Janjati Kalyan Kendra Mahakoshal

Janjati Kalyan Kendra Mahakoshal Janjati Kalyan Kendra is non profitable charitable trust, having Regd. Janjati Kalyan Kendra is committed to holistic development of Tribal since inception.

No, JM -2191, registered under Society Registration Act 1860, Madhya Pradesh on 8 August 1995. No, JM -2191, registered under Society Registration Act 1860, Madhya Pradesh on 8 August 1995.We also registered under FCRA on 15 September 2017 (Registration Number: 063350016 ) to receive foreign funds. You can find our details under NGO portal of Niti Ayog(Unique ID : MP/2016/0112343) and we approved

under section 80 G of Income Tax Act. Overall, the Kendra has been working on integrated tribal development through sustainable livelihood which include Training on organic farming, Promote cow based economy, Healthcare, Development Education, Woman empowerment, Career guidance, Skill based training etc.

आज दिनांक 6 जून 2026 को जनजाति कल्याण केंद्र बरगांव के मार्गदर्शन एवम मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (MPCST) ...
06/06/2026

आज दिनांक 6 जून 2026 को जनजाति कल्याण केंद्र बरगांव के मार्गदर्शन एवम मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (MPCST) के प्रायोजन में एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जैविक एवं वैज्ञानिक खेती की नवीन तकनीकों से जोड़ना तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाना था।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र डिंडौरी के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. देशमुख जी ने किसानों को जैविक खेती अपनाकर स्वावलंबी बनने की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसान स्वयं गुणवत्तापूर्ण बीज तैयार कर बुवाई करें तो बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र डिंडौरी के वैज्ञानिक डॉ. अवधेश पटेल जी ने खरीफ फसलों के वैज्ञानिक एवं तकनीकी प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की। वहीं कृषि अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी श्री समीर पटेल जी ने किसानों को कृषि यंत्रों तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में कल्याण केंद्र के उपाध्यक्ष डॉ. मरकाम जी ने किसानों से खेती में वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने का आग्रह किया। कल्याण केंद्र के प्रकल्प प्रमुख श्री श्याम जी भाईसाहब ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि “किसानों का विकास ही गांव का विकास है और गांव का विकास ही देश का विकास है।”

इस दौरान कृषि अभियांत्रिकी विभाग, शहडोल के अधिकारी श्री रितेश प्यासी जी ने किसानों को फसलों की कटाई में उपयोग होने वाले कृषि यंत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं कृषि अभियांत्रिकी विभाग उमरिया के श्री शांतनु पाण्डे जी ने कृषि यंत्रों के रख-रखाव एवं उनके सही उपयोग के संबंध में जानकारी साझा की।

कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक डॉ. योगेश राजपूत, जैविक कृषि प्रभारी, कल्याण केंद्र बरगांव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 13 गांवों के कुल 86 किसान उपस्थित रहे।

किसानों से संवाद के दौरान ग्राम ढोंढा के दो किसानों ने बताया कि वे कल्याण केंद्र के मार्गदर्शन में 10 एकड़ भूमि पर जैविक खेती कर रहे हैं। उनकी प्रगति एवं कार्यों से प्रभावित होकर कृषि विज्ञान केंद्र डिंडौरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख ने ग्राम ढोंढा को गोद लेने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक टीम प्रत्येक 15 दिन में गांव का भ्रमण करेगी तथा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ेगी।

कार्यक्रम के अंत में किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री धर्म सिंह मरावी जी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर किसान कल्याण समिति के सदस्य श्री अजमेर टेकाम जी, श्री सोहन सिंह जी, श्री संतोष जी, गौशाला समिति के सचिव श्री उमेश रजक जी तथा कोषाध्यक्ष श्री वीरेंद्र तिवारी जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के उपरांत किसानों द्वारा केंद्र परिसर में 200 सागौन के पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया।

*जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव ,जिला - डिंडोरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य संगोष्ठी एवं पौधारोपण कार्यक्रम सम्...
06/06/2026

*जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव ,जिला - डिंडोरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य संगोष्ठी एवं पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न*
शहपुरा, 05 जून 2026।
विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन विषयक एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पुरुषोत्तम लाल यादव (जनपद पंचायत शहपुरा) उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था के द्वारा नर्मदांचल विद्यापीठ समिति के सदस्य श्री विक्रम सिंह जी ,केंद्र प्रमुख श्री श्याम बनवाले जी तथा गो शाला समिति के सचिव श्री उमेश जी रजक की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का पारंपरिक तिलक-वंदन एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
संगोष्ठी में वीर नारायण बालक छात्रावास के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण, जल संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली उद्बोधन प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों के विचारों ने उपस्थित जनसमुदाय को पर्यावरण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि श्री पुरुषोत्तम लाल यादव ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए प्रत्येक व्यक्ति से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता श्री विक्रम सिंह जी ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में समाज की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों को समझने का संदेश दिया। अंत में केंद्र प्रमुख श्री श्याम बनवाले जी ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर कार्य करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के समापन उपरांत नर्मदाँचल विद्यापीठ परिसर में अशोक के पौधे का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर केंद्र के प्रबंधक श्री जाम सिंह जी, छात्रावास अधीक्षक श्री छत्रपाल जी, नर्मदाँचल विद्यापीठ के शिक्षक श्री कृष्ण कुमार साहू,सिकल सेल यूनिट की कार्यकर्ता सुश्री नीतू गोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
"एक वृक्ष, एक जीवन – आइए मिलकर धरती को हरित, स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने का संकल्प लें।" 🌱🌍

