Nasha Mukt Bharat Abhiyan - HP

Nasha Mukt Bharat Abhiyan - HP Nasha Mukt Bharat Campaign aims at raising awareness generation in the community thereby bringing reduction in Drug & Alcohol demand in HP

03/10/2024

*शिमला जिला योगासन खेल चैंपियनशिप* का समापन *सिटी पब्लिक स्कूल भट्टाकुफ्फूर* में की गया।



शिमला, जिला योगासन खेल संघ, शिमला की 5वीं जिला योगासन चैंपियनशिप 02 अक्टूबर 2024 को समापन सिटी पब्लिक स्कूल भट्टाकुफ्फूर में किया गया। प्रतियोगिता का सुभारंभ सिटी पब्लिक स्कूल भट्टाकुफ्फूर के एमडी सुभाष रपटा द्वारा दीप प्रज्वलित कर के किया गया। मुख्य अतिथि के रूप मे शिमला विधानसभा के विधायक श्री हरीश जनारथा के करकमलों द्वारा विजेता रहे 10 से 14 वर्ष लड़को *आर्टिस्टिक (सिंगल)* दूसरा स्थान मे कार्तिक वर्मा जब की प्रथम स्थान अभ्यांश रहे। 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग लड़कियों *आर्टिस्टिक (सिंगल)* तीसरा स्थान किरण, दूसरा स्थान एंजल शर्मा जब की प्रथम स्थान इस्बिता राजठा ने लिया।



10 से 14 वर्ष लड़को *आर्टिस्टिक (पेयर)* दूसरा स्थान रिदम और सैयाम कामथला व प्रथम स्थान ध्रुव और कार्तिक ने हासिल किया।

10 से 14 वर्ष लड़कियों *आर्टिस्टिक (पेयर)* तीसरा स्थान नव्या वर्मा और स्नेहा वर्मा,

दूसरा स्थान सांवी और अन्वेषा नेहरतु व प्रथम स्थान कृतिका और आस्था ने हासिल किया।



10 से 14 वर्ष लड़कियों *आर्टिस्टिक (ग्रुप)* प्रथम स्थान इशिका राजठा, आस्था ठाकुर, कृतिका, वंशिका, मेहक ठाकुर ने प्राप्त किया।



14 से 18 वर्ष लड़कियों *आर्टिस्टिक (सिंगल)* दूसरा स्थान श्रद्धा जब की प्रथम स्थान आरुषि भोटका ने लिया।



14 से 18 वर्ष आयु वर्ग लड़कियों *रिथमिक (पैर)* तीसरा स्थान आस्था और सारिका कंवर, दूसरा स्थान पूजा और तमन्ना जब की प्रथम स्थान एंजल गुप्ता और संध्या ने लिया।



14 से 18 वर्ष आयु वर्ग लड़कियों *आर्टिस्टिक (पैर)* दूसरा स्थान सृष्टि और कृतिका जब की प्रथम स्थान आरुषि भोक्ता शुभ्रा चंदेल ने लिया।



14 से 18 वर्ष आयु वर्ग लड़कियों *आर्टिस्टिक (ग्रुप)*

आस्था, हिमांशी, मन्नत, शुभ्रा, सारिका ने प्रथम स्थान लिया।



18 से 28 वर्ष लड़को *ट्रेडिशनल (ग्रुप)**

हितेश कुमार

ऊना में पहली दिसंबर को लगेगा ‘ईट राइट मेला’ऊना, 3 अक्तूबर. ऊना में पहली दिसंबर को ‘ईट राइट मेला’ आयोजित किया जाएगा। राजक...
03/10/2024

