LOK LINE

LOK LINE देश दुनिया की सभी अहम ख़बरें आप तक DELHIN/2015/64915

Johar jharkhand a digital news chennal
REGISTRATION - UDYAM-JH-04-0025405
A FRANCHISE OF LEAD INDIA
NATIONAL NEWSPAPER & NEWS AGENCY
RNI NO.

धनबाद में डीप बोरिंग पर सख्ती, बिना अनुमति नहीं होगा काम; रात में रोक !! नगर निगम ने नलकूप (बोरिंग) लगाने के लिए नए सख्त...
18/04/2026

धनबाद में डीप बोरिंग पर सख्ती,
बिना अनुमति नहीं होगा काम;
रात में रोक !!

नगर निगम ने नलकूप (बोरिंग) लगाने के लिए नए सख्त नियम लागू किए हैं। अब बिना अनुमति 4.75 इंच तक के नलकूप लगाने पर पांच हजार रुपये शुल्क लगेगा। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बोरिंग पर प्रतिबंध रहेगा। भूजल संरक्षण हेतु एजेंसियों को 50 हजार वार्षिक पंजीकरण शुल्क देना होगा।



झारखंड में तीन दिन का हीट वेव अलर्ट, धनबाद में भी दिखेगा असर!!धनबाद सहित झारखंड के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा...
18/04/2026

झारखंड में तीन दिन का हीट वेव अलर्ट,
धनबाद में भी दिखेगा असर!!

धनबाद सहित झारखंड के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए उत्तर-पश्चिमी और दक्षिणी झारखंड में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है, जिसका असर धनबाद में भी दिखेगा।



रजरप्पा में चला प्रशासन का बुलडोजर, 254 दुकानें ध्वस्त; दुकानदारों के निकले आंसू !!झारखंड के रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्त...
17/04/2026

रजरप्पा में चला प्रशासन का बुलडोजर,
254 दुकानें ध्वस्त;
दुकानदारों के निकले आंसू !!

झारखंड के रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में 16 अप्रैल 2026 को हाईकोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने भारी अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया, जिसमें 254 से अधिक अवैध दुकानें बुलडोजर से ढहा दी गईं। इस कार्रवाई से मंदिर परिसर चौड़ा हो गया है, लेकिन सैकड़ों दुकानदारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
दुकानदारों की रोजी-रोटी छिन गई।
कुछ दुकानदारों ने मौके पर विरोध करने की कोशिश की, लेकिन प्रशासनिक सख्ती के आगे उनकी एक भी नहीं चली। देखते ही देखते मंदिर क्षेत्र के अवैध कब्जे को हटाया गया है। प्रशासन का दावा है कि इस तरह की कार्रवाई से रजरप्पा मंदिर की सुंदरता बढ़ेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। ऐसे में अब प्रशासन के सामने पुनर्वास और रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित करना सबसे बड़ी चुनौती होगी।


धनबाद में गैस रिसाव से हड़कंप:केंदुआडीह खाली करने की अपील, हजारों जान जोखिम में!!अधिकारियों ने धनबाद के केन्दुआडीह में ग...
17/04/2026

धनबाद में गैस रिसाव से हड़कंप:
केंदुआडीह खाली करने की अपील,
हजारों जान जोखिम में!!

अधिकारियों ने धनबाद के केन्दुआडीह में गैस रिसाव, भू-धंसान और भूमिगत आग से बिगड़ते हालात का जायजा लिया। उपायुक्त, एसएसपी और बीसीसीएल सीएमडी ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर लोगों से सुरक्षित स्थान बेलगड़िया में शिफ्ट होने की अपील की.

केंदुआ में धनबाद-बोकारो सड़क दो फीट धंसी, जहरीली गैस रिसाव से भूधंसान का बढ़ा खतरा; पुलिस ने लगाया बैरिकेट !!!धनबाद के क...
15/04/2026

केंदुआ में धनबाद-बोकारो सड़क दो फीट धंसी,
जहरीली गैस रिसाव से भूधंसान का बढ़ा खतरा;
पुलिस ने लगाया बैरिकेट !!!

धनबाद के केंदुआ में बुधवार सुबह धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क लगभग दो फीट धंस गई। पुराना महाप्रबंधक आवास के पास हुई इस घटना से जहरीली गैस रिसाव के बाद भूधंसान का खतरा बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार, सड़क बीचों-बीच करीब दो फीट तक धंस गई है, जबकि आसपास कई जगहों पर दरारें भी देखी गई हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। घटना के बाद केंदुआडीह थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी है और आम लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बोकारो की ओर जाने वाले वाहनों को दूसरे मार्ग से डायवर्ट कर दिया है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। इस बीच, धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने घटना की जानकारी BCCL के सीएमडी और जिला प्रशासन को दूरभाष पर दी है। आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में लंबे समय से चल रही कोयला खनन गतिविधियों के कारण जमीन कमजोर होने से यह धंसाव हुआ है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आगे की जांच की जा रही है।





रांची के चुरू गांव में गोबर गैस से रोशन हुई 20 परिवारों की रसोई , एलपीजी से मिली मुक्ति !!!!जिले में पेयजल एवं स्वच्छता ...
15/04/2026

रांची के चुरू गांव में गोबर गैस से रोशन हुई 20 परिवारों की रसोई ,
एलपीजी से मिली मुक्ति !!!!