दिनांक : 24/05/2026विषय : जैविक कृषि एवं औषधीय पौधों की खेती संबंधी कृषक प्रशिक्षणआज जनजाति कल्याण केंद्र के मार्गदर्शन ...
01/06/2026

दिनांक : 24/05/2026
विषय : जैविक कृषि एवं औषधीय पौधों की खेती संबंधी कृषक प्रशिक्षण

आज जनजाति कल्याण केंद्र के मार्गदर्शन में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को जैविक कृषि पद्धतियों एवं औषधीय पौधों की खेती के प्रति जागरूक करना था।

प्रशिक्षण के दौरान प्रकल्प प्रमुख श्री श्याम जी भाईसाहब द्वारा किसानों को जीवामृत एवं घनजीवामृत के निर्माण, उपयोग एवं कृषि में इसके लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने जैविक खेती के माध्यम से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने तथा कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के उपाय भी बताए।

कार्यक्रम में जैविक कृषि प्रभारी, जनजाति कल्याण केंद्र एवं वैज्ञानिक Indira Gandhi National Tribal University डॉ. योगेश राजपूत द्वारा किसानों को औषधीय पौधों की खेती, उनके आर्थिक एवं औषधीय महत्व तथा बाजार में उनकी बढ़ती मांग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने किसानों को औषधीय खेती को अतिरिक्त आय का प्रभावी साधन बताया।

कार्यक्रम के अंत में किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री धर्म सिंह मरावी जी द्वारा उपस्थित किसानों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर गौशाला समिति के सचिव श्री उमेश रजक जी, प्रोजेक्ट स्टाफ श्री अमित जी एवं सुश्री लता जी भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 5 गांवों के लगभग 30 किसानों ने सहभागिता की। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

एक दिवसीय वृहद् टीकाकरण महाअभियान में किया गया 5488 पशुधन का टीकाकरणजनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव ।
14/05/2026

एक दिवसीय वृहद् टीकाकरण महाअभियान में किया गया 5488 पशुधन का टीकाकरण
जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव ।

एक दिवसीय वृहद् टीकाकरण महाअभियान में किया गया 5488 पशुधन का टीकाकरणजनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव  के संयोजकत्व मे...
14/05/2026

एक दिवसीय वृहद् टीकाकरण महाअभियान में किया गया 5488 पशुधन का टीकाकरण
जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव के संयोजकत्व में 12 मई को नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर तथा पशुपालन एवं डेयरी विभाग जिला डिंडोरी एवं जिला जबलपुर के तकनीकी सहयोग से डिंडोरी जिले के शहपुरा विकास खंड के 35 गांवों में एक दिवसीय वृहद् पशुधन टीकाकरण एवं उपचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अभियान के शुभारंभ अवसर पर आमंत्रित कार्यक्रम में म.प्र. शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री राज्य मंत्री लखन पटेल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उईके, विधायक शहपुरा ओमप्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष डिंडोरी इंद्रेश परस्ते, नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. मनदीप शर्मा, पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. शारवी वैश्य, जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल साहू एवं इस अभियान के प्रेरणास्रोत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय सहसेवा प्रमुख राजकुमार मटाले जी की उपस्थिति से पशुधन टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग हेतु आयें वेटनरी कॉलेज जबलपुर के 125 छात्र-छात्राओं-अध्यापक एवं पशुपालन विभाग डिंडोरी एवं जबलपुर चिकित्सक, पैरावेट, मैत्री एवं सहयोगी स्टाफ के 88 सदस्यों के लिए यह कार्यक्रम गौरवान्वित एवं प्रेरणादायी क्षण बन गया।
टीकाकरण कार्यक्रम में 60 दलों से कुल 172 पशुचिकित्सक एवं सहयोगी स्टाफ ज्ञान 4 बस एवं 18 चार पहिया वाहनों के माध्यम से 35 गांवों में पहुंचकर पशुपालकों के पालतू पशुधन की जानलेवा बीमारी खुरपका-मुंहपका (FMD) का प्रतिबंधात्मक टीकाकरण एवं उपचार कार्य के साथ-साथ ग्राम घुटैना में एक वृहत् पशुउपचार शिविर एवं पशुपालन विभाग की क्षीरधारा योजना के प्रचार-प्रसार हेतु पशुपालक जागरूकता संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से 1479 पशुपालकों के 5488 पशुधन का टीकाकरण एवं 416 पशुधन का उपचार एवं 3 पशुधन में शल्य क्रिया संपादित की गई।
ज्ञातव्य होवे कि जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव द्वारा वर्ष 2016 से शहपुरा विकास खंड के गांवों के पशुधन की जानलेवा संक्रामक बीमारियों से बचाव हेतु रोगनिरोधात्मक टीकाकरण कार्यक्रम का नियोजन प्रतिवर्ष किया जा रहा है। केंद्र के द्वारा संचालित इस कार्यक्रम के माध्यम से अभी तक 8771 पशुपालकों के 35,878 पशुधन का टीकाकरण एवं 3237 पशुधन का उपचार किया जा चुका है।
टीकाकरण कार्यक्रम के संयोजक एवं जनजाति कल्याण केंद्र के सचिव डॉ. सुनील कांत वाजपेयी ने बताया कि टीकाकरण दलों के सभी सदस्यों द्वारा ग्रामों से लौटने के पश्चात उनके अनुभवों एवं सुझावों से पत्र प्राप्त किये गये एवं सभी को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग प्रदान करने के लिए केंद्र की समिति, उप समितियों के पदाधिकारियों, इस अवसर सहयोगी सदस्यों, वेटनरी यूनिवर्सिटी के डॉ. आदित्य मिश्रा, डॉ. सुनील नायक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के डॉ. वी.एन. मिश्रा, डॉ. एच.पी. शुक्ला, डॉ. ज्योति तिवारी, जिला प्रशासन, गांवों के सरपंच, सचिव एवं पशुपालकों द्वारा दिये सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया।

