10/07/2026
श्री रमेश चंद्रा फाउंडेशन – Helping Hands, Healing Lives द्वारा संचालित “One Baby One Plant” अभियान के अंतर्गत नवमाताओं को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया।
एक नवजीवन के आगमन के साथ एक नया पौधा लगाना केवल प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण का संकल्प भी है।
आइए, हर शिशु के जन्म को एक पौधे के साथ जोड़कर धरती माँ को भी जीवन का उपहार दें। 🌍💚
🌿 एक बच्चा – एक पौधा, यही है हरित भविष्य की सच्ची शुरुआत।