Bharat Vikas Parishad-Simalwada(south State)rajasthan

Bharat Vikas Parishad-Simalwada(south State)rajasthan BHARAT VIKAS PARISHAD - SIMALWADA IS SITUATED IN TRIBAL AREA IN DUNGARPUR DISTRICT - RAJASTHAN

राजेंद्र सिंह झाला ,पूर्व प्रांतीय भारत को जानो प्रभारी भारत विकास परिषद दक्षिण प्रांत का निधन हो गया है l भगवान उनकी आत...
30/03/2026

राजेंद्र सिंह झाला ,पूर्व प्रांतीय भारत को जानो प्रभारी भारत विकास परिषद दक्षिण प्रांत का निधन हो गया है l भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें l

06/08/2025

एनीमिया शिविर

*भाविप सिमलवाड़ा द्वारा एनीमिया जाँच शिविर में  सीनियर धम्बोला में 543 बालिकाओं के रक्त की जाँच की गयी l*सम्पूर्ण राजस्था...
06/08/2025

*भाविप सिमलवाड़ा द्वारा एनीमिया जाँच शिविर में सीनियर धम्बोला में 543 बालिकाओं के रक्त की जाँच की गयी l*

सम्पूर्ण राजस्थान में एनीमिया जाँच शिविर के तहत भारत विकास परिषद सीमलवाड़ा के तत्वाधान में स्व रेवाशंकर पंड्या राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धम्बोला एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय धम्बोला में शिविर आयोजित किया गया l
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लैब तकनीशियन नीरव पाटीदार, मीनाक्षी मौर्य कॉउंसलर, हरीश चंद्र मोरी प्रयोगशाला सहायक ने अपनी सेवाएं दी l विद्यालय की छात्र संसद से प्रधानमंत्री जिग्नेश परमार, स्वास्थ्य मंत्री शैलेश डामोर, उप प्रधानमंत्री चंचल सिखवाल, अनुशासन मंत्री आयुष पाटीदार, हरीश डामोर, नीलेश यादव, रजिस्ट्रेशन का कार्य तमन्ना पाटीदार, निशि पाटीदार, दृष्टि भट्ट ने किया l व्यवस्था रवि डामोर, तुषार पाटीदार ने की l
संस्था प्रधान रमेश चंद्र रोत ने एनेमिया के लक्षण की जानकारी प्रदान की l प्रभारी मंजुला डामोर और लक्ष्मी पांडोर ने विभाग द्वारा दी जाने वाली गोलियों के बारे में जानकारी दी l अजीतपाल सिँह चौहान, अनिरुद्ध पंड्या, विपुल भट्ट ने सहयोग दिया l
राजकीय बालिका उच्य माध्यमिक विद्यालय धम्बोला संस्था प्रधान रेखा पुरोहित ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया l अंकित पाटीदार लैब तकनीशियन, टीना मसार सी एच ओ, जसूमाती ननोमा सी एच ओ एवं वरिष्ठ अध्यापक अल्पेश कलाल ने अपनी सेवाएं दी l सम्पूर्ण व्यवस्था पूर्व सचिव डॉ सुनील पंड्या ने की l भाविप सीमलवाड़ा अध्यक्ष महेन्द्र डेचिया ने बताया की इसी प्रकार पीठ में भी शिविर आयोजित करना हैं l यह जानकारी भाविप सचिव डायालाल कलाल ने दी l

भारत विकास परिषद शाखा सीमलवाड़ा के सदस्यों एवं ग्रामीण जनों ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मौत होने वालों को दी श्रद्धां...
18/06/2025

भारत विकास परिषद शाखा सीमलवाड़ा के सदस्यों एवं ग्रामीण जनों ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मौत होने वालों को दी श्रद्धांजलि परिवार जनों को इस दुख की घड़ी में सम्बल प्रदान करने हेतु दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी उक्त कार्यक्रम माताजी मंदिर तालाब की पाल धंबोला मे आयोजित किया गया जिसमें परिषद के प्रांतीय प्रभारी राजेंद्र सिंह झाला, परिषद के अध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन जिन्होंने आहत हुए लोगों को श्रद्धांजलि स्वरुप उद्बबोधन दिया सचिव डायालाल कलाल, कोषाध्यक्ष विनोद सिंह झाला ,प्रवीण शाह, अशोक कलाल, देवेंद्र सोलंकी ,अरविंद दर्जी, दत्तेश मेहता ,रमेश त्रिवेदी, सुनील दर्जी, डॉ सुनील पंड्या , पंकज पंड्या, कन्हैयालाल एम पंड्या, डॉ रमेश पंचाल, विजय पंड्या,विपिन शर्मा ,भास्कर त्रिवेदी ग्रामीणो में गुणवन्त पंड्या, भूपेंद्र भट्ट ,कमलाशंकर भट्ट ,रामशंकर पंड्या, धनेश्वर पाटीदार, सुभाष पंड्या ,सुदीप पंड्या ,किरीट पंड्या ,नितिन भट्ट, ललित भट्ट, राकेश पंड्या, उदय पंड्या,एवं कवि विपुल विद्रोही रमेश आर पण्ड्या ने अपने विचार व्यक्त किया परिषद का शुभारंभ राष्ट्रगीत से शुरू कर समापन राष्ट्रगान से किया गया संचालन सचिव डायालाल कलाल ने किया ।

भारतविकास परिषद सिमलवाड़ा ने किया वृक्षारोपणविद्यानिकेतन माध्यमिक विद्यालय सीमलवाडा में आज भारत विकास परिषद शाखा सीमलवाड़...
10/06/2025

भारतविकास परिषद सिमलवाड़ा ने किया वृक्षारोपण

विद्यानिकेतन माध्यमिक विद्यालय सीमलवाडा में आज भारत विकास परिषद शाखा सीमलवाड़ा की और से अध्यक्ष महेंद्र कुमार डेचिया के जन्मदिवस के उपलक्ष में 9 जुन 9पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का कार्यक्रम संपन्न किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष महेंद्र कुमार मुख्य अतिथि नवीन मेहता विशिष्ट अतिथि राजेंद्र सिंह झाला एवं रमेश त्रिवेदी रहे अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन नवीन मेहता द्वारा किया गया
भारत विकास परिषद की ओर से विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय सीमलवाड़ा प्रधानाध्यापक चेतन पंड्या पीठ प्रधानाध्यापक जयंतीलाल एवं धम्बोला के प्रधानाध्यापक ललित भट्ट का बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम रहने पर शाल एवं पगड़ी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह झाला, प्रवीण शाह दत्तेश मेहता अशोक कलाल सुनील दर्जी,अनिल मिश्रा, नवीन मेहता,रमेश त्रिवेदी,प्रवीण सिंह चौहान, दिनेश पंड्या धम्बोला, कन्हैयालाल पंड्या धम्बोला विक्रम सिंह,बहन आशा पंड्या, एवं पीठ, सीमलवाड़ा, धम्बोला विद्या निकेतन स्टॉफ की उपस्थिति में 9 पौधे लगाने के पश्चात स्वागत अभिनंदन एवं कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन डायालाल कलाल ने किया एवं आभार महेंद्र कुमार डेचिया भारत विकास परिषद अध्यक्ष ने जताया

विद्यानिकेतन माध्यमिक विद्यालय सीमलवाडा में आज भारत विकास परिषद शाखा सीमलवाड़ा की और से अध्यक्ष महेंद्र कुमार डेचिया के ज...
09/06/2025

विद्यानिकेतन माध्यमिक विद्यालय सीमलवाडा में आज भारत विकास परिषद शाखा सीमलवाड़ा की और से अध्यक्ष महेंद्र कुमार डेचिया के जन्मदिवस के उपलक्ष में 9 जुन 9पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का कार्यक्रम संपन्न किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष महेंद्र कुमार मुख्य अतिथि नवीन मेहता विशिष्ट अतिथि राजेंद्र सिंह झाला एवं रमेश त्रिवेदी रहे अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन नवीन मेहता द्वारा किया गया
भारत विकास परिषद की ओर से विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय सीमलवाड़ा प्रधानाध्यापक चेतन पंड्या पीठ प्रधानाध्यापक जयंतीलाल एवं धम्बोला के प्रधानाध्यापक ललित भट्ट का बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम रहने पर शाल एवं पगड़ी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह झाला, प्रवीण शाह, दत्तेश मेहता अशोक कलाल सुनील दर्जी,अनिल मिश्रा, नवीन मेहता,रमेश त्रिवेदी,प्रवीण सिंह चौहान, दिनेश पंड्या धम्बोला, कन्हैयालाल पंड्या धम्बोला विक्रम सिंह,बहन आशा पंड्या, एवं पीठ, सीमलवाड़ा, धम्बोला विद्या निकेतन स्टॉफ की उपस्थिति में 9 पौधे लगाने के पश्चात स्वागत अभिनंदन एवं कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन डायालाल कलाल ने किया एवं आभार महेंद्र कुमार डेचिया भारत विकास परिषद अध्यक्ष ने जताया

