29/09/2026
विश्व हृदय दिवस के अवसर पर ढाका फैन क्लब (DFC) द्वारा सिटी होटल, ढाका में “हृदय जाँच एवं जागरूकता शिविर” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, समय पर स्वास्थ्य जाँच के लिए प्रेरित करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने की जानकारी देना था।
शिविर में लोगों की BP, ECG एवं ब्लड शुगर जाँच की गई तथा चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण CPR एवं BLS (Basic Life Support) प्रशिक्षण और Live Demonstration रहा। प्रशिक्षित टीम द्वारा उपस्थित लोगों को आपात स्थिति में CPR की भूमिका, प्राथमिक जीवनरक्षक सहायता तथा सही समय पर सही कदम उठाने के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई।
शिविर में डॉ. अभिनव अभय, डॉक्टर मोo मोतिउर्रहमान, डॉक्टर मोo मोतीउल्लाह, डॉक्टर अमिक अहमद, डॉक्टर सज्जाद आलम, डॉक्टर मोजफ़्फ़र हुसैन, डॉक्टर नाज़िर हुसैन, डॉ. कैसर आलम, सहित अन्य चिकित्सकों ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक टीम, चिकित्सकों, सहयोगी संस्थानों, स्वयंसेवकों एवं सभी सहयोगकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ECG एवं ब्लड जाँच जैसी सुविधाओं के लिए सहयोग देने वाले संस्थानों का भी आयोजक संस्था ने आभार व्यक्त किया।
ढाका फैन क्लब (DFC) के संस्थापक अब्दुल रहमान ने कहा कि हृदय स्वास्थ्य केवल किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोगों को नियमित स्वास्थ्य जाँच के साथ-साथ CPR और BLS जैसी जीवनरक्षक जानकारी भी प्राप्त करनी चाहिए।