Coal Mines Engineering Workers Association

Coal Mines Engineering Workers Association Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Coal Mines Engineering Workers Association, Labor Union, CMEWA Bhawan, "D" Block Bhuli, Dhanbad.

CMEWA is an organization of coal worker's in Coal India Limited that is created to represent the workers in negotiations with management over issues of pay, benefits, and working conditions.

08/10/2024

*झारखंड में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने एक बार फिर से कार्रवाई की है।*

आज मंगलवार की सुबह ईडी की टीम धनबाद और राॅंची में अधिवक्ता, डीटीओ, सीओ समेत अन्य कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने धनबाद के एक वकील के साथ-साथ धनबाद के डीटीओ दिवाकर प्रसाद द्विवेदी, जय कुमार राम, प्रभात भूषण, संजीव पांडे, रवि और सुजीत नाम के व्यक्ति के ठिकानों पर छापा मारा है। कार्रवाई पंडरा थाना में दर्ज एफआईआर के आधार पर की गयी है.छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है।

07/10/2024

सिंगरौली, 06 अक्टूबर। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के कर्मचारियों को लाभांश के तौर पर 39 हजार 500 रुपए का लाभ मिलेगा। शनिवार को आयोजित हुई कंपनी स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति (JCC) की बैठक में इस पर सहमति बनी है।

सीएमडी बी. साईराम की अध्यक्षता में कंपनी स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान लाभांश को लेकर चर्चा की गई। कर्मचारियों को 39 हजार 500 रुपए लाभांश प्रदान करने कर सहमित बनी।

18 अक्टूबर को एनसीएल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग होगी। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर द्वारा लाभांश संबंधी जेसीसी के प्रस्ताव पर मुहर लगाई जाएगी। इसके बाद कर्मचारियों को लाभांश भुगतान किया जाएगा।

बैठक में एनसीएल के निदेशक(कार्मिक) मनीष कुमार, निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/ संचालन) जितेंद्र मलिक एवं निदेशक (तकनीकी/ परियोजना एवं योजना) सुनील प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। श्रमिक संगठन प्रतिनिधियों में सीएमएस से अजय कुमार, आरसीएसएस से लाल पुष्पराज सिंह एवम् राम प्रताप सिंह, बीएमएस से श्यामधर दूबे एवं अरुण कुमार दुबे, एचएमएस से अशोक कुमार पांडे एवम् बी.एन. सिंह उपस्थित रहे।

संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन एवं समन्वय राजेश चौधरी उप-महाप्रबंधक (कार्मिक) के दिशा-निर्देश में औद्योगिक संबंध विभाग द्वारा किया गया।

CITU
07/10/2024

CITU

धनबाद *दुर्गोत्सव 2024**_जिला स्तरीय शांति समिति बैठक में पूजा समितियों को प्रशासन ने दिया निर्देश_**डीजे पर पूरी तरह से...
06/10/2024

धनबाद

*दुर्गोत्सव 2024*

*_जिला स्तरीय शांति समिति बैठक में पूजा समितियों को प्रशासन ने दिया निर्देश_*

*डीजे पर पूरी तरह से रहेगा प्रतिबंध*

_निर्देश का उल्लंघन होने पर डीजे कर लिया जाएगा जब्त, पूजा समिति का लाइसेंस भी कर दिया जाएगा रद्द_

*विसर्जन के दौरान करना होगा निर्धारित रूट का पालन*

_पंडालों में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य, वॉलिंटियर्स को पूजा समितियां देंगी अलग पहचान_

*सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक खबर फैलाने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई*

दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार की संध्या न्यू टाउन हॉल में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर किसी भी पंडाल में तथा विसर्जन के समय डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसका उल्लंघन होने पर डीजे जब्त कर लिया जाएगा, साथ ही संबंधित पूजा समिति का लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा।

