26/01/2025
आज माँ विंध्यवासिनी सेवा संस्थान, प्रोजेक्ट सारथी के तत्वावधान में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ हरित ग्राम इटहुरा, जनपद देवरिया में किया गया।
इस अवसर पर ध्वजारोहण लार रोड हनुमान मंदिर के पंडित रामराज मिश्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री कृष्ण प्रकाश द्विवेदी (निदेशक, प्रोजेक्ट सारथी एवं निदेशक कृषिका इंडिया), श्री सत्यप्रकाश द्विवेदी (ट्रस्टी माँ विन्ध्यवासिनी सेवा संस्थान), श्री प्रेम प्रकाश मणि तिवारी (जिला समन्वयक, प्रोजेक्ट सारथी), श्री संजय द्विवेदी, श्री राहुल मिश्रा, श्री डॉक्टर सुनील कुशवाहा, श्री जयराम कुशवाहा, तथा प्राइमरी स्कूल के शिक्षक एवं समस्त छात्रगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सभी ने राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति के प्रति अपना संकल्प व्यक्त किया।
जय हिंद! 🇮🇳
अंशुमाली द्विवेदी BrahmaSagar - ब्रह्मसागर Krishna Prakash Dwivedi .dwivedi.986
#गणतंत्र_दिवस2025