IPC Foundation Trust

IPC Foundation Trust IPC Foundation Trust which is registered under Indian Trust Act,1982 to carry out religious and social activity .

IPC Foundation Trust Is Formely Known as "IPC Sharawani Sewa Siwir" which is carrying its religious and social activity since 2002.

आभार
21/04/2026

आभार

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आई.पी.सी. फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा शरबत वितरणधार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी आई.पी.सी....
20/04/2026

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आई.पी.सी. फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा शरबत वितरण
धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी आई.पी.सी. फाउंडेशन ट्रस्ट, देवघर द्वारा अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बाबा वैद्यनाथ मंदिर के प्रांगण में विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वैशाख शुक्ल पक्ष की इस पावन तिथि पर ट्रस्ट ने सेवा और समर्पण की अपनी परंपरा को जीवंत रखा।

भीषण गर्मी को देखते हुए ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालुओं और आमजनों के बीच ठंडे शरबत का वितरण किया। सेवा भाव से ओत-प्रोत इस पहल ने न केवल दर्शनार्थियों को राहत पहुंचाई, बल्कि स्थानीय लोगों ने भी ट्रस्ट के इस पुनीत कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी जितेश राजपाल के साथ नूतन सिंह, सौम्या सिंह, नवीन पाण्डे, राज सिंह, शुभम कुमार, बालो रमानी, रंजीत वर्मा, बिट्टू, अनोज कुमार देव, बबलू राय एवं अन्य समर्पित कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। साथ ही पंडा धर्मरक्षणी सभा के उपाध्यक्ष संजय मिश्रा जी का अहम योगदान रहा।

इस अवसर पर मैनेजिंग ट्रस्टी जितेश राजपाल ने अपने संबोधन में कहा: "मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। आई.पी.सी. फाउंडेशन ट्रस्ट भविष्य में भी समाज के कल्याण हेतु इसी प्रकार के सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने के लिए संकल्पित है।"

19/04/2026
वन्देऽहंशीतलांदेवीं रासभस्थांदिगम्बराम्। मार्जनीकलशोपेतां सूर्पालंकृतमस्तकाम्।।                   आज दिनांक 7/04/2026 मं...
07/04/2026

वन्देऽहंशीतलांदेवीं रासभस्थांदिगम्बराम्।
मार्जनीकलशोपेतां सूर्पालंकृतमस्तकाम्।।

आज दिनांक 7/04/2026 मंगलवार को देवघर बड़ा बाजार स्थित माँ शीतला की प्राचीन मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माँ का वार्षिक पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर आई. पी. सी. फाउंडेशन ट्रस्ट, देवघर द्वारा हर वर्ष की तरह अपनी श्रद्धा अर्पण की पंरपरा का सम्यक निर्वहन करते हुए माँ का पुष्प श्रृंगार एवं फूलों से मंदिर की सजावट का कार्य पूरी श्रद्धा एवं निष्ठा से कराया गया। इस शुभ अवसर पर शीतला पूजा समिति, देवघर द्वारा कुमारी पूजन आदि से लेकर सभी तरह के धार्मिक अनुष्ठान को सम्पादित किया गया। हे माँ समस्त मानव जाति पर तथा इस राष्ट्र की शांति और समृद्धि पर आपका आशीष सदैव बना रहे। यही आपसे हम सबों का विशेष अनुग्रह है,माँ।

“शीतले त्वं जगन्माता शीतले त्वंजगत्पिता।
शीतले त्वं जगद्धात्री शीतलायै नमो नमः।।
।। जय माँ शीतला ।।

Address

Deoghar
814112

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IPC Foundation Trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to IPC Foundation Trust:

Shortcuts

Share