वहीं विसर्जन के दौरान सभी पूजा समितियों को जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट का अक्षरशः पालन करना होगा। किसी विशेष परिस्थिति में रूट में परिवर्तन करना पड़े तो इसकी सूचना संबंधित थाना एवं जिला प्रशासन को अनिवार्य रूप से देनी होगी। वहीं निर्धारित नदी या तालाब में ही प्रतिमा का विसर्जन करना होगा।

उपायुक्त ने सभी पूजा समितियों से पंडाल में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अग्निशमन यंत्र लगाने, अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल की जानकारी रखने, फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट लेने और इलेक्ट्रीकल वायरिंग और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का भी निर्देश दिया।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी जनार्दनन ने सभी पूजा समितियों से सीसीटीवी कैमरा लगाने तथा वॉलिंटियर्स को अलग पहचान देकर उनकी लिस्ट संबंधित थाना को देने का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी पूजा समितियों को महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग प्रवेश व अलग निकास द्वार रखने का भी निर्देश दिया।

साथ ही कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक खबरे फैलाने वलों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। इसके लिए एक अलग सेल का भी गठन किया गया है। ऐसा करने पर या ऐसी कोशिश करने वालों पर प्रशासन कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगा।

एसएसपी ने कहा कि जबरन चंदा वसूलने वाले, इलीगल शराब बेचने वाले या माहौल को खराब करने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में श्री कयुम खान, श्री राम गोपाल भुवानिया, श्री नागेंद्र कुमार सिंह, श्री कमलेश सिंह, मोहम्मद शहाबुद्दीन, श्री मोहन राम, श्री लक्ष्मण प्रसाद, श्री महावीर हांसदा, श्री भगत सिंह, श्री गुरमीत सिंह, श्री गुल्लू चौधरी, श्रीमती सुंदरी देवी, श्री आनंद कुमार सिंह, श्री योगेंद्र योगी, श्री हातिम अंसारी, श्री संजय जयसवाल, श्री राजेश्वर प्रसाद यादव सहित अन्य सदस्यों ने सुझाव रखें।

जिसमें सुचारू रूप से जलापूर्ति करने, स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने, साफ सफाई, सड़क की मरम्मत करने, पूजा के दौरान भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने, सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने सहित अन्य सुझाव प्राप्त हए।

बैठक के समापन से पूर्व उपायुक्त कहा कि सभी लोग श्रद्धा पूर्वक पर्व मनाएं। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी।

साथ ही कहा कि पानी, बिजली इत्यादि को लेकर जो भी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखी गई है उसका समाधान करने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया है। वहीं एसएसपी ने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देश का सभी पालन करें और आपसी सौहार्द बनाकर हर्षोल्लास त्योहार मनाएं।

बैठक में उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी जनार्दनन, सिटी एसपी श्री अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी श्री कपिल चौधरी, नगर आयुक्त श्री रविराज शर्मा, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री पीयूष कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री नारायण राम, डीएसपी हेडक्वार्टर 1 श्री शंकर कामती, डीएसपी हेडक्वार्टर 2 श्री डी.एन. बंका, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर श्री नौशाद आलम, डीसीपी ट्रैफिक श्री अरविंद कुमार सिंह, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अलावा बड़ी संख्या में विभिन्न शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

धनबाद (DHANBAD) : देश की कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया में बोनस की घोषणा के बाद कोलियरी क्षेत्र में कर्मी अकाउंट में पै...
05/10/2024

