Jagriti Enterprise Centre - Purvanchal

Jagriti Enterprise Centre - Purvanchal JEC-P aims to nurture and incubate enterprises in a backward but promising region of the country starting from a Tier 3 district, Deoria.

Our vision is to motivate local and national leaders to start and grow local enterprises.

सुनहरा मौका!जागृति उद्यम केंद्र-पूर्वांचल देवरिया और कुशीनगर जिले के युवाओं को दे रहा है सुनहरा अवसर। हमें तलाश है ऐसे य...
14/04/2026

सुनहरा मौका!

जागृति उद्यम केंद्र-पूर्वांचल देवरिया और कुशीनगर जिले के युवाओं को दे रहा है सुनहरा अवसर। हमें तलाश है ऐसे युवाओं की जो एग्रो उत्कृष्टता केंद्र (Agro Centre of Excellence) के तहत अपने क्षेत्र में कृषि कार्यों में योगदान दे सकें और नई कृषि प्रणाली को क्रियान्वित करने में अहम भूमिका निभा सकें।

अपने तरह के इस पहले फेलोशिप प्रोग्राम में आपको अपने क्षेत्र में रहकर काम करना है जिसके बदले में आपको एक तय मानदेय राशि के साथ ही सर्टिफिकेट, जागृति यात्रा में शामिल होने का मौका और साथ ही कृषि क्षेत्र की नई पद्धति को सीखकर आगे बढ़ने का अवसर भी मिलेगा।

अत: अगर आप देवरिया और कुशीनगर जिले के देसही देवरिया, देवरिया सदर, भटनी, बैतालपुर, तरकुलवा, दुदही, फाजिलनगर, रामपुर कारखाना, पथरदेवा, तमकुही या सेवरही ब्लॉक के निवासी हैं तो तुरंत आवेदन करें। आवेदन के लिए https://forms.gle/QdPyYQF2XEyiZSw48 पर क्लिक कर फॉर्म भरें।

17/03/2026

उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी ने किया जागृति उद्यम केंद्र का दौरा, कार्यों को सराहा

कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने रविवार को बरपार स्थित हमारे जागृति उद्यम केंद्र का दौरा किया। दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने जागृति द्वारा पूर्वांचल क्षेत्र में उद्यमिता, कौशल विकास और स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में इस प्रकार की पहलें युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रही हैं और देश में उद्यमिता की संस्कृति को मजबूत कर रही हैं।

उन्होंने जागृति के उद्देश्य और उसके प्रभाव को समझते हुए कहा कि ऐसे संस्थान युवाओं को केवल रोजगार खोजने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जागृति उद्यम केंद्र में पहली बार आगमन और हमारे उद्यमियों का उत्साह बढ़ाने के लिए जागृति परिवार माननीय उद्यमिता मंत्री का आभार व्यक्त करता है।

08/03/2026

अमृता का एक सपना, जो अब महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रहा है!

देवरिया की ने के जरिए खराब कपड़ों (कतरन) को अपने हुनर से नया जीवन दिया। बाद में 2025 में जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम का हिस्सा बनकर, उन्होंने बेहतर मार्गदर्शन प्राप्त किया और आज वह एक ऐसे उद्यम को आगे बढ़ा रही हैं जो न सिर्फ अन्य महिलाओं को रोजगार दे रहा है बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी काम कर रहा है।

इस International Women’s Day, हम उन सभी महिलाओं को सलाम करते हैं जो अपने सपनों से समाज में बदलाव ला रही हैं।

अगर आप भी एक महिला उद्यमी हैं और अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाना चाहती हैं, तो आज ही जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम के लिए आवेदन करें। क्योंकि अगली सफलता की कहानी आपकी भी हो सकती है।

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए फॉर्म https://mis.jecp.in/campaign भरकर आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए हमें 8887052172 पर संपर्क भी किया जा सकता है।

क्या आप भी कंटेंट क्रिएटर बनना चाहते हैं?क्या आप जानना चाहते हैं कि Zero से Million Followers तक का सफर कैसे तय होता है?...
08/03/2026

क्या आप भी कंटेंट क्रिएटर बनना चाहते हैं?
क्या आप जानना चाहते हैं कि Zero से Million Followers तक का सफर कैसे तय होता है?

