Prabal Sahayta Samooh

Prabal Sahayta Samooh पढ़ाई जीवन का आधार है

बेहतर भविष्य की ओर मजबूती से बढ़ते कदम
20/08/2023

बेहतर भविष्य की ओर मजबूती से बढ़ते कदम

16/08/2023

भारत माता की जय
आप सभी सज्जनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ
स्वतंत्रता दिवस की शुभ अवसर पर प्रबल सहायता समूह द्वारा संचालित ज्ञान ज्योति केंद्रों में साँस्कृतिक कार्यक्रम वह वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित किए गए जिसमें क्षेत्रीय ग्रामीणों ने छोटे छोटे बच्चों का उत्साहवर्धन किया कुछ बच्चों को बेहतरीन प्रदर्शन हेतु गिफ्ट वितरण किया गया तथा सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया।

आप सभी मित्रों से आग्रह है कि पोस्ट को लाइक व शेयर करके अपना अमूल्य समर्थन अवश्य दे।

जैसा कि आप सभी सज्जन जानते ही हैं कि उत्तराखंड पलायन की तरफ बहुत तेजी से बढ़ने वाला राज्य है, गाँव के गाँव खंडहरों में त...
13/08/2023

जैसा कि आप सभी सज्जन जानते ही हैं कि उत्तराखंड पलायन की तरफ बहुत तेजी से बढ़ने वाला राज्य है, गाँव के गाँव खंडहरों में तबदील होते जा रहे हैं क्योंकि यहां पर रोजगार की बहुत कम व्यवस्था है! ऐसे में उत्तराखंड में स्वरोजगार की तरफ कदम बढ़ाने की अति आवश्यकता है!

आप सभी सज्जन प्रबल सहायता समूह के कार्यों से भली भांति परिचित है अभी तक प्रबल सहायता समूह केवल शिक्षा पर ही कार्य कर रही थी किन्तु उत्तराखण्ड में बढ़ते पलायन को देखते हुए प्रबल सहायता समूह ने *स्वरोजगार की पहल* के नाम से एक योजना उत्तराखण्ड के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई है जिसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के उत्सुक ब्यक्ति को कार्य कौशल की तर्ज़ पर सहयोग कर रही है जिसमें प्रथम सैलून की दुकान का शुभारंभ 15 अगस्त 2023 को ग्राम प्रधान श्री गुमान सिंह रावत जी के अथक प्रयासों से ग्राम खरसाड़ी, देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल मे श्री गणेश केश निहार केंद्र नाम से किया जा रहा है,और आगे अन्य स्थानों पर भी इस तरह छोटे छोटे कार्य करने के लिए संकल्पित है ।

आशा है कि आप सभी सज्जनों का प्यार और विश्वास प्रबल सहायता समूह को हमेशा मिलता रहेगा जिससे कि हम और मजबूती से इस क्रम में आगे बढ़ते ही रहे।

प्रिय दोस्तों नमस्कार ,आज हमें गर्व का अनुभव हुआ है क्योंकि आज "प्रबल सहायता समूह" के केंद्रों पर हमारे बच्चों ने वृक्षा...
23/07/2023

प्रिय दोस्तों नमस्कार ,

आज हमें गर्व का अनुभव हुआ है क्योंकि आज "प्रबल सहायता समूह" के केंद्रों पर हमारे बच्चों ने वृक्षारोपण का अद्भुत काम किया है। यह सच में एक प्रेरणा का संदेश है जो हमें अपने प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाता है।

पेड़ हमारे लिए वास्तविक मित्र होते हैं। वे हमें ऑक्सीजन देते हैं, वायु को शुद्ध करते हैं और पृथ्वी को संतुलित रखने में मदद करते हैं। आज के वृक्षारोपण के अभियान ने न केवल हमारे नगरिकों को जागरूक किया है, बल्कि इससे हमारे बच्चों को भी प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने में भी मदद मिली है।

यह अनुभव दिखाता है कि बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं और इन्हें प्रकृति के संरक्षण के महत्व को समझाना बहुत जरूरी है। उन्होंने वृक्षारोपण के माध्यम से अपने अद्भुत संसार के प्रति अपना संबंध बनाया है, जिससे उनमें जिम्मेदारी और संवेदनशीलता की भावना विकसित हो रही है।

इस समूह के अभियान के माध्यम से, हम अपने बच्चों को संगठित तरीके से पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाने में सफलता हासिल कर रहे हैं। इससे हमारे बच्चे एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में बढ़ रहे हैं और वे अपने आस-पास के पर्यावरण को संरक्षित करने में अग्रसर हो रहे हैं।

