MYM Dhekiajuli Shikhar Sakha

MYM Dhekiajuli Shikhar Sakha Marwari Yuva Manch is a non-profit voluntary organization founded on 07-04-2022. at Dhekiajuli

28/07/2026
28/07/2026

✨ Come Visit Our Stall! ✨

A world of creativity, shopping, and delicious treats awaits you! 💖

🎁 Varieties of stalls are there – handcrafted gifts, unique products, food, fashion, accessories, and so much more. There's something for everyone!

📍 Venue: Marwari Panchayat Bhawan, Dhekiajuli

Bring your family and friends, enjoy the vibrant atmosphere, and support local businesses. We can't wait to welcome you! 💕

मारवाड़ी युवा मंच, ढेकियाजुली शिखर शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 17/06/2026 से 21/06/2026 त...
21/06/2026

मारवाड़ी युवा मंच, ढेकियाजुली शिखर शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 17/06/2026 से 21/06/2026 तक मारवाड़ी पंचायत भवन में 5 दिवसीय योग सत्र का सफल आयोजन किया गया।
इस योग प्रशिक्षण शिविर का संचालन कुशल योग प्रशिक्षिका Urvashi Rathi द्वारा किया गया। उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक योग क्रियाओं का अभ्यास किया तथा योग के महत्व को समझा।
इस शिविर में मारवाड़ी समाज के सभी आयु वर्गों—बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों—ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से उपस्थित होकर योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
योग प्रशिक्षिका उर्वशी राठी जी के उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं सभी प्रतिभागियों के सक्रिय सहयोग से यह 5 दिवसीय योग सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के चेयरमैन युवा कुशाल राठी और सह चेयरमैन युवा दिनेश पारीक रहे।🙏🧘‍♀️🌿

मारवाड़ी युवा मंच, ढेकियाजुली शिखर शाखा द्वारा दिनांक 05/06/2026 को पर्यावरण दिवस के अवसर पर पानबारी स्थित शिव धाम में व...
05/06/2026

मारवाड़ी युवा मंच, ढेकियाजुली शिखर शाखा द्वारा दिनांक 05/06/2026 को पर्यावरण दिवस के अवसर पर पानबारी स्थित शिव धाम में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधारोपण किया।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष युवा आकाश पाटोदिया, शाखा मंत्री युवा नेमीचंद शर्मा, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष युवा अमित चांडक, शाखा उपाध्यक्ष युवा ज्योति अग्रवाल, संयुक्त सचिव युवा निशा अग्रवाल, पर्यावरण संयोजक युवा अंबिका सारदा, युवा मंजू चांडक, युवा निर्मल पारीक, युवा रवि भाटी, युवा राम नरेश भार्गव, वरिष्ठ सदस्य राजकुमार अग्रवाल तथा सलाहकार भवानी शंकर राठी एवं विष्णु पाटोदिया उपस्थित रहे।
सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफल एवं प्रेरणादायक रहा।

मारवाड़ी युवा मंच ढेकियाजुली शिखर शाखा द्वारा आज दिनांक 02 जून 2026, मंगलवार को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक "म...
03/06/2026

मारवाड़ी युवा मंच ढेकियाजुली शिखर शाखा द्वारा आज दिनांक 02 जून 2026, मंगलवार को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक "मार्गदर्शन" शीर्षक एक भव्य करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर आमंत्रित अतिथियों में ढेकियाजुली गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य गौतम राजबोंगशी, विवेकानंद सिस्टर निवेदिता स्कूल के शिक्षक अर्णव सेन, लक्ष्मीनाथ बेजबरुआ अकादमी के प्रधानाचार्य काजल बोरा, किड्स हेवन इंग्लिश स्कूल के शिक्षक राजेश करकटा, राष्ट्रीय भाषा हिंदी विद्यापीठ के प्रधानाचार्य विधान मिश्र, रेजोनेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य राजपीनटू ग्वाला, देवेंद्र ग्रीन ग्रोव इंग्लिश हाई स्कूल के शिक्षक आशीष दास सर, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष युवा अमित चांडक, शाखा के सलाहकार महेंद्र जी चांडक एवं विष्णु जी पाटोदिया, शाखा अध्यक्ष युवा आकाश पाटोदिया, शाखा मंत्री युवा नेमीचंद शर्मा तथा गुवाहाटी से पधारे प्रसिद्ध करियर कोच Dinesh Lahoti की माताजी श्रीमती संतोष देवी लाहोटी ने दीप प्रज्वलन किया।इसके पश्चात सभी उपस्थितजनों ने अपने स्थान पर खड़े होकर असमिया जातीय गान का सामूहिक गायन किया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का असम की पारंपरिक पहचान फुलाम गमूचा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मीडिया जगत से पधारे इंद्रजीत शर्मा एवं कल्पज्योति नाथ का भी फुलाम गमूचा पहनाकर स्वागत किया गया।
इस करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम में ढेकियाजुली के सात विभिन्न विद्यालयों से लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य वक्ता दिनेश लाहोटी ने अपने प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सत्र की शुरुआत करते हुए विद्यार्थियों को करियर चयन, लक्ष्य निर्धारण, कौशल विकास एवं भविष्य की संभावनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल एवं प्रभावी ढंग से समाधान किया।
कार्यक्रम के मध्य में मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों द्वारा लगभग दस मिनट का विश्राम रखा गया, जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं के लिए अल्पाहार स्वरूप जूस, फल एवं स्नैक्स की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन युवा रूपा लाहोटी द्वारा अत्यंत सुंदर एवं व्यवस्थित ढंग से किया गया।
कार्यक्रम की संयोजक रही ममता पारीक।
अंत में शाखा मंत्री युवा नेमीचंद शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं मंच के सदस्यों,सलाहकारों का आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। 🌸🙏🏻