जागृति उद्यम केंद्र, पूर्वांचल में पहली बार क्रिएटर्स महाकुंभ का आयोजन करने जा रहा है। यहाँ देश के कई सफल क्रिएटर्स अपने अनुभव और सीख साझा करेंगे। यहां वह आपको बदलते ट्रेंड्स के साथ मोनेटाइजेशन समेत विभिन्न पहलुओं से रुबरू करवाएंगे।

अगर आप भी बनना चाहते हैं इस खास कार्यक्रम का हिस्सा तो आज ही आवेदन कर अपनी सीट बुक करें। आवेदन के लिए https://tinyurl.com/46jxedzx पर क्लिक करें।

तारीख: 11 मार्च 2026
समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक
स्थान: बरगद सभागार, जेईसीपी, बरपार, देवरिया

सीटें सीमित हैं, इसलिए अभी रजिस्ट्रेशन करें। अधिक जानकारी के लिए 09140349963 पर संपर्क करें।

19/02/2026

खुशखबरी! पूर्वांचल की महिला उद्यमियों के लिए दोबारा शुरू हो रहा यह खास प्रोग्राम

अगर आप देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, मऊ, बलिया, संत कबीर नगर या महराजगंज की निवासी हैं और कोई उद्यम करती हैं, तो यह स्पेशल प्रोग्राम आपके लिए है। पिछले वर्ष 70 से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और डिजिटल दुनिया से जोड़ने के बाद लगातार दूसरे साल हम फिर से शुरू कर रहे हैं जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम।

इस बार हमने अपने इस खास प्रोग्राम के तहत न सिर्फ महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित की है बल्कि उनके लिए विशेष प्रावधान भी किए हैं।

अगर आप चयनित होती हैं तो आपको डिजिटल बिजनेस के लिए 50,000 रुपये तक के तकनीकी उपकरण प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा आपको एक साल के इस प्रोग्राम के तहत हमारे विशेषज्ञ मेंटर्स द्वारा मेंटरशिप, बिजनेस सपोर्ट, नेटवर्किंग और फंडिंग के अवसर भी दिए जाएंगे।

तो इस प्रोग्राम से जुड़ने के लिए आज ही आवेदन करें या हमें 088870 52172 पर वॉट्सएप करें। आवेदन के लिए https://mis.jecp.in/campaign पर क्लिक कर सीधे फॉर्म भी भर सकती हैं।

पूर्वांचल की महिला उद्यमियों के लिए खुशखबरी!अगर आप पूर्वांचल की एक महिला उद्यमी हैं या खुद का कोई उद्यम शुरू करने की इच्...
14/02/2026

पूर्वांचल की महिला उद्यमियों के लिए खुशखबरी!

अगर आप पूर्वांचल की एक महिला उद्यमी हैं या खुद का कोई उद्यम शुरू करने की इच्छुक हैं, तो यह मौका आपके लिए है।

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम के तहत एक बार फिर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। हमने अपने इस खास प्रोग्राम के तहत न सिर्फ महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित की है बल्कि उनके लिए विशेष प्रावधान किए हैं।

अगर आप चयनित होती हैं तो आपको डिजिटल बिजनेस के लिए 50,000 रुपये तक के तकनीकी उपकरण प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा आपको एक साल के इस प्रोग्राम के तहत हमारे मेंटर्स द्वारा मेंटरशिप, बिजनेस सपोर्ट, नेटवर्किंग और फंडिंग के अवसर भी दिए जाएंगे।

तो अगर आप देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, मऊ, बलिया, संत कबीर नगर या महराजगंज की निवासी हैं तो आज ही आवेदन करें या हमें 8887052172 पर वॉट्सएप करें। आवेदन के लिए https://mis.jecp.in/campaign पर क्लिक कर फॉर्म भरें।

उद्यमियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना!हमारे इन्क्यूबेशन प्रोग्राम में शामिल होने के लिए जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा ह...
13/02/2026

उद्यमियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना!

