05/07/2026
कार्यालय, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, दुमका
----------------------------------
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, दुमका की बैठक जिलाध्यक्ष दयानंद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ललन बाबू के आवास पर दिनांक 05 जुलाई 2026 को आयोजित हुई। बैठक में बाँधपाड़ा स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर का जीर्णोद्धार करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। इस कार्य हेतु अनुमानित खर्च का ब्योरा लेने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के लिए पूर्व मे निर्धारित सहयोग राशि को महासभा के बैंक खाते में जमा करने का अनुरोध सभी चित्रांश/चित्रांशियों से किया गया। सदस्यता अभियान के लिए टीम बनाकर वैसे चित्रांश/चित्रांशियों के घर विशेष रूप से जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया जो अभी तक सदस्य नहीं बन सके हैं। महासचिव विनय कुमार ने वैवाहिक प्रकोष्ठ की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए और इसे सफल बनाने के लिए सभी चित्रांश/चित्रांशियों से अनुरोध किया गया कि वे विवाह योग्य वर और वधु का Biodata और फोटो महासभा के फेसबुक पर अवश्य डालें। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष दयानंद श्रीवास्तव के आवास पर झंडोत्तोलन करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
उक्त बैठक में दयानंद श्रीवास्तव, सत्येन्द्र नारायण प्रसाद, अवधेश नाथ शरण, निशिकांत बरियार, शोभा वर्मा, वन्दना सिन्हा, डाॅ. मनोज कुमार घोष, डॉ. अमरेन्द्र सुमन, रमण कुमार वर्मा, डाॅ. अखिलेश कुमार सिन्हा, आलोक कुमार, राजीव नंदन प्रसाद, राजेश कुमार सहाय, राजाराम, विनय कुमार सहित कई चित्रांश उपस्थित हुए।