धनबाद (DHANBAD) : देश की कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया में बोनस की घोषणा के बाद कोलियरी क्षेत्र में कर्मी अकाउंट में पैसा आने का इंतजार कर रहे है. 9 अक्टूबर के पहले खाते में पैसा भेज देने की अधिसूचना जारी कर दी गई है. लेकिन कोल इंडिया के कुछ ऐसे भी हैं, जिन्हें बोनस नहीं मिलेगा. सूत्रों के अनुसार कंपनी से धोखाधड़ी, हिंसक व्यवहार, चोरी, कंपनी की संपत्ति का दुरुपयोग या तोड़फोड़ के कारण सेवा से बर्खास्त किए गए कर्मचारी बोनस की राशि प्राप्त करने के लिए अयोग्य होंगे. इसके अलावा प्रशिक्षु, जो समेकित वजीफा प्राप्त कर रहे थे, वर्ष के दौरान प्रशिक्षु अधिनियम 1961 के तहत बोनस भुगतान के लिए पात्र नहीं होंगे. हालांकि वह नियमित वेतनमान में रखे जाने की तिथि से भुगतान के हकदार हो सकते है. इसके अलावा जो कर्मी वीआरएस के तहत सेवानिवृत्ति के कारण कार्यरत नहीं है, सेवा में रहते जिनकी मृत्यु हो गई है.

सालों-साल पहले रिटायर्ड हुए कर्मियों की छलकी पीड़ा

कंपनी की सेवाओं से त्यागपत्र देने वाले या कंपनी की सेवा निवृत्ति से पहले सेवानिवृत्ति योजना के तहत अलग होने वाले कर्मी भी बोनस भुगतान के लिए योग्य नहीं होंगे. यह अलग बात है कि समूचे कोयला उद्योग में ऐसे कर्मचारियों की संख्या कितनी है, इसका तो कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है. इधर, कोल इंडिया में रिकॉर्ड मुनाफे के बाद बोनस की घोषणा के बीच सालों-साल पहले रिटायर्ड हुए कोल कर्मियों की पीड़ा भी अब जुबान पर आ गई है. आश्चर्यजनक पहलू यह है कि कोल इंडिया के अध्यक्ष रहे कई अधिकारियों को अभी भी पेंशन के मद में सिर्फ ₹2500 मिलते है. यह दावा पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रामानुज प्रसाद ने किया है. पहले रिटायर्ड हुए कोयलाकर्मियों की पेंशन की राशि अभी भी ₹1000 से कम है.

26 वर्षों में एक बार भी पेंशन की राशि में संशोधन नहीं

बताया गया है कि 26 वर्षों में एक बार भी पेंशन की राशि में संशोधन नहीं हुआ है. यह भी बताया गया है कि जान जोखिम में डालकर लोग कोयले का उत्पादन करते है. धरती का सीना चीर कर कोयला निकालते हैं और राष्ट्र की उन्नति में सहयोग करते है. कोयला खदानों में प्रकृति के खिलाफ काम की वजह से दुर्घटनाएं भी होती है. ऐसे में कर्मियों की जान भी जाती है. मजदूर जान जोखिम में डालकर कोयला काटते है, लेकिन जब वह रिटायर्ड करते हैं तो उन्हें संकट में जीना पड़ता है. इधर, कोयला उद्योग में कार्यरत ठेका कर्मियों को लेकर भी मजदूर संगठन सवालों के घेरे में है. यह अलग बात है कि मजदूर संगठनों की बोली में अब वह ताकत नहीं है, जो पहले थी. प्रबंधन भी इसका फ़ायदा उठाने में पीछे नहीं रहता. मजदूरों की संख्या लगातार घट रही है और आउटसोर्सिंग का प्रचलन बढ़ रहा है. इस वजह से मजदूर संगठनों में भी कमजोरी आई है. मजदूर संगठन भी सीना तानकर मैनेजमेंट के सामने खड़े नहीं होते है.

04/10/2024
bad news for ECL EMPLOYEES
03/10/2024

bad news for ECL EMPLOYEES

PLRS Done .. 93750 /-
30/09/2024

PLRS Done .. 93750 /-

29/09/2024

29 सितम्बर। करीब छह घण्टे चली बैठक के बाद कोयला कामगारों का 2024 के लिए परफार्मेंस लिंक्ड रिवार्ड (बोनस) तय हो गया है। प्रत्येक कोयला कामगार को 95,000 रुपए मिलेंगे। 2023 में 85,500 रुपए का भुगतान हुआ था।