हमारे इन्क्यूबेशन प्रोग्राम में शामिल होने के लिए जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है, उसे देखते हुए हमने आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ाने का फैसला किया है। अब पूर्वांचल के उद्यमी 20 तारीख तक अपना आवेदन कर सकते हैं।

सीटें सीमित हैं, इसलिए आज ही आवेदन करें और अपने उद्यम को एक नई पहचान दिलाएं।

देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, मऊ, बलिया, महराजगंज या संत कबीर नगर के उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही इन जिलों की महिला उद्यमियों के लिए 50% सीटें आरक्षित रखी गई हैं।

आवेदन के लिए https://mis.jecp.in/campaign पर जाएं या अधिक जानकारी के लिए हमारे आधिकारिक 088870 52172 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

11/02/2026

सूर्या के पास था हुनर, आगे बढ़ने की सोच और एक आईडिया जिसे जागृति के इन्क्यूबेशन प्रोग्राम ने दिखाई नई दिशा।

चाय मित्र आज पूर्वांचल में एक ऐसा नाम है जो राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़े ब्रांड के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।

सूर्या को मिला हर लाभ अब आप भी पा सकते हैं, तो देर न करें और आज ही आवेदन करें हमारे एक वर्षीय इन्क्यूबेशन प्रोग्राम के लिए।

इस खास प्रोग्राम के तहत पूर्वांचल के उद्यमियों को मिलेगा बिजनेस मार्गदर्शन, मेंटरशिप, मार्केट से जुड़ाव और फंडिंग सहयोग।

तो अगर आप भी देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, मऊ, बलिया, महराजगंज व संत कबीर नगर के उद्यमी हैं या इन जिलों में अपना उद्यम करने के इच्छुक हैं, तो यह मौका आपके लिए है।

आवेदन के लिए
https://mis.jecp.in/campaign पर जाएं या अधिक जानकारी के लिए हमारे आधिकारिक 8887052172 पर संपर्क करें।

नोट: आवेदन पूरी तरह से निशुल्क है और महिलाओं के लिए 50% सीटें आरक्षित हैं।

04/02/2026

जागृति के इन्क्यूबेशन प्रोग्राम ने देवरिया की बंदना को बनाया आत्मनिर्भर और एक सफल उद्यमी। अब बारी आपकी है!

अगर आप भी एक उद्यमी हैं और अपने उद्यम को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं तो आज ही हमारे नए कोहोर्ट के लिए आवेदन करें।

आवेदन करने के लिए कृपया https://mis.jecp.in/campaign के जरिए फॉर्म भरें और चयन प्रक्रिया में शामिल हों।

अधिक जानकारी के लिए 8887052172 पर संपर्क करें।

पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए सुनहरा अवसर!अगर आप एक उद्यमी हैं और अपने बिजनेस को एक नई पहचान देना चाहते हैं, तो यह अवसर ...
01/02/2026

पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए सुनहरा अवसर!

अगर आप एक उद्यमी हैं और अपने बिजनेस को एक नई पहचान देना चाहते हैं, तो यह अवसर आपके लिए है।‌ जागृति उद्यम केंद्र के एक वर्षीय इन्क्यूबेशन प्रोग्राम के नए बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

इस खास प्रोग्राम के तहत पूर्वांचल के उद्यमियों को मिलेगा बिजनेस मार्गदर्शन, मेंटरशिप, मार्केट से जुड़ाव और फंडिंग सहयोग।

तो अगर आप देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, मऊ, बलिया, महराजगंज व संत कबीर नगर के उद्यमी हैं या इन जिलों में अपना उद्यम करने के इच्छुक हैं, तो आज ही आवेदन करें।

आवेदन या अधिक जानकारी के लिए
https://mis.jecp.in/campaign पर जाएं या हमारे आधिकारिक 088870 52172 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

नोट: आवेदन पूरी तरह से निशुल्क है।

Address

Jagriti Enterprise Centre-Purvanchal, Barpar (Araipar), Baitalpur Block
Deoria
274201

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm

Telephone

+918887052172

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jagriti Enterprise Centre - Purvanchal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Jagriti Enterprise Centre - Purvanchal:

Share