20/10/2025
जरूरतमंद लोगों एवं बच्चों संग ‘साथी फाउंडेशन ’ संस्था ने मनाई खुशियों भरी दीपावली
#धनबाद : दीपावली का त्योहार रोशनी और मुस्कान बांटने का प्रतीक है। इसी भावना के साथ ' साथी फाउंडेशन’ संस्था के संस्थापक सह सचिव इरफान आलम के द्वारा संस्था में पढ़ रहे जरूरतमंद बच्चों और उनके परिवार के साथ दीपावली धूमधाम से मनाई।
संस्था की ओर से बच्चों को दीया-बाती, तेल ,मिठाई,पटाखे और कपड़े वितरण किया गया बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान ने माहौल को भावनाओं और खुशियों से भर दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में यह संदेश देना था कि त्योहार की सच्ची खुशी दूसरों की मुस्कान में है।