्राम विकास बैठक-

दुर्ग, भारती विश्वविद्यालय द्वारा गोदग्राम कोनारी की नवनियुक्त सरपंच के साथ ग्राम विकास बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सरपंच श्रीमती गुंजेश्वरी साहू तथा समाजसेवी श्री पारख साहू से राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी तथा गोदग्राम समन्वयक डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम ने ग्रामीण विकास के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। विशेषकर अंधविश्वास उन्मूलन, लैंगिक समानता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नशा मुक्ति, सामाजिक सौहाद्र, स्वरोजगार मार्गदर्शन जैसे महत्वपूर्ण ग्रामीण मुद्दों पर सरपंच ने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विगत 4 वर्षों से किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया तथा अपने कार्यकाल में विश्वविद्यालय द्वारा ग्राम पंचायत क्षेत्र में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

26/03/2025

#भारती_विश्वविद्यालय द्वारा पीसेगांव में ग्रामसभा का आयोजन-

दुर्ग, भारती विश्वविद्यालय द्वारा गोदग्राम पीसेगांव पंचायत भवन में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा के अंतर्गत ग्रामीणों के मध्य गांधी जीवन दर्शन तथा मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता विषय पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी तथा गोदग्राम समन्वयक डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम द्वारा अपने उद्बोधन में गांधी जी के ग्राम स्वराज के स्वप्न को साकार करने हेतु उनके जीवन दर्शन के अभिन्न तत्व सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह, सविनय अवज्ञा जैसी अवधारणाओं का ग्रामसभा में विश्लेषण किया गया।

वक्ता द्वारा साथ ही संविधान में उल्लेखित 11 मौलिक कर्तव्यों यथा; 1. भारतीय संविधान का पालन करें और राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान के साथ-साथ संविधान के आदर्शो और संस्थानों का सम्मान करें, 2. स्वतंत्रता के लिए राष्ट्रीय संघर्ष को प्रेरित करने वाले महान आदर्शो का पालन करें, 3. भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को बनाए रखें और उसकी रक्षा करें, 4. देश की रक्षा करें और आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रीय सेवा भी प्रदान करें, 5. धार्मिक, भाषाई और क्षेत्रीय या अनुभागीय विविधताओं से परे भारत के सभी नागरिकों के बीच सद्धाव और समान बंधुता की भावना को बढ़ावा देना और महिलाओं की गरिमा के लिए अपमानजनक प्रथाओं का त्याग करना, 6. देश की मिश्रित संस्कृति की समृद्ध विरासत को महत्व दें और उसका संरक्षण करें, 7. वनों, झीलों, नदियों और वन्य जीवन सहित प्राकृतिक पर्यावरण का संरक्षण और सुधार करें साथ ही जीतित प्राणियों के प्रति दया की भावना 8. वैज्ञानिक सोच, मानवतावाद तथा जिज्ञासा एवं सुधार की भावना को विकसित करें, 9. सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करें और हिंसा से दूर रहें, 10. व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधि के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता की दिशा में प्रसास करें ताकि राष्ट्र लगातार प्रयास और उपलब्धि के उच्च स्तर तक पहुंच सकें, 11. छह से चैदह वर्ष की आयु के बीच के बच्चे या प्रतिपाल्य को शिक्षा के अवसर प्रदान करें, के संबंध में ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं ग्राम पंचायत पीसेगांव सरपंच श्रीमती द्रौपदी देशमुख ने आयोजन को ग्रामीण सामाजिक चेतना के विकास हेतु सहयोगी बताते हुए भारती विश्वविद्यालय द्वारा विगत 4 वर्षों से पीसेगांव में किए जा रहे विभिन्न आयोजनों की सराहना की तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के आयोजन में स्वयंसेवक कोनाल सेन, खिलेश्वर खिलौरिया आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

20/02/2025

#भारती_विश्वविद्यालय में रा.से.यो. बी-प्रमाण पत्र हेतु साक्षात्कार परीक्षा आयोजित-

भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में राष्ट्रीय सेवा योजना बी-प्रमाण पत्र हेतु साक्षात्कार परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी 2025 को किया गया। इस परीक्षा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई में पिछले दो शैक्षणिक सत्र में 240 घंटे की सक्रिय गतिविधि में सहभागिता पूर्ण कर चुके ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने आवासीय शिविर में भी सहभागिता दी, का चयन कर पात्र विद्यार्थियों को सम्मिलित किया गया। साक्षात्कार परीक्षा में विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. आर.पी. अग्रवाल, सेवानिवृत्त प्राचार्य, कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई तथा भूतपूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने स्वयंसेवकों से राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना, उद्देश्य, कार्य प्रणाली तथा विगत दो शैक्षणिक सत्रों में स्वयंसेवकों द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों जैसे- स्वच्छता अभियान, ग्रामीण जागरूकता अभियान, नशा मुक्त भारत अभियान, चिकित्सा शिविर का आयोजन, रक्तदान शिविर का आयोजन, वृक्षारोपण, गांधी जीवन दर्शन तथा मौलिक कर्तव्य के प्रति जागरूकता, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता आदि विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा विद्यार्थियों के उक्त गतिविधियों के संबंध में ज्ञान, जानकारी तथा व्यक्तित्व विकास में इन गतिविधियों की भूमिका से संबंधित आकलन साक्षात्कारकर्ता द्वारा किया गया।

उपरोक्त साक्षात्कार परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी राष्ट्रीय सेवा योजना बी-प्रमाण पत्र शासन द्वारा प्राप्त करेंगे, जो उनके करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकता है। साथ ही राष्ट्र सेवा एवं समाज की जमीनी हकीकत से जुड़कर कार्य कर रहे ऐसे स्वयंसेवक राष्ट्र का महत्वपूर्ण मानव संसाधन सिद्ध होंगे। विदित हो कि राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम की स्थापना 24 सितंबर 1969 को केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्र निर्माण एवं प्रगति तथा सामाजिक सरोकार में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा इस योजना के द्वारा स्वयं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से की गई। यह महत्वाकांक्षी योजना विश्वविद्यालयों द्वारा संपूर्ण राष्ट्र में संचालित एवं नियंत्रित की जाती है। भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में विगत दो शैक्षणिक सत्रों से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का संचालन देशहित एवं विद्यार्थियों के हित में सफलतापूर्वक किया जा रहा है।

19/02/2025

#भारती_विश्वविद्यालय का कोनारी एवं पीसेगांव में अंधविश्वास उन्मूलन अभियान-

दुर्ग, भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा गोदग्रामों में अंधविश्वास उन्मूलन अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत गोदग्राम प्रेसगांव में जानचौपाल लगाकर ग्रामीणों को अंधविश्वास, भूत-प्रेत, जादू-टोना, तंत्र-मंत्र आदि के प्रति तर्कशील एवं वैज्ञानिक विचारधारा का प्रयोग करते हुए, इसके जाल में न फंसने एवं ग्रामीण समाज को सतर्क एवं जागरूक करने हेतु उनसे सहयोग मांगा गया। इस संदर्भ में ग्राम पीसेगांव ग्राम सचिव रश्मि सिंह राजपूत के साथ पंचायत भवन में बैठक का भी आयोजन किया गया।
गोदग्राम कोनारी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों हेतु अंधविश्वास उन्मूलन पर विशेष व्याख्यान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी एवं गोदग्राम समन्वयक डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम द्वारा समस्त प्रकार के अंधविश्वासों के प्रति सतर्क रहने तथा इनके अंधानुकरण से बचने की सीख दी गई। बच्चों को तर्क बुद्धिवाद एवं वैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य के महत्व को समझाया गया जिससे वे अंधविश्वास के चंगुल में न फंसे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के आयोजन में शासकीय माध्यमिक विद्यालय कोनारी के प्रधानाचार्य श्री के. एस. देवांगन, रॉलिक बेंजामिन दास, स्वयंसेवक कोनाल सेन एवं लोकेंद्र मारकंडे आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Address

Chandkhuri
Durg
491001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSS Bharti Vishwavidyalaya, Durg posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to NSS Bharti Vishwavidyalaya, Durg:

Share