Sunanda Clf सुनन्दा सीएलएफ मुन्दोली

  • Home
  • India
  • Dewal
  • Sunanda Clf सुनन्दा सीएलएफ मुन्दोली

Sunanda Clf सुनन्दा सीएलएफ मुन्दोली Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sunanda Clf सुनन्दा सीएलएफ मुन्दोली, Community Organization, Hat Bazar Lohajang Vill +Po Mundoli Dewal Chamoli, Dewal.
(1)

Sunanda Cluster Level Federation Autonomous Cooperative is a joint initiative of Uttarakhand State Rural Livelihood Mission and Grammotthan Project under the Rural Development Department of Uttarakhand

मौन पालक हेतू इच्छुक काश्तकार कलस्टर कार्यालय /कार्मिको से सम्पर्क करे।
16/03/2026

मौन पालक हेतू इच्छुक काश्तकार कलस्टर कार्यालय /कार्मिको से सम्पर्क करे।

प्रदेश में मौनपालन से संवरेगी किसानों की आर्थिकी।


आज दिनांक 15/03/2026 को सुनंदा क्लस्टर मुंदोली के अंतर्गत ग्राम सभा ल्वाणी में बुककीपर श्रीमती कमला देवी जी द्वारा “गढ़भ...
15/03/2026

आज दिनांक 15/03/2026 को सुनंदा क्लस्टर मुंदोली के अंतर्गत ग्राम सभा ल्वाणी में बुककीपर श्रीमती कमला देवी जी द्वारा “गढ़भूमि एवं भूमियाल ग्राम संगठन” की बैठक श्रीमती भवानी देवी की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। बैठक में दोनों संगठन के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई—

1️⃣ सर्वप्रथम प्रार्थना करते हुये फूलदेही पर्व की शुभकामनायें दी। एव संगठन की नियमित बैठक एवं सदस्यों की उपस्थिति के महत्व पर चर्चा की गई।
2️⃣ सभी सदस्यों को समूह की बचत राशि समय पर जमा करने हेतु प्रेरित किया गया।
3️⃣ समूह के माध्यम से मिलने वाली योजनाओं एवं सी.सी.एल (CCL) के संबंध में जानकारी दी गई।
4️⃣ ग्राम स्तर पर महिलाओं की सहभागिता एवं आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने पर चर्चा की गई।
5️⃣ संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों से आपसी सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया गया।
6 ग्राम संगठन की बैठक मे प्रतिभाग नहीं करने एव ग्राम संगठन मे बचत जमा नहीं करने वाले समूह की सूचना आईपीआरपी को देने का निर्णय लिया।

अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा नियमित रूप से बैठकों में भाग लेने का संकल्प लेते हुये बैठक समापन का निर्णय लिया।

बुककीपर श्रीमती कमला देवी

स्थान: ग्राम सभा ल्वाणी
क्लस्टर: सुनंदा क्लस्टर मुंदोली
दिनांक: 15/03/2026

आज दिनांक 12/03/2026 को सुनंदा सहकारिता मुन्दोली के अंतर्गत वाण गांव में जय नंदा हिमालया एव मोनाल ग्राम संगठन की बैठक आय...
12/03/2026

आज दिनांक 12/03/2026 को सुनंदा सहकारिता मुन्दोली के अंतर्गत वाण गांव में जय नंदा हिमालया एव मोनाल ग्राम संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।कलस्टर की ओर से बैठक में CLF स्टाफ से ग्रुप मोबिलाइजर श्री कमल सिंह दानू जी भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई—

👉CCL (Cash Credit Limit) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा इससे संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं पर चर्चा की गई।
👉समूह एवं संगठन के रजिस्टरों को सही एवं नियमित रूप से भरने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
👉समूह की व्यावसायिक आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा आय बढ़ाने के विभिन्न अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया।
👉बुक कीपर भागीरथी देवी को जय नंदा हिमालय ग्राम संगठन के सभी जड़ी-बूटी कृषक सदस्यों का बेसलाइन सर्वे डेटा तैयार करने हेतू निर्देशित किया।
👉 जय नंदा हिमालय ग्राम संगठन द्वार प्रस्तावित CBO उघम के बारे मे सभी समूह से एक सदस्य का भेषज संघ मे पंजीयन हेतू दस्तावेज तैयार की जानकारी दी।
👉 स्थानीय भौगोलिक क्षेत्र के आधार पर समूह को वीओ मे मेपिंग करने का प्रस्ताव पारित कर पिछला आय-व्यय मार्च तक पूर्ण करने हेतू निर्देशित किया।

