28/04/2026
📢 समुदाय स्तर पर जागरूकता अभियान – टाइप 1 डायबिटीज़
Panorama Global के सहयोग से, Gram Jyoti संस्था द्वारा पाकुड़ जिले के महेशपुर एवं पाकुड़िया प्रखंडों में टाइप 1 डायबिटीज़ के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय में टाइप 1 डायबिटीज़ के लक्षण, समय पर पहचान, और निरंतर उपचार की आवश्यकता के प्रति जागरूकता फैलाना था, ताकि बच्चों को समय पर सही उपचार मिल सके।
कार्यक्रम में मुखिया, स्थानीