28/10/2022
आदरणीय महोदय,
भोज शोध संस्थान, धार मध्यप्रदेश द्वारा सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के वृद्धाश्रम को बिना किसी शासकीय अनुदान विशुद्ध रूप से जनसहयोग से संचालित किया जा रहा है। इस सामाजिक सरोकार से जिलाप्रशासन व शासन को लगभग 18 लाख रुपये प्रतिवर्ष की बचत हो रही है। पिछले 18 वर्षों से इसे रेडक्रास द्वारा संचालित किया जा रहा था। अब यह भोज शोध संस्थान धार द्वारा
*श्रद्धालय वृद्धाश्रम*
27 दिसम्बर 2021 से संचालित है।
हमारे कार्य नवाचार संक्षेप में .......
1. भोज शोध संस्थान ने सफाई को लेकर विशेष सतर्कता रखी है। मांडनों से आश्रम परिसर में सजावट हुई है।
2. औषधी गार्डन, अशोक वाटिका, फल उद्यान जैसे तीन गार्डन बनाये है।
3. प्रौढ़ शिक्षा प्रयास के अंतर्गत सभी को नाम लिखना सिखाया है। बच्चों ने बड़ों को पढ़ाया। यह नवाचार दूरदर्शन द्वारा गुड़ न्यूज में चयनित रहा।
4. भोजन एवं पोषण में सात दिन के सात अलग अलग नाश्तों के साथ सात दिन की सात दालें व सात सब्जियां भी सुनिश्चित की है।
5.ध्यान व योग के प्रशिक्षण व प्रयोग सत्र समय समय पर।
6. सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता की ताकि बुजुर्गों को बेहतर सामाजिक संपर्क मिले।
7. ऊर्जा बचत संरक्षण का अनूठा कार्य किया। बिजली बिल 15000- 16000 से 7000 से 10000 तक आया।
8. बुजुर्गों ने स्वेच्छा से बिना दवाई व रासायनिक खाद से मक्का, मूंगफली, तुवर, भिंडी, धनिया, आदि प्रायोगिक तौर पर सफलता पूर्वक उगाई। किसी प्रकार की मशीन का उपयोग नही किया।
9. परिसर सीसीटीवी कैमरे से लैस है।
10. रिटायर्ड अधिकारियों द्वारा प्रातः 8 बजे से शाम 8 बजे तक निःशुल्क सत्कार अधिकारी के रूप में प्रतिदिन 2 - 2 घण्टे का सेवा सहयोग का नवाचार किया जा रहा है।
11. वाशिंग मशीन, चाय काफी मशीन, कम्प्यूटर, सिलाई मशीन, वाटर प्यूरीफायर,चक्की जैसी सुविधाएं अब उपलब्ध है।
12. आश्रम परिसर में सफाई के साथ हरियाली पर जोर दिया जा रहा है। सम्पूर्ण परिसर हरिआच्छादित हो रहा है।
13. आश्रम में प्रातः सायं भजन व संगीत का प्रबंधन है।
14. आश्रम की पहचान व गरिमा अनुरूप एक गाय व एक बछड़ी का पालन पोषण भी किया जा रहा है।
15. महिला सहभागिता को प्रश्रय देने के लिए महिला मैनेजर के साथ ही दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक महिला सत्कार अधिकारी नियुक्त है।
16. उल्लेखनीय व विशेष नवाचार में घर वापसी अभियान आरम्भ किया। दोनों पक्षों की काउसिलिंग के परिणाम स्वरूप विगत आठ माह में आठ बुजुर्गों की घर वापसी हुई है।
अधिक जानकारी के लिए आप कभी भी प्रत्यक्ष अवलोकन के लिए सादर आमंत्रित है।
श्रद्धालय वृद्धाश्रम
धार म प्र
मो 9589536524
Email
[email protected]
#@75