अंत में सभी सदस्यों द्वारा बैठक में लिए गए निर्णयों का पालन करने एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

स्वयं सहायता समूह के सभी सदस्यों हेतु महत्वपूर्ण सूचनाप्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) भारत सरकार की एक किफा...
10/03/2026

स्वयं सहायता समूह के सभी सदस्यों हेतु महत्वपूर्ण सूचना

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) भारत सरकार की एक किफायती जीवन बीमा योजना है, जिसके माध्यम से कम प्रीमियम में परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिलती है।

योजना की मुख्य बातें:
• बीमित सदस्य की किसी भी कारण से मृत्यु होने पर नामित व्यक्ति को ₹2,00,000 की सहायता राशि मिलती है।
• इस योजना का वार्षिक प्रीमियम मात्र ₹436 है।
• यह राशि बैंक खाते से स्वतः कट जाती है।
कौन जुड़ सकता है:
• आयु 18 से 50 वर्ष के बीच
• बैंक में सेविंग खाता होना आवश्यक

सभी समूह सदस्य अपने तथा अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए इस योजना से अवश्य जुड़ें।

दिनांक 09/03/2026 को सुनंदा  स्वायत सहकारिता मुन्दोली  के कार्यालय में निदेशक मंडल की बैठक CLF अध्यक्षा श्रीमती सुशीला  ...
09/03/2026

दिनांक 09/03/2026 को सुनंदा स्वायत सहकारिता मुन्दोली के कार्यालय में निदेशक मंडल की बैठक CLF अध्यक्षा श्रीमती सुशीला देवी जी की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में निदेशक मंडल के पदाधिकारी एव सदस्यगण, ग्रामोत्थान ब्लाक टीम से श्री अर्जुन नेगी जी, IPRP बीना मिश्रा, CLF स्टाफ से बिजनेस प्रमोटर महिपाल सिंह , ग्रुप मोबीलाईजर कमल दानु उपस्थित रहे।

*बैठक के एजेंडे एवं कार्यवाही:*

👉 विगत माह फ़रवरी 2026 की बैठक की समीक्षा-
सर्वप्रथम विगत माह की बैठक की समीक्षा की गई।

👉क्लस्टर के 33 दस्तावेजो के दस्तावेजीकरण पर चर्चा बिजनेस प्रमोटर द्वारा निदेशक मंडल को अवगत कराया गया की स्टाफ की कमी विशेषकर लेखाकार ना होने से दस्तावेज पूर्ण नही है।

👉 व्यक्तिगत उद्यम मे आउटकम पर चर्चा - व्यक्तिगत उघम मे चयनित लाभार्थीयों का स्टाप के द्वारा सत्यापन पूर्ण किया गया है जिसकी रिपोर्ट बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर कम प्रगति वालों को पत्र प्रेषित कर स्थिति सुधार हेतू प्रेरित किया जायेगा

👉CCL/ CIF/RF पर चर्चा: BP द्वारा बैंक सखियों को क्लस्टर के अंतर्गत समूहों को समय से नए CCL करवाने एवं पुराने CCL को रिन्यू करवाने हेतू प्रेरित करें साथ ही ग्राम संगठन सीआईएफ क्लस्टर में जमा करवा दे
👉 समूह एवं संगठन की बैठक को रोस्टर के अनुसार करवाने पर चर्चा: निदेशक मंडल बैठक में अध्यक्ष जी द्वारा CLF स्टाफ को निर्देशित किया गया कि विगत माह की भांति तैयार रोस्टर का अनुपालन करते हुये नियमित ग्राम संगठनों एवं समूहों की बैठक की जाए एवं सभी कैडर / क्लस्टर स्टाफ/ आईपीआरपी समनव्य स्थापित कर बैठक में आवश्यक प्रतिभाग करे

