31/07/2026
आइये हम सब मिलकर किसी के जीने की उम्मीद बने।
तोपचांची निवासी मो असलम जी जो ओरल कैंसर से ग्रसित है और जिनका ईलाज कोलकाता में चल रहा है को हम सब की मदद की आवश्यकता हैं। असलम जी अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य हैं लेकिन कैंसर से ग्रसित होने की बाद उनकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गई है क्योंकि उनका सारा जमा पूंजी उनके ईलाज में खर्च हो गई है और आगे उनके ईलाज में और भी खर्च हैं,घर में दो छोटे छोटे बच्चे और पत्नी है जो अपने पिता और पति के ईलाज के लिए अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं। आइये हम सब मिलकर अपने सामर्थ्य के अनुसार कुछ मदद कर असलम भाई की मदद कर उन बच्चों का सहारा बने। आप इसे अधिक से अधिक सपोर्ट और शेयर करें।