ऊना में पहली दिसंबर को लगेगा ‘ईट राइट मेला’
ऊना, 3 अक्तूबर. ऊना में पहली दिसंबर को ‘ईट राइट मेला’ आयोजित किया जाएगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ऊना के परिसर में लगने वाले इस एक दिवसीय मेले का उद्देश्य लोगों को उत्तम आहार को लेकर जागरूक करना है। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने आज (गुरुवार) मेले की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता के बाद दी। मेले का शुभारंभ पहली दिसंबर को प्रातः 10 बजे तथा समापन सायं 5 बजे होगा।
उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा प्रदेश में 3 जिलों ऊना, सिरमौर और किन्नौर में जिला मुख्यालयों पर ईट राइट मेले का आयोजन किया जाना है। इसी कड़ी में ऊना में पहली दिसंबर को मेले का आयोजन होगा।
उन्होंने कहा के इस मेले का मुख्य मकसद ये है कि लोगों को बीमारियों से निजात मिले तथा वे स्वास्थ्यवर्धक भोजन करें तथा स्वाद के साथ सेहत और आहार की पौष्टिकता पर ध्यान दें। उपायुक्त ने मेले की सफलता के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
मेले में लगेंगे 30 स्टॉल
स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित करने तथा प्राकृतिक खेती को लेकर जागरूकता के लिए स्कूल मैदान में लगभग 30 स्टॉल व प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इनके जरिए लोगों को अच्छे भोजन के बारे में जागरूक और पौष्टिक भोजन की आदत को लेकर प्रेरित किया जाएगा। इसमें कृषि, बागवानी, पशुपालन, उद्योग, आयुर्वेद समेत अन्य सभी संबंधित विभागों का सहयोग लिया जाएगा। प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल्स के साथ साथ स्थानीय खाद्य पदार्थ, जैविक उत्पाद आदि के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
मिनी मैराथन का होगा आयोजन
पहली दिसंबर को प्रातः 6 बजे महिला, पुरुष व वरिष्ठ नागरिकों की तीन श्रेणियों में मिनी मैराथन आयोजित की जाएगी । इस अवसर पर लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे ।
मेले में रहेंगी ये गतिविधियां
मेले में खेल गतिविधियों के आयोजन के साथ विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान रस्सा-कशी, म्यूजिकल चेयर, साइकलिंग, प्रश्न्नोत्तर प्रतियोगिता, चित्रकला, नृत्य, नारा लेखन, गीत-संगीत सहित लगभग 15 प्रकार की गतिविधियां और प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी ।

6 करोड़ से होगा रैत से कोहला सड़क का स्तरौन्नयनकेवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षणधर्मशाला, 3 अक्तूबर। उपम...
03/10/2024

6 करोड़ से होगा रैत से कोहला सड़क का स्तरौन्नयन
केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण
धर्मशाला, 3 अक्तूबर। उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ततवानी के कोहला में रैत से कोहला सड़क के स्तरौन्नयन कार्य का निरीक्षण कर भूमिपूजन किया। क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए केवल पठानिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत होने वाले इस उन्नयन कार्य में 6 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस सड़क के उन्न्यन के बाद रैत, ततवानी, नेरटी, सलोल तथा साथ लगती पंचायतों के लगभग 12 हजारों लोगों को अच्छी सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से इस सड़क की हालत ठीक नहीं थी और आमजन को आवाजाही के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता था।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री के सहयोग से इस कार्य को गति मिली है। उन्होंने कहा कि सड़क के स्तरौन्नयन का कार्य एक वर्ष के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क के उन्नयन कार्य के दौरान गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाए तथा पानी की निकासी हेतु उचित प्रावधान भी सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी सड़क निर्माण के दौरान कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखने और समय-समय पर उसे परखने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को जहां कहीं भी निर्धारित मापदंडों के अनुसार होता न दिखे, तो वे तुरंत उन्हें इसकी जानकारी दें। कोहला बल्ला पहुँचने पर उपमुख्य सचेतक का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। पूर्व उपप्रधान वकील सिंह ने मुख्यातिथि तथा अन्य आये हुए मेहमानों का स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस महासचिव एवं स्थानीय वासी प्रदीप बलौरिया ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए केवल पठानिया का आभार व्यक्त किया।
ततवानी खड्ड के तटीकरण को बनाई जा रही डीपीआर
केवल पठानिया ने कहा कि ततवानी खड्ड के तटीकरण के कार्य को भी जल्द अमली जामा पहनाया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा पाँच करोड़ रूपये की डीपीआर बनाई जा रही है। इसके अतिरिक्त मच्छयाल के सौंदर्यीकरण पर 14 लाख रूपये की धनराशि व्यय की जाएगी। उन्होंने विद्युत विभाग को भैरों-चूड़था पेयजल योजना के अन्तर्गत स्थापित होने वाले 100 केवीए के ट्रांसफार्मर को शीघ्र लगाने के निर्देश दिए ताकि योजना को शीघ्र ही लोगों को समर्पित किया जा सके।
मौके पर निपटाई जनसमस्याएं
इससे पूर्व उपमुख्य सचेतक ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश का मौके निपटारा करते हुए शेष को त्वरित निदान हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित किया