जिले में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की पहल से गोबर गैस (बायोगैस) को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके तहत नामकुम के चंदाघासी के चुरू गांव में गोबर गैस प्लांट बनकर तैयार हो चुके हैं, जिससे अब करीब 20 परिवारों को सस्ती रसोई गैस का लाभ मिल रहा है। यह योजना ग्रामीण स्तर पर ऊर्जा आत्मनिर्भरता और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
विभागीय जानकारी के अनुसार इस योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को दिया जा रहा है जो पशुपालन से जुड़े हैं। लाभुक बनने के लिए कम से कम 4 से 5 मवेशी होना जरूरी है, ताकि पर्याप्त गोबर उपलब्ध हो सके और गैस उत्पादन नियमित रूप से हो सके। चंदाघासी के चुरू गांव में एलपीजी की कमी के बीच लोग गोबर गैस जलाकर खाना पकाने का काम कर रहे है।
ग्रामीणों ने बताया कि गोबर गैस से आसानी से घर के चूल्हे जल रहे है। जिसके कारण लोगों को एलपीजी पर निर्भर रहना नहीं पड़ रहा है।


हैदराबाद से रांची लाए गए सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो, भाजपा नेताओं ने की आगवानी !!सिंदरी के पूर्व भाजपा विधायक ...
14/04/2026

हैदराबाद से रांची लाए गए सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो, भाजपा नेताओं ने की आगवानी !!

सिंदरी के पूर्व भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो को मंगलवार को एयर एंबुलेंस से हैदराबाद से रांची लाया गया। रांची हवाईअड्डे पर झारखंड भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी और केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने उनका स्वागत किया।



13/04/2026

जयराम महतो को लोगों ने घेरा | गुस्से में जयराम महतो ने पटका मोबाइल # ारखंड_लोकतांत्रिक_क्रांतिकारी_मोर्चा

अलविदा आशा ताई:  92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार !!!बात की पुष्टि उनके बेटे आनंद भोसले ने...
12/04/2026

अलविदा आशा ताई:
92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस,
सोमवार को होगा अंतिम संस्कार !!!

बात की पुष्टि उनके बेटे आनंद भोसले ने किया है। उन्होंने बताया कि आशा भोसले का अंतिम संस्कार कल (13 अप्रैल) शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में होगा। उन्होंने ये भी कहा कि जो लोग भी उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, वे कल सुबह 11 बजे उनके घर आ सकते हैं। कल (11 अप्रैल) शाम आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि अत्यधिक थकान और सीने में इन्फेक्शन की कारण उन्हें अस्पताल लाया गया है और अभी उनका इलाज चल रहा है।



12/04/2026

बंगाल चुनाव अमित शाह का बड़ा बयान | कूड़माली भाषा को संविधान की 8 वी अनुसूची में शामिल करेंगे

"Pushpa Murder Case"बोकारो एसपी का बड़ा एक्शन, पिंड्राजोरा थाना प्रभारी समेत थाने के सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड !!बोकारो एसप...
12/04/2026

"Pushpa Murder Case"
बोकारो एसपी का बड़ा एक्शन,
पिंड्राजोरा थाना प्रभारी समेत थाने के सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड !!

बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने पिंड्राजोरा थाना के सभी 28 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वालों में थाने में तैनात दस सब इंस्पेक्टर, पांच सहायक अवर निरीक्षक, दो हवलदार व 11 सिपाही हैं।
यह कार्रवाई एक युवती के अपहरण और हत्या के मामले में लापरवाही, आरोपी को लाभ पहुंचाने और थाने में उसके साथ पार्टी करने के आरोपों के बाद की गई।
युवती के गायब होने की सूचना उसकी मां ने 24 जुलाई, 2025 को दी थी। इस सूचना के बाद भी दसवें दिन चार अगस्त को इस मामले में थानेदार ने प्राथमिकी की थी। एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि कांड का खुलासा करने के लिए थाना प्रभारी अभिषेक रंजन की अगुवाई में एक एसआइटी का गठन किया गया था।



"हैदराबाद से वापस लौटेंगे सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो" !!कैसे थे, कैसे हो गए सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत मह...
11/04/2026

"हैदराबाद से वापस लौटेंगे सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो" !!

कैसे थे, कैसे हो गए सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो:
सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो 14 अप्रैल को पांच साल बाद हैदराबाद से लौटेंगे। कोरोना काल से बीमार चल रहे महतो का इलाज चल रहा था। इस बीच, उनकी बेटी डॉ. निशि महतो को भाजपा धनबाद ग्रामीण जिला मंत्री बनाया गया है, जो पिता की बीमारी के बाद से सक्रिय थीं। इंद्रजीत महतो रांची से बोकारो के अस्पताल जाएंगे। उनकी वापसी से सिंदरी और धनबाद में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।



Address

Dhanbad
Dhanbad
828112

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when LOK LINE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to LOK LINE:

Share