🌟 MARGDARSHAN – A Career Discovery Workshop 🌟Every successful journey begins with the right direction.Join Margdarshan, ...
01/06/2026

🌟 MARGDARSHAN – A Career Discovery Workshop 🌟
Every successful journey begins with the right direction.
Join Margdarshan, a thoughtfully designed Career Discovery Workshop that helps students and young minds explore their interests, understand their strengths, and discover the career paths best suited to their aspirations.
✨ Gain clarity about your future
✨ Explore diverse career opportunities
✨ Learn from experienced mentors
✨ Make informed decisions with confidence
Your career is one of the most important decisions of your life—let Margdarshan guide you towards the path that's right for you.
📍 Do Join Us!
Unlock your potential and take the first step towards a brighter future.
Margdarshan – Guiding Dreams, Shaping Futures.
Tagline Ideas:
Find Your Path, Shape Your Future.
Discover Your Potential, Define Your Career.
The Right Guidance for a Successful Tomorrow.

मारवाड़ी युवा मंच ढेकियाजुली शिखर शाखा का 5वां शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 26 मई 2026, मंगलवार को संध्या 8 बजे मारवाड़ी पंचा...
27/05/2026

मारवाड़ी युवा मंच ढेकियाजुली शिखर शाखा का 5वां शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 26 मई 2026, मंगलवार को संध्या 8 बजे मारवाड़ी पंचायत भवन में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मारवाड़ी पंचायत के अध्यक्ष श्री राजकुमार अग्रवाल थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष श्री इंदरचंद पारीक, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच मंडल E के मंडलीय उपाध्यक्ष युवा अमित चांडक, मारवाड़ी पंचायत एवं मारवाड़ी सम्मेलन के सचिव श्री गोवर्धन पांडिया, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य युवा अरुण बाहेती, मंच के सलाहकार श्री विष्णु पाटोदिया एवं श्री भवानी शंकर राठी और प्रिंट मीडिया से श्री इंद्रजीत शर्मा जी उपस्थित रहे।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं शाखा अध्यक्ष युवा आकाश पाटोदिया तथा सचिव विक्रम मनौत द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत असम के जातीय गान से हुई तथा दिवंगत आत्माओं की स्मृति में एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। अध्यक्षीय पुरस्कार के रूप में युवा नेमीचंद शर्मा को रक्तदान के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया।

शाखा अध्यक्ष युवा आकाश पाटोदिया ने सत्र 2025-26 में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। शाखा सचिव विक्रम मनौत ने सत्र 2025-26 का सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

इसके पश्चात युवा आकाश पाटोदिया ने सत्र 2026-27 हेतु अध्यक्ष पद एवं युवा नेमीचंद शर्मा ने सचिव पद की शपथ ग्रहण की। अध्यक्ष ने अपनी नई कार्यकारिणी टीम की घोषणा करते हुए आगामी कार्यकाल में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों की जानकारी दी।
समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से मंच के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। अंत में नव निर्वाचित सचिव युवा नेमीचंद शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
सभा का संचालन युवा निर्मल पारीक ने सुचारू रूप से किया।

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

मारवाड़ी युवा मंच ढेकियाजुली शिखर शाखा द्वारा 10 वीं और 12 वीं कक्षा में उत्तीर्ण तथा उच्च शिक्षा में  CA की डिग्री हासि...
28/04/2026

मारवाड़ी युवा मंच ढेकियाजुली शिखर शाखा द्वारा 10 वीं और 12 वीं कक्षा में उत्तीर्ण तथा उच्च शिक्षा में CA की डिग्री हासिल करने वाले हमारे समाज के बच्चों को उनके निवास स्थान पर जाकर उन्हें असम के पारंपरिक फ़ुलाम गमछा, प्रोत्साहन पत्र और मिठाई देकर उनका सम्मान किया।

Wishing you a successful tenure and many more achievements ✨Best wishes 🙏      #2026-27
26/04/2026

Wishing you a successful tenure and many more achievements ✨
Best wishes 🙏
#2026-27

HERO OF THE DAY YUVA KRISHNA LAHOTIDONATED BLOOD AT TMCH ON 08/04/2026
08/04/2026

HERO OF THE DAY
YUVA KRISHNA LAHOTI
DONATED BLOOD AT TMCH ON 08/04/2026

Address

Dhekiajuli
784110

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MYM Dhekiajuli Shikhar Sakha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to MYM Dhekiajuli Shikhar Sakha:

Shortcuts

Share