Sathi Foundation Dhampur

Sathi Foundation Dhampur HandFor Needy
Heart For Country

Raees Saifi S/o Munna Saifi Case Updateरईस सैफी जिन्होंने एक्सिडेंट में अपनी दोनों टांगे खो दी थी ओर उनका उपचार बिजनौर क...
25/05/2025

Raees Saifi S/o Munna Saifi Case Update

रईस सैफी जिन्होंने एक्सिडेंट में अपनी दोनों टांगे खो दी थी ओर उनका उपचार बिजनौर के उपकार हॉस्पिटल में चल रहा था 15 दिन आईसीयू में रहने के बाद हालत बेहतर होने पर उनको कल रात छुट्टी दे दी गई है ओर हम हॉस्पिटल का सारा बकाया देकर उन्हें धामपुर ले आए है, उपकार हॉस्पिटल के विशेष योगदान के लिए उनका हार्दिक आभार!!
अब हर दूसरे दिन ड्रेसिंग के लिए बिजनौर जाना है उस बाबत मोहल्ले के ही नफीस भाई एम्बुलेंस वालों से बात कर ली गई है, साथ ही गर्मी को ध्यान में रखते हुए उनके घर में इनवर्टर बैट्री, पंखा व कूलर का इंतेज़ाम किया जा रहा है, राशन ओर गैस सिलेंडर भी रखवा दिया गया है, काफी दिन का बिजली बिल बकाया था वो भी जमा करा दिया गया है ये सब आप सब भाइयों द्वारा की हुई मदद से मुमकिन हो पा रहा है अल्लाह आप सबकी मदद को कुबूल फरमाए।। 🤲🤲

"Inna Lillahi wa Inna Ilayhi Raji'unWith deep sorrow, we share the passing of our beloved brother Ahmad.May Allah forgiv...
22/05/2025

"Inna Lillahi wa Inna Ilayhi Raji'un
With deep sorrow, we share the passing of our beloved brother Ahmad.
May Allah forgive his sins, grant him the highest place in Jannah, and give strength and patience to his family in this difficult time.
Please remember him in your prayers.
Romio Mayur

15/05/2025

Raees Saifi S/o Munna Saifi Case Update

रईस सैफी जिनका उपचार बिजनौर के उपकार हॉस्पिटल में चल रहा है कल डॉक्टर ने उनको आईसीयू से घर ले जाने के लिए बोल दिया था क्योंकि हॉस्पिटल का पैकेज 5 दिन का था जो कि पूरा हो गया था लेकिन जो जिम्मेदार लोग उनके लिए मेहनत कर रहे है उन्होंने आपस में राय-मशवरा करके घर वालों की रजामंदी से ये निर्णय लिया है कि उनको अभी 10 दिन ओर हॉस्पिटल में रखा जाए क्योंकि उनके घर की हालत ऐसी नहीं है के वहां उनकी केयर ठीक से हो पाए ओर वैसे भी हर दूसरे दिन ड्रेसिंग के लिए हॉस्पिटल लाना है इसलिए बेहतर यही है कि उनको अभी हॉस्पिटल में ही रहने दिया जाए, इस बाबत कल रात हॉस्पिटल जाकर डॉक्टर से बात कर ली गई है ओर जो हॉस्पिटल का पिछला बकाया है वो चुका दिया गया है, अब हॉस्पिटल का लगभग 4000 रुपए रोज़ का खर्च है वो भी धीरे-धीरे करके जमा होता रहेगा।।
एक बार फिर हम उन सभी लोगों के शुक्रगुजार है जिन्होंने किसी भी तरह से इनकी मदद की ओर साथ ही शेरकोट निवासी भाई Imran Nawaz के भी जिन्होंने अपनी एनजीओ उम्मीद इंडिया फाउंडेशन के जरिए 27500/- रुपए की मदद कराई है।

- Sathi Foundation NGO

28/09/2024


26/09/2024

https://youtu.be/RXbKSfG3G7Q?si=Opx--LzsSiF7StGI

Bandhan समाचार की खास कवरेज
👇👇👇👇
धामपुर में साथी फाउंडेशन द्वारा किया गया स्वास्थ्य चर्चा कार्यक्रम का आयोजन |

साथी फाउंडेशन है उजाला हॉस्पिटल मुरादाबाद के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में आय सभी सम्मानित अतिथियों सभासद गणों एवं प...
26/09/2024