इस अद्भुत पहल के लिए प्रबल सहायता समूह की संचालक टीम श्री नीरज पंत, श्री राधेश्याम रणाकोटी, श्री राहुल कोटियाल, ग्राम प्रधान श्री गुमान सिंह रावत केंद्र की शिक्षिका शिवानी गाँव बासि श्री भरत सिंह, श्री लूथा सिंह, श्री गब्बर सिंह, श्री विजेंद्र सिंह, श्री गुलाब सिंह, श्री हरीश पंवार, श्रीमती रिंकी देवी, श्रीमती रंगड़ी देवी तथा ज्ञान ज्योति केंद्र मांडे देवप्रयाग केंद्र में अध्यनरत सभी क्षात्रों ने केंद्र के निकट वृक्षारोपण कार्यक्रम किया इसी दौरान प्रबल सहायता समूह टीम द्वारा केंद्र में अध्यनरत क्षात्रों की शिक्षा का आकलन भी किया गया और श्री नीरज पंत द्वारा सभी क्षात्रों को चाकलेट बिस्कुट आदि वितरण किया गया।
आइए हम सभी इस सशक्त अभियान लिए एक सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लें।

आशा है कि आप पेज को लाइक व शेयर करके अपना समर्थन वह सुझाव अवश्य साझा करेंगे।

https://www.facebook.com/gyanjyotipathshala?mibextid=2JQ9oc

जैसा कि आप सभी मित्र जानते ही हैं कि प्रबल सहायता समूह  उत्तराखण्ड के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के क्षेत्र में...
15/07/2023

जैसा कि आप सभी मित्र जानते ही हैं कि प्रबल सहायता समूह उत्तराखण्ड के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है ओर आज प्रबल सहायता समूह की whatsapp कॉल के माध्यम से उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार की पहल पर एक मीटिंग आयोजित की गई आज की मीटिंग मे श्री अजय पंत, श्री राहुल कोटियाल, श्री राजेन्द्र रावत , श्री राधेश्याम रणाकोटि श्री जगदीश रावत जी ने स्वरोजगार कार्य पर अपना समर्थन दिया। अति शीघ्र स्वरोजगार की पहल की रूपरेखा तैयार की जाएगी और उत्तराखण्ड के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में इस पहल पर कार्य किया जाएगा।

03/07/2023

एक और केंद्र (ज्ञान ज्योति केंद्र तलवाड़ी खालसा जनपद चमोली) में श्री प्रद्युम्न रावत जी के सहयोग से पाठ्य सामग्री वितरण आशा है हार्दिक आभार प्रद्युम्न रावत जी वह सभी सहयोगी मित्रों का 🙏

02/07/2023

विद्यां ददाति विनयं,
विनयाद् याति पात्रताम् ।
पात्रत्वात् धनमाप्नोति,
धनात् धर्मं ततः सुखम् ॥

समझ नहीं पा रहा हूं कि कैसे आप सभी सहयोगी मित्रों का हार्दिक आभार व्यक्त करे आप सभी सहयोगी मित्रों की लिस्ट इतनी लंबी है कि इस संदेश मे लिखना भी मुश्किल है फिर भी इस पोस्ट के माध्यम से आप सभी मित्रों का तहेदिल से हार्दिक आभार, आप सभी सहयोगी मित्रों के सहयोग से कल ज्ञान ज्योति केंद्र मांडे देवप्रयाग जनपद टिहरी गढ़वाल मे केंद्र की शिक्षिका शिवानी और ग्राम प्रधान श्री गुमान सिंह रावत जी के नेतृत्व में केंद्र में अध्यनरत क्षात्रों के मध्य पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया यह नेक कार्य आपके सहयोग से ही संभव हो पाया आप सभी सहयोगी मित्रों का पुनः दिल से हार्दिक आभार 🙏

सादर नमस्कार 🙏बहुत समय बाद आज आप सभी के समक्ष पोस्ट साझा कर रहा हूं जैसा कि आप सभी जानते हैं कि वर्तमान में सभी केंद्रों...
29/06/2023

सादर नमस्कार 🙏
बहुत समय बाद आज आप सभी के समक्ष पोस्ट साझा कर रहा हूं जैसा कि आप सभी जानते हैं कि वर्तमान में सभी केंद्रों में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहे हैं और 1 जुलाई से ज्ञान ज्योति केंद्र ग्रीष्म कालीन अवकाश के बाद पुनः प्रारम्भ हो जाएंगे, केंद्र की आगामी रूपरेखा जुलाई के लिए आज एक सूक्ष्म मीटिंग आहुत की गई थी जिसमें की केंद्र में अध्यनरत क्षात्रों को 1 जुलाई को वितरण होने वाली पाठ्य सामाग्री पर चर्चा की गई।
आज की मीटिंग मे श्रीमती बीना देवी जी, श्री प्रद्युम्न रावत जी, श्री गुमान सिंह रावत जी और श्री अजय पंत जी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु अपना अमूल्य सुझाव साझा किए ।

आशा है कि आप सभी मित्र इस पोस्ट को लाइक वह शेयर करके अपना समर्थन अवश्य देंगे 🙏

Address

Mandir Mohlla
Devaprayag

Telephone

+917838284810

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prabal Sahayta Samooh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Prabal Sahayta Samooh:

Share