27/12/2025
आज के समय में बेरोज़गारी एक बड़ी समस्या
आज के समय में हमारे देश में बेरोज़गारी एक बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है। केवल डिग्री होना अब नौकरी पाने के लिए पर्याप्त नहीं है। कौशल (Skill) ही आज की सबसे बड़ी ताक़त है। बिना कौशल के न तो अच्छी नौकरी मिल सकती है और न ही व्यक्ति आत्मनिर्भर बन सकता है।
इसी सच्चाई को समझते हुए G-Sadke Care Foundation एक स्मार्ट स्किल सेंटर (Smart Skill Centre) के रूप में कार्य करना चाहता है और स्मार्ट स्किल क्लासेस शुरू कर रहा है, ताकि हर वह व्यक्ति जो अपनी ज़िंदगी को जल्दी बदलना चाहता है, उसे सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण मिल सके।