स्वास्थ्य मंत्री ने आवश्यक दवाओं और सीटी स्कैन मशीनों के लिए निविदाएं जारी करने के निर्देश दिएस्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्न...
03/10/2024

स्वास्थ्य मंत्री ने आवश्यक दवाओं और सीटी स्कैन मशीनों के लिए निविदाएं जारी करने के निर्देश दिए

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां हिमाचल प्रदेश चिकित्सा सेवा निगम लिमिटेड के अधिकारियों के साथ एक विशेष उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में गुणवत्तापूर्ण दवाओं, चिकित्सा उपभोग्य सामग्रियों और उपकरणों की पारदर्शी खरीद के माध्यम से राज्य के स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे में सुधार पर चर्चा की गई।
स्वास्थ्य मंत्री ने आवश्यक दवाओं और शल्य चिकित्सा उपकरणों की बढ़ती मांग को पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों से प्राप्त मांग को पूरा करने के लिए 888 आवश्यक दवाओं के साथ-साथ 273 चिकित्सा उपभोग्य सामग्रियों और शल्य चिकित्सा वस्तुओं के लिए एक सप्ताह के भीतर निविदाएं जारी करने के निर्देश दिए। ये निविदाएं राज्य के अस्पतालों और स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा आपूर्ति की खरीद सुनिश्चित करेंगी।
डॉ. शांडिल ने कहा कि क्षेत्रीय, नागरिक और क्षेत्रीय अस्पतालों में सीटी स्कैन मशीनों की खरीद के लिए निविदाएं जारी करने को मंजूरी दे दी गई है और ये मशीनें सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत खरीदी जाएंगी। इस खरीद के साथ ही राज्य के 34 स्वास्थ्य संस्थान जल्द ही उन्नत डायग्नॉस्टिक मशीनों से लैस हो जाएंगे।
इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एचआईवी जांच और परामर्श सेवाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से एकीकृत परामर्श और परीक्षण केंद्र (आईसीटीसी) वैन की खरीद की औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई हैं। ये मोबाइल इकाइयां आम जनता, उच्च जोखिम वाले समूहों (एचआरजी), औद्योगिक क्षेत्रों और कारागारों को जांच और परामर्श सेवाएं प्रदान करेंगी तथा महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को जनता तक पहुंचाने में सहयोग करेंगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लागत-कुशलता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक लाख रुपये तक की कीमत वाली मशीनरी और उपकरणों की एकमुश्त खरीद का विकल्प चुनने के बजाय अनुबंध दर के आधार पर ई-टेंडर जारी करने के निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 11,000 रुपये से कम कीमत वाले उपकरणों के लिए यह बदलाव खरीद प्रक्रिया को बढ़ाएगा, जिससे आपूर्तिकर्ताओं का निष्पक्ष और प्रतिस्पर्धी चयन सुनिश्चित होगा।
उन्होंने कहा कि यह पहल पारदर्शी और कुशल खरीद प्रक्रिया के माध्यम से आम जनता को रियायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा आपूर्ति की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

