Krishna Simran foundation

Krishna Simran foundation It stands for doing Social Activities & Environment Protection ....
Krishana Simran Foundation

10/03/2026

नमस्कार दोस्तों पहले तो सभी भाइयों और बहनों को हमारा पेज फॉलो करने के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं l और एक बात और बताना चाहता हूं कि हम एक वृद्ध आश्रम खोलने का विचार कर रहे हैं। जिसके लिए हम थोड़ी सी जमीन जहां शांतिपूर्ण माहौल हो ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं अगर किसी की नजर में हो तो कृपया हमसे जरूर संपर्क करें और आप सभी का साथ भी चाहिए है। ताकि हम उन बुजुर्गों की सेवा भी कर सकें जिन्हें बुढ़ापे में सहारे की सख्त जरूरत होती है। जिसके लिए आप सभी का आशीर्वाद भी चाहिए धन्यवाद।

दोस्तों किसी गरीब के घर में अगर बीमारी दस्तक दे दे तो मरीज तो छोड़ो पूरा परिवार ही टूट जाता है समझ नहीं आता कि अब क्या क...
19/09/2024

दोस्तों किसी गरीब के घर में अगर बीमारी दस्तक दे दे तो मरीज तो छोड़ो पूरा परिवार ही टूट जाता है समझ नहीं आता कि अब क्या करें ऐसा ही कुछ हुआ जगदीश चंद जी के घर पर जो कि जिला कांगड़ा के लंज गालियां के रहने वाले हैं उन पर पिछले डेढ़ साल से मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है जब से उनकी बेटी सोनाली जो की मात्र 15 साल की है जिसकी दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं जगदीश जी टेलर का काम करते हैं जिससे उनका परिवार का पोषण भी ढंग से नहीं हो पा रहा था की बेटी की बीमारी ने उन्हें बिल्कुल ही तोड़ कर रख दिया है पिछले डेढ़ साल से बेटी का इलाज डायलिसिस टांडा हॉस्पिटल में करवा रहे हैं जहां उन्हें महीने में दो बार आना पड़ता है जिसका कम से कम हजार रुपया खर्चा एक बार में हो जाता है। लेकिन इलाज के लिए तो अभी लाखों रुपए लगना और बाकी है और किडनी का बंदोबस्त भी करना है दोस्तों ऐसे लोगों की मदद अगर हम सभी मिलकर करें तो शायद बेटी को हम सब मिलकर नया जीवन दे सकते हैं तो प्लीज जितनी मदद हो सके करें दोस्तों पोस्ट को शेयर करने से भी मदद हो सकती है शायद आपके शेयर से उनकी मजबूरी कुछ ऐसे लोगों तक पहुंच जाए जो उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा सकें इनका अकाउंट नंबर भी कमेंट बॉक्स में डाल दिया है जिससे दानी सज्जन उनकी मदद कर सकते हैं आपके शेयर में बहुत ताकत है दोस्तों तो प्लीज शेयर जरूर करें ताकि सरकार और दानी सजनो तक उनकी आवाज पहुंच सके इनका अकाउंट नंबर कमेंट बॉक्स में डाल रहा हूं प्लीज मदद जरूर करना दोस्तों आप सबका धन्यवाद। मोबाइल नंबर9805642155 जगदीश चंद (krishna simran foundation mobile number 8219066507)

नमस्कार दोस्तों आप सभी मित्रों से निवेदन है की सोमवार को यानी 29,07,2024तारीख को हम नरवाना बाजार शिव मंदिर में एक रक्त श...
25/07/2024

नमस्कार दोस्तों आप सभी मित्रों से निवेदन है की सोमवार को यानी 29,07,2024तारीख को हम नरवाना बाजार शिव मंदिर में एक रक्त शिविर का आयोजन कर रहे हैं कृपया आप सब भी इस पुण्य में भागीदार बने🙏🏼🙏🏼🙏🏼