👉 कलेक्शन सेंटर पर चर्चा - कलेक्शन सेंटर पर चर्चा करते हुये बिजनेस प्रमोटर ने अवगत कराया की दो स्थानों का चिन्हित किया गया है चुकि दोनों ग्राम सभा के अधीन है इसलिए राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा मौका कराया जाना आवश्यक होगा।

👉सामुदायिक उघम पर चर्चा - आजीविका समन्वयक के द्वारा पूर्व प्रेषित प्रस्ताव के आधार पर चार CBO लेवल उघमो के धनराशि प्राप्त होने की जानकारी बोर्ड को दी, जिस पर तय किया गया की पूर्व मे तैयार समूह को पत्र प्रेषित किया जायेगा यदि उनके द्वारा निर्धारित समय मे कोई संतोषजनक जबाब नहीं मिलता तो अन्यत्र से आवेदन मांग की जायेगी।

👉व्यवसाय पर चर्चा - BP द्वारा वित्तीय वर्ष मे माहवार क्रय एव विक्रय का ब्यौरा बोर्ड के समक्ष रखा जिस पर शेष भुगतान हेतू अनुरोध किया तत्पश्चात बोर्ड द्वारा विभिन्न मदो मे धनराशि का अनुमोदन कर चैक निर्गत किये।

👉अन्य बिन्दुओ चर्चा –

1 बिजनेस प्रमोटर द्वारा अवकाश हेतू अनुरोध किया गया जिसमे शर्तो के अधीन स्वीकृति किया गया की समय -समय पर स्टाप एव परियोजना को सहयोग देना होगा।

2 क्षेत्रीय समन्वयक NRLM के द्वारा पूर्व मे अवगत कराया गया था कतिपय समूह बिना लेखा - जोखा के बैंक तक सीसीएल हेतू आ रहे है। जिसमे सभी बैंक सखियों को निर्देशित किया गया की पहले समूह से प्रस्ताव की प्रति मांगने के उपरांत ही बैंक बुलाया जाय यदि प्रस्ताव लिखने मे दिक्कत आती है तो सम्बंधित सक्रिय महिला/बुककीपर की जबाबदेही तय की जायेगी।

3 वाद-विवाद के संबंध मे - कलस्टर अंतर्गत विभिन्न समूह मे आपसी मतभेत को देखते हुये उन ग्रामो मे आगामी दिनों मे रोस्टरवार तिथि मे उच्च अधिकारियो को मार्गदर्शन हेतू सहयोग लिया जायेगा।

👉बैठक की समाप्ति: CLF अध्यक्षा श्रीमती सुशीला देवी द्वारा बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।

Viksit Bharat – Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission (Gramin) :VB – G RAM G (विकसित भारत – जी राम जी) Act, 2025 से ...
09/03/2026

Viksit Bharat – Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission (Gramin) :VB – G RAM G (विकसित भारत – जी राम जी) Act, 2025 से सृजित होंगे आजीविका के विविध अवसर, एवं इन कार्यों पर रहेगा फोकस:

⭐️कृषि
⭐️पशुपालन
⭐️मत्स्य पालन
⭐️भंडारण
⭐️बाजार
⭐️कौशल विकास केंद्र
⭐️सर्कुलर इकॉनोमी मॉडल से जुड़ी उत्पादक परिसंपत्तियाँ

08/03/2026

कद्दू की फसल में फल मक्खी (Fruit Fly) के प्रभावी नियंत्रण-

1-जैविक/घरेलू उपाय: 100 ग्राम गुड़ को 2 लीटर पानी में मिलाकर रात भर रखें, फिर सुबह इसमें 8 लीटर एक्स्ट्रा पानी और कीटनाशक (Neem Oil) मिलाकर प्रति छिड़काव करें।

2-लकड़ी की राख का सूखा छिड़काव बगीचों और फसलों में विभिन्न कीटों, जैसे लार्वा और नरम शरीर वाले कीड़ों को नियंत्रित करने का एक पारंपरिक, जैविक और किफायती तरीका है। यह एक विकर्षक और शुष्कक के रूप में कार्य करता है। मुख्य रूप से घोंघे, स्लग और कटवर्म जैसे रेंगने वाले कीटों के खिलाफ इसका उपयोग किया जाता है, लेकिन इसे पौधों पर कुछ मक्खियों और कीड़ों को दूर रखने के लिए भी लगाया जा सकता है।