नेहरू युवा केंद्र  एवं एन एस एस कॉलेज द्वारा  आयोजित  सफाई अभियान eaMh 3अक्तूबर,2024 युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भार...
03/10/2024

नेहरू युवा केंद्र एवं एन एस एस कॉलेज द्वारा आयोजित सफाई अभियान

eaMh 3अक्तूबर,2024 युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से नेहरू युवा केन्द्र मंडी एवं एन एस एस इकाई वल्लभ महाविद्यालय द्वारा सफाई अभियान आयोजित किया गया,जिसमें 50 युवाओं ने भाग लिया। युवाओं द्वारा पंचवक्त्र मंदिर परिसर से प्लास्टिक एकत्रित किया गया एवं स्वच्छता शपथ ली गई । युवाओं द्वारा लोगो को जागरूक करने हेतु स्वच्छता रैली निकाली गई।नेहरू युवा केंद्र मंडी द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे मंडी जिला में चलाया जा रहा है। एन एस एस अधिकारी दीपाली जी एवं जिला युवा अधिकारी भारती मोंगरा ने युवाओं को इस प्रकार की गतिविधियां को करने के प्रेरित किया एवं युवाओं के इस प्रयास की सराहना की ।

वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज का आधार : उपायुक्तउपायुक्त ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर वरिष्ठ नागरिकों को किया...
03/10/2024

वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज का आधार : उपायुक्त

उपायुक्त ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

सरकारी कार्यालयों में वरिष्ठ नागरिकों के कार्यों को प्राथमिकता पर निपटाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
ऊना, 3 अक्तूबर. उपायुक्त जतिन लाल ने देश और समाज के विकास में वरिष्ठ नागरिकों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज का आधार हैं। उनके अनुभवों से हम अपने जीवन को और बेहतर बना सकते हैं। वे अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर गुरुवार को ऊना के बचत भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी कार्यालयों में वरिष्ठ नागरिकों से अच्छे व्यवहार किया जाए और उनके कार्यों को प्राथमिकता पर निपटाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अस्पतालों में भी वृद्धजनों के लिए विशेष सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि बुजुर्ग उम्र के इस पड़ाव पर भी समाज और देश के निर्माण में अपने अनुभवों से महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। जीवन में आगे बढ़ने के लिए बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन सर्वोपरि होता है। उनके सम्मान में हर वर्ष 1 अक्तूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है, जो समाज में बुजुर्गों के प्रति आदर और सम्मान की भावना को मजबूत करता है।
जतिन लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बुजुर्गों की देखभाल, स्वास्थ्य, और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित अनेक योजनाएं चलाई गई हैं। मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार, प्रशासन वृद्धजनों के जीवन को बेहतर बनाने और उन्हें सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी विभिन्न मांगें उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत कीं, जिस पर उन्होंने समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

आदर्श ग्राम योजना के तहत कार्यों को पूर्ण करने के लिए समय सीमा निर्धारित करें- अपूर्व देवगन·         उपायुक्त ने की जिला...
03/10/2024

आदर्श ग्राम योजना के तहत कार्यों को पूर्ण करने के लिए समय सीमा निर्धारित करें- अपूर्व देवगन

· उपायुक्त ने की जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक की अध्यक्षता

मंडी, 3 अक्टूबर। उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज यहां प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत गठित जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें इस योजना के तहत मंडी जिला में चयनित आदर्श गांवों में जारी विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2009-10 में शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का अभिसरण कर 40 प्रतिशत या इससे अधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या वाले गांवों का विकास सुनिश्चित करना है। योजना के तहत चयनित प्रत्येक आदर्श गांव को अंतर भरण निधि (गैप फीलिंग फंड) के रूप में 20 लाख रुपए आवंटित किए जाते हैं।