13/06/2024

'पूछता है पालमपुर 'का असर
हिमकेयर कार्ड अब PGI में चलेगा। हिमाचल के लोगो को बहुत बडी राहत

27/08/2023

बच्चे तो बच्चे होते हैं फिर वह अपने हो चाहे बेगाने नमस्कार दोस्तों इस उम्र के बच्चे को मां के दूध और खेलने से फुर्सत नहीं होती है और वही यह मासूम बच्चा अपनी मां और दो छोटे भाइयों को पालने में लग गया है दोस्तों बच्चों की मां से जब हमने बात की तो पता चला कि उसका पति उसको छोड़कर भाग गया है मन बहुत विचलित हुआ आगे वीडियो बनाने का भी मन नहीं हुआ ।गलती किसकी और भुगते कौन । दोस्तों इसमें क्या समाज भी कहीं दोषी है?

19/08/2023

नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको एक ऐसे व्यक्ति से मिलाने वाला हूं जिन्हें देख कर कई लोगों को इन से कुछ सीखने को मिलेगा। दोस्तों कई लोग शरीर से स्वस्थ होते हुए भी काम नहीं करना चाहते मांग कर खाते हैं हालांकि अच्छे खासे शरीर वाले जिंदगी से तंग होकर आत्महत्या भी कर लेते हैं लेकिन जब मैंने लकी जी को देखा तो उन्हें इसलिए दिखाने के लिए सामने लाया ताकि जो लोग शरीर से हटे कटे होते हुए भी अपनी जिंदगी को नर्क बना लेते हैं लकी भाई जी आपको दिल से सलाम है आपकी हर संभव मदद के लिए हम हमेशा आपके साथ रहेंगे। दोस्तों आप से भी विनती है ऐसे लोग जो मेहनत कर के और जिंदगी को अच्छे से जीना चाहते हैं उनकी प्लीज आप भी मदद कर दिया करो।🙏🏼🙏🏼🙏🏼

26/01/2023

कृष्णा सिमरन फाउंडेशन की ओर से सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

01/07/2022
30/03/2022

कृष्णा सिमरन फाउंडेशन द्वारा आयोजित रोजगार मेले उपरांत सरकार जगी ।। अब लगेगा सुलह विधानसभा क्षेत्र की गढ़ जमूला आईटीआई में रोजगार मेला।

वीरवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गढ़ जमुला इंद्रपुरी में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है । जिसमें एलिना ऑटो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मोहाली के प्रतिनिधि यहां साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं का चयन करेंगे। यह जानकारी आईटीआई प्रधानाचार्य विनोद धीमान ने दी । उन्होंने बताया कि आईटीआई पास आउट युवा फिटर, टर्नर, मैकेनिक, एमएमबी, ड्रिलिंग मैन, सीट मैटेरियल मेन, सीएनसी वीएमसी ऑपरेटर, हेल्पर के साक्षात्कार होंगे । जिसमें दसवीं, जमा दो व ग्रेजुएशन पास युवा इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। जिनकी आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष तक रखी गई है। चयनित युवाओं को मासिक वेतन 10000 से ₹15000 तक दिया जाएगा। आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि चयनित युवा कंपनी रोल पर रखे जाएंगे व नियमित होंगे। उन्होंने कहा कि इच्छुक युवा तक 31 मार्च 2022 को अपने साथ शैक्षणिक एवं तकनीकी शिक्षा प्रमाण पत्र 10वीं, जमा दो ग्रेजुएशन प्रमाण पत्र आधार कार्ड, दो पासपोर्ट फोटो लेकर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गढ़ जमुला स्थित इंद्रपुरी में सुबह 9:30 बजे उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए युवा 78765 65347 पर संपर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि पालमपुर में कृष्णा सिमरन फाउंडेशन द्वारा अभी हाल में ही रोजगार मेला आयोजित किया गया था।

Address

Dharamsala
YOLCANTT

Telephone

+918219066507

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Krishna Simran foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share