साथी फाउंडेशन है उजाला हॉस्पिटल मुरादाबाद के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में आय सभी सम्मानित अतिथियों सभासद गणों एवं पत्रकारों का हृदय स्नेह आभार । ❣️🙏

*हार्ट अटैक का संशय हो तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं- डॉक्टर रूपेश*
- धामपुर में आयोजित कार्यक्रम में बोले हृदय रोग विशेषज्ञ

#धामपुर
सीने में दर्द के साथ भारीपन हो या सांस लेने में दिक्कत तो ख़ुद डॉक्टर न बनें बल्कि चिकित्सक से तुरंत ही परामर्श लें, कईं मामलों में देखा गया है कि माइल्ड अटैक की स्थिति को लोग गैस आदि की समस्या मान लापरवाही कर जाते हैं जिसका नतीजा भयंकर होता है।

ये बातें धामपुर में प्राइवेट बस स्टेशन के निकट स्थित एक स्थान पर उजाला सिग्नेस ब्राइट स्टार हॉस्पिटल व साथी फाउंडेशन के तत्वाधान में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ रूपेश सक्सेना ने कहीं। उन्होंने कहा कि अब जवान लोगों में भी दिल की बीमारी देखने को मिल रही है जिसकी वजह उनका रहन सहन और लापरवाह खान-पान है। उन्होंने महिलाओं के बारे में कहा कि महिलाओं के ब्रेस्ट में यदि कोई गांठ आदि हो या फिर उन्हें निजी अंग से किसी तरह का असामान्य डिस्चार्ज होता है तो तुरंत चिकित्सक की सलाह लें क्योंकि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के अलावा सर्वाइकल कैंसर के भी मामले काफी मिल रहे हैं।

हार्ट अटैक तो देर न करें

हार्ट अटैक आने के कईं-कईं घंटे बाद लोग हम तक इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन तब तक उनका काफी नुक़सान हो गया होता है। ऐसे में ज़रूरी है कि जिस समय हार्ट अटैक की बात जानकारी में आये तुरंत ही चिकित्सक को दिखाया जाए। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि अटैक के बाद थोड़ा लंबे समय में मिलने वाला इलाज उतना असरकारी नहीं हो पाता है और रोगी को बचाना मुश्किल हो जाता है।

जिम जाएं पर प्रोटीन से बचें

डॉक्टर रूपेश ने बताया कि उनके सामने कईं नौजवानों के मामले ऐसे आ रहे हैं जिन्हें कम उम्र में ही अटैक आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें जिम जाने वाले युवा तक शामिल हैं। राय दी कि बॉडी बनाने के लिए प्राकृतिक स्रोतों को छोड़कर प्रोटीन, क्रीएटिनिन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

कार्यक्रम में अतिथि चेयरमैन धामपुर ने भी ऐसे कार्यक्रमों की प्रसांगिगता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में व्यापारी नेता जावेद रहमान शम्सी, सरदार सतवंत सिंह सलूजा, वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार सत्यराज, शहबाज़ अनवर ने भी विचार प्रस्तुत किए।

प्रेस क्लब धामपुर के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार खुर्शीद अंसारी व सचिन अग्रवाल अध्यक्ष पत्रकार संघ धामपुर, मशहूर शायर इरशाद धामपुरी को साथी रत्न अवार्ड से सम्मानित किया ।

साथ ही सुहैल डिजाइनर फाउण्डर साथी फाण्डेशन ने बताया कि स्वास्थ्य पर चर्चा कार्यक्रम का अयोजन लोगो को जागरूक एवं अपने आपको स्वस्थ्य रखना व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना गरीबों तक कैसे पहुचें |

कार्यक्रम में सभासदगढ, संतोष राजपूत, वसीम अकरम, नदीम अहमद, तसलीम दरोगा, मुशाहिद कुरैशी, अकबर दिवाना, मुंशी नसीम अहमद, मौ. आजम एवं अब्दुल बारी आदि रहे। कारी नौशाद ने गजल पेश कि सफल संचालन मशहूर शायर इरशाद धामपुरी ने किया।
सुहैल डिजाइनर व नवीन कुमार मार्केटिंग मैनेजर ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

23/08/2024

Address

Dhampur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sathi Foundation Dhampur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sathi Foundation Dhampur:

Share