अपूर्व देवगन ने कहा कि मंडी जिला में इस योजना के अंतर्गत 141 आदर्श ग्राम चयनित किए गए हैं। इनमें से अभी तक 72 गांवों को सरकार की ओर से आदर्श गांव घोषित किया जा चुका है। इन गांवों में विभिन्न योजनाओं के अभिसरण से पेयजल व स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़कें एवं आवास, विद्युत एवं स्वच्छ ईंधन, कृषि व्यवस्था, वित्तीय समावेशन, डिजिटाइजेशन, जीविकोपार्जन व दक्षता विकास जैसे क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत तीन गांवों का चयन कर सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत पुरस्कार भी प्रदान किए जाते हैं।

बैठक में बताया गया कि मंडी जिला में इन आदर्श गांवों के लिए अभी तक लगभग 9 करोड़ 68 लाख 40 हजार रुपए की राशि जारी की जा चुकी है। इसके तहत विभिन्न विकास खंडों में 2,566 से अधिक कार्य विभिन्न चरणों में हैं। अभी तक लगभग 2 करोड़ 56 लाख रुपए से अधिक के उपयोगिता प्रमाण पत्र भी प्राप्त हो चुके हैं।

उपायुक्त ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे योजना के तहत जारी कार्यों के पूर्ण होने के लिए समय सीमा निर्धारित कर इनकी निरंतर निगरानी करें। उन्होंने जिला स्तर पर डीआरडीए व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से निरंतर निगरानी एवं समीक्षा करने को भी कहा। उन्होंने उपस्थित ग्राम पंचायत प्रधानों से भी आग्रह किया कि वे अपनी-अपनी पंचायतों में जारी इन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर गठित समितियां ही ग्राम विकास की योजना तैयार कर इन्हें जिला स्तर पर प्रेषित करती है। ऐसे में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

03/10/2024

नवोदय में 9वीं और 11वीं की खाली सीटों के लिए आवेदन 30 तक

हमीरपुर 03 अक्तूबर। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान नौंवीं और ग्यारहवीं कक्षा में रिक्त सीटों को भरने के लिए पार्श्व प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा के लिए 30 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। ये आवेदन वेबसाइट cbseitms.nic.in/2024 सीबीएसईआईटीएमएस.एनआईसी.इन/2024 पर किए जा सकते हैं।
नवोदय विद्यालय के प्राचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि अगर किसी विद्यार्थी को आवेदन में किसी भी तरह की दिक्कत आ रही है तो वह मोबाइल नंबर 82194-82550 या 89540-39120 पर संपर्क कर सकता है।

*"Badalti Raahein - A Weekly Newsletter - Week - 38 Year 2024 (Gunjan SLCA, Ministry of Social Justice & Empowerment of ...
03/10/2024

*"Badalti Raahein - A Weekly Newsletter - Week - 38 Year 2024 (Gunjan SLCA, Ministry of Social Justice & Empowerment of India- Chandigarh UT and Himachal Pradesh)"*

*"Badalti Raahein - A Weekly Newsletter - Week - 37 Year 2024 (Gunjan SLCA, Ministry of Social Justice & Empowerment of ...
26/09/2024

*"Badalti Raahein - A Weekly Newsletter - Week - 37 Year 2024 (Gunjan SLCA, Ministry of Social Justice & Empowerment of India- Chandigarh UT and Himachal Pradesh)"*

*"Badalti Raahein - A Weekly Newsletter - Week - 32 Year 2024 (Gunjan SLCA, Ministry of Social Justice & Empowerment of ...
21/08/2024

*"Badalti Raahein - A Weekly Newsletter - Week - 32 Year 2024 (Gunjan SLCA, Ministry of Social Justice & Empowerment of India- Chandigarh UT and Himachal Pradesh)"*

सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा 🇮🇳।
15/08/2024

सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा 🇮🇳।

Address

Gunjan Organisation For Community Development
Dharamsala

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nasha Mukt Bharat Abhiyan - HP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share