*हरियाली से आच्छादित नर्मदांचल विद्यापीठ परिसर*
08/05/2026

*हरियाली से आच्छादित नर्मदांचल विद्यापीठ परिसर*

दिनांक ४ मई को *मान यतीन्द्र जी शर्मा अ. भा. सह संगठन मंत्री एवं श्री अमित जी दवे प्रांत संगठन मंत्री विद्या भारती* का ज...
05/05/2026

दिनांक ४ मई को *मान यतीन्द्र जी शर्मा अ. भा. सह संगठन मंत्री एवं श्री अमित जी दवे प्रांत संगठन मंत्री विद्या भारती* का जनजाति कल्याण केंद्र में आगमन हुआ एवं केंद्र द्वारा संचालित वीर नारायण बालक छात्रावास,सिकल सेल परियोजना, रानी दुर्गावती ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र गो शाला ,जैविक खाद निर्माण केंद्र,नर्मदांचल विद्यापीठ आदि प्रकल्पो का अवलोकन किया गया।

दिनांक २८ अप्रैल को जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल (बरगांव) में *राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक मान.सुरेश सोनी ...
29/04/2026

दिनांक २८ अप्रैल को जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल (बरगांव) में *राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक मान.सुरेश सोनी जी एवं महाकौशल प्रांत के प्रांत प्रचारक मान.ब्रजकांत जी का आगमन हुआ।* केंद्र के अध्यक्ष श्री मनोहर लाल साहू, उपाध्यक्ष श्री शैलेश मिश्रा तथा समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
* उपस्थित केंद्र के पदाधिकारियों ने केंद्र के द्वारा चल रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी दी।
* तत्पश्चात अतिथियों द्वारा सिद्ध बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना कर, गौशाला, चारा उत्पाद परिक्षेत्र,जैविक खाद निर्माण केंद्र, नर्मदांचल विद्यापीठ कंप्यूटर लैब साइंस लैब , वीरनारायण जनजाति छात्रावास, धन्वतरी औषधि उद्यान आदि प्रकल्पों का अवलोकन करते हुए आगे कार्य की दृष्टि से अमूल्य मार्ग दर्शन दिया गया।
* इस अवसर पर श्री श्याम सिंह वनमाले जी, श्री जाम सिंह जी,स्वावलंबन समिति अध्यक्ष श्री सतीश चौबे जी,विद्यालय प्राचार्य श्रीमती सुरभि पांडे जी एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाएं ,श्री अश्विन साहू जी तथा गौशाला समिति अध्यक्ष श्री गुरुदेव सर सचिव श्री उमेश जी रजक सदस्य श्री मनोज सोनी जी कृषि समिति अध्यक्ष धरम सिंह मरावी आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

*माँ नर्मदा परिक्रमा पथ पर स्थित जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव जिला डिंडोरी* में दिनांक 22/4/2026 को परिक्रमावासी ...
23/04/2026

*माँ नर्मदा परिक्रमा पथ पर स्थित जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव जिला डिंडोरी* में दिनांक 22/4/2026 को परिक्रमावासी मान विनोद कुमार जी,मान गुणवंत कोठारी जी,मान मूलचंद सोनी जी,श्री सुरेंद्र जी एवं महेश सोनी जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारीयो का माँ नर्मदा परिक्रमा में केंद्र पर आगमन हुआ।केंद्र के पदाधिकारियों द्वारा सभी का स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

Address

बरगांव, शहपुरा जिला डिंडोरी
Dindori
481990

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Janjati Kalyan Kendra Mahakoshal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share