नई दिल्ली में आयोजित हुई मानकीकरण समिति की बैठक में यूनियन ने डेढ़ लाख रुपए का प्रस्ताव रखा था। कोल इंडिया (CIL) प्रबंधन ने 85 हजार रुपए देने की बात कही। इस पर लंबी चर्चा और बहस हुई। बाद में यूनियन ने एक लाख पच्चीस हजार रुपए देने कहा। प्रबंधन इस पर राजी नहीं हुआ। यूनियन लीडर्स मीटिंग से बाहर निकल गए और आगे की बातचीत के लिए रणनीति बनाई।

बैठक दोबारा प्रारंभ हुई। अंततः 95 हजार रुपए पर सहमति बनाते हुए मुहर लगाई गई। मानकीकरण समिति की बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन पीएम प्रसाद ने की।

यूनियन नेताओं में बीएमएस से सुधीर घुरडे, मजरूल हक अंसारी, एचएमएस से नाथूलाल पाण्डेय, शिव कुमार यादव, एटक से रामेन्द्र सिंह, सीटू से डीडी रामनंदन सम्मिलित होंगे। इसी तरह अल्टरनेटिव मेंबर के तौर पर बीएमएस से यदगिरी सथाइहा, एचएमस से रियाज अहमद, एटक से हरिद्वार सिंह, सीटू से आरपी सिंह सम्मिलित हुए।

Notice
29/09/2024

Notice

*रांची हाई कोर्ट**डीजे(DJ) पर हाई कोर्ट का सख्त निर्देश:- अब किसी भी कार्यक्रम में किसी भी समय डीजे का प्रयोग नहीं किया ...
27/09/2024

*रांची हाई कोर्ट*
*डीजे(DJ) पर हाई कोर्ट का सख्त निर्देश:- अब किसी भी कार्यक्रम में किसी भी समय डीजे का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। पूर्ण रूप से डीजे बजाने पर हाई कोर्ट के द्वारा प्रतिबंध लगा दिया गया।*

धनबाद में भूस्खलन, तेज आवाज के साथ धूल के गुबार ने शहर को आगोश में लियाजिसके बाद दौरान तेज आवाज के साथ भूमिगत जल की हजार...
27/09/2024

धनबाद में भूस्खलन, तेज आवाज के साथ धूल के गुबार ने शहर को आगोश में लिया
जिसके बाद दौरान तेज आवाज के साथ भूमिगत जल की हजारों गैलन पानी पुराने अंडरग्राउंड गैलरी से बाहर आने लगी और धूल का गुबार आसमान तक फैल गया। वहीं इस घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने इसे ज्वालामुखी विस्फोट जैसी आवाज बताया।

Coal face collapses in BCCL : BCCL (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) के बस्ताकोला क्षेत्र में राजापुर प्रोजेक्ट के कोयला फेस में आज शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे भूमिगत जल के दबाव से कोयला फेस का एक बड़ा हिस्सा स्लाइड कर गया।

जिसके बाद दौरान तेज आवाज के साथ भूमिगत जल की हजारों गैलन पानी पुराने अंडरग्राउंड गैलरी से बाहर आने लगी और धूल का गुबार आसमान तक फैल गया। वहीं इस घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने इसे ज्वालामुखी विस्फोट जैसी आवाज बताया।

घटना के बाद धूल के इस गुबार ने पूरे धनबाद शहर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि घटना में किसी के जान माल की कोई हानि नहीं हुई है।

इस घटना में कोयला फेस में लगे पंप, बिजली के खंभे, और एक पुराना ब्रेकडाउन वाहन जलमग्न हो गए। बताते चलें कोयला फेस से दो महीने से कोयला उत्पादन बंद था, जहां एक डेको नामक कंपनी पेटी पर उत्पादन कर रही थी।

घटना के बाद बीसीसीएल अधिकारियों में हड़कंप मच गया, और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया।

Address

CMEWA Bhawan, "D" Block Bhuli
Dhanbad
818205

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Coal Mines Engineering Workers Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category