3-फल को ढकना: जब फल छोटे हों, तो उन्हें पॉलिथीन या किसी कपड़े (मसलिन कपड़े) से ढक दें।

4-प्रभावित फलों का निपटान: जिन फलों में मक्खी ने छेद कर दिया है, उन्हें तोड़कर 15-20 सेंटीमीटर गहरी मिट्टी में दबा दें या जला दें ताकि लार्वा (कीड़े) आगे न बढ़ें।

5- फलों के ज्यादा पकने से पहले ही तुड़ाई करें।

6-गहरी जुताई: फसल काटने के बाद खेत की गहरी जुताई करें ताकि मिट्टी में छुपे प्यूपा (Pupa) धूप से नष्ट हो जाएं।

साभार - उघान सचल दल देवाल

स्थानीय स्तर पर रोजगार का अवसर!यदि आप रोजगार की तलाश में हैं तो देर न करें — अपने क्षेत्री के कलस्टर/ब्लॉक कार्यालय मे स...
08/03/2026

स्थानीय स्तर पर रोजगार का अवसर!
यदि आप रोजगार की तलाश में हैं तो देर न करें — अपने क्षेत्री के कलस्टर/ब्लॉक कार्यालय मे संपर्क करें और अपने ही क्षेत्र में रोजगार पाएँ।
ब्लॉक देवाल के पाँच कलस्टर मे 16 पदों पर विज्ञप्ति जारी है अधिक जानकारी हेहु ब्लॉक कार्यालय मे सम्पर्क करे।

🌸 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌸ज्ञान, नेतृत्व और समर्पण – यही हमारी महिला समूहों की असली ताकत है। इस...
08/03/2026

🌸 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌸
ज्ञान, नेतृत्व और समर्पण – यही हमारी महिला समूहों की असली ताकत है। इस महिला दिवस पर हम उन सभी महिला समूह सदस्यों को सलाम करते हैं, जिन्होंने सहकारिता से जुड़कर क्षेत्र में आजीविका संवर्धन, आत्मनिर्भरता और नवाचार के माध्यम से एक नया मुकाम हासिल किया है।

आप सभी मातृशक्ति को शत-शत नमन।

अध्यक्षा
— Sunanda CLF Mundoli

❤️







दिनांक 05/03/2026 को सुनंदा स्वायत्त सहकारिता, मुंदोली (ब्लॉक देवाल) के अंतर्गत गाँव हरनी में महालक्ष्मी ग्राम संगठन की ...
06/03/2026

दिनांक 05/03/2026 को सुनंदा स्वायत्त सहकारिता, मुंदोली (ब्लॉक देवाल) के अंतर्गत गाँव हरनी में महालक्ष्मी ग्राम संगठन की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम संगठन की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा देवी द्वारा की गई। बैठक में CLF स्टाफ ग्रुप मोबिलाइज़र कमल दानू एवं बदलाव सखी बीना मिश्रा भी उपस्थित रहीं।
बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई:
👉बैठक की शुरुआत प्रार्थना एवं सभी सदस्यों के परिचय के साथ की गई।
👉पिछली बैठक की कार्यवाही को पढ़कर सुनाया गया और सभी सदस्यों द्वारा अनुमोदित किया गया।
👉ग्राम संगठन के अंतर्गत सभी समूहों द्वारा अपनी-अपनी बचत राशि जमा की गई।
👉समूहों के आंतरिक लेन-देन (Internal Lending) पर चर्चा की गई।
👉DDU-GKY योजना के संबंध में ग्राम संगठन के सदस्यों को जानकारी दी गई तथा इस पर विस्तार से चर्चा की गई।
👉सीसीएल (CCL) के विषय में चर्चा करते हुए सीसीएल प्राप्त करने हेतु प्रस्ताव तैयार किए गए।
👉संगठन में सही एवं नियमित लेखा-जोखा बनाए रखने पर विशेष चर्चा की गई।
👉महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की जानकारी साँझा की।

👉आगामी अप्रैल माह में वार्षिक आम सभा आयोजित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

अन्य कोई विषय न होने के कारण अध्यक्ष महोदया द्वारा बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।

Address

Hat Bazar Lohajang Vill +Po Mundoli Dewal Chamoli
Dewal
246427

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sunanda Clf सुनन्दा सीएलएफ मुन्दोली posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share