भारत विकास परिषद ने पर्यावरण दिवस पर किया  पौधारोपण विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा सीमलवाड़ा  द्वा...
06/06/2025

भारत विकास परिषद ने पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा सीमलवाड़ा द्वारा विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय पीठ में पौधारोपण किया गया परिषद के अध्यक्ष ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी देकर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया परिषद के सदस्यों द्वारा पौधारोपण किया गया जिसमें अध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन सचिव डायालाल कलाल कोषाध्यक्ष विनोद सिंह जाला ,डॉक्टर प्रफुल्ल लबाना ,डॉक्टर निखिल जैन ,राजेंद्र सिंह चौहान, अशोक कलाल ,प्रवीण शाह ,परेश भूता, जिग्नेश कलाल ,मनोज प्रजापत ,अरविंद दर्जी, अनिल मिश्रा ,प्रवीण सिंह चौहान ,पीयूष जैन अनिल मिश्रा अशोक भूता विद्यालय के प्रधानाचार्य आचार्य आदि उपस्थित रहे।

भारत विकास परिषद शाखा सीमलवाड़ा की ओर से स्वर्गीय लताबेन कन्हैयालाल एम पंड्या की पुण्यतिथि के निमित्त भीषण गर्मी में शीत...
29/04/2025

भारत विकास परिषद शाखा सीमलवाड़ा की ओर से स्वर्गीय लताबेन कन्हैयालाल एम पंड्या की पुण्यतिथि के निमित्त भीषण गर्मी में शीतल प्याऊ का उद्घाटन बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास धम्बोला में किया गया साथ ही पक्षियों के लिए ग्रीष्मकाल में अन्न एवं जल की पूर्ति के लिए 25 परिंदे बाटे गए।
इस अवसर पर बीजेपी मंडल अध्यक्ष दिनेश पंड्या एवं भावीप अध्यक्ष महेन्द्र डेचीया ने स्व. लता बेन धर्मपत्नी कन्हैयालाल पंड्या द्वारा किए गए पुनीत कार्य की सराहना की एवं धन्यवाद अर्पित किया| इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेंद्र पंड्या अध्यक्ष महेंद्र कुमार डेचिया सचिव डायलाल कलाल कोषाध्यक्ष विनोद सिंह झाला पूर्व सचिव सुनील पंड्या, कन्हैया लाल पंड्या, दिनेश पंड्या, राजेश्वर पंड्या, गोपाल पंड्या, देवेंद्र उपाध्याय, पंकज पंड्या उदय पंड्या, अनंत पंड्या भूपेंद्र भट्ट, भास्कर त्रिवेदी, जयेश पंड्या, विपिन शर्मा, सुदीप पंड्या, चेतन पंड्या आदि उपस्थित रहे | साथ ही परिषद द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर के सफल निष्पादन हेतु दिनांक 3 मई 2025 को सायं 6:00 बजे सालारेश्वर हॉस्पिटल पीठ में बैठक का आयोजन किया गया जाएगा| जिसमें परिषद के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है|

भाविप सिमलवाड़ा ने लगाये परिंदे  विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद शाखा सिमलवाड़ा द्वारा राजकीय उच्च मा...
24/04/2025

भाविप सिमलवाड़ा ने लगाये परिंदे

विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद शाखा सिमलवाड़ा द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीठ में पक्षियों के लिए परिंदे लगाये एवं अन्न का प्रबंधन किया ।
अध्यक्ष महेन्द्र जैन ने बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की एवं पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए जीवनचर्या में बदलाव पर जोर दिया l
पूर्व अध्यक्ष अजित जैन ने ग्लोबल वार्मिंग पर विचार व्यक्त कर धरती माता को बचाने पर विचार व्यक्त किये l
इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष महेंद्र जैन, सचिव डायालाल कलाल, कोषाध्यक्ष विनोद सिंह झाला , प्रधानाचार्य अजीत जैन ,डॉ. प्रफुल्ल लबाना, डॉ. निखिल जैन,अशोक भूता,परेश भूता ,भंवरलाल डेचिया, देवेन्द्रसिंह सोलंकी ,अशोक कलाल,अरविंद दर्जी, गौरव जैन ,दीपक जैन , यतिन जैन , मयंक जैन , विद्यालय के सत्यपाल सिंह, दिनेश पाटीदार ,जयपाल सिंह,तलवार सिंह उपस्थित रहे ।

Address

Dungarpur
314403

Telephone

+919983993828

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat Vikas Parishad-Simalwada(south State)rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bharat Vikas Parishad-Simalwada(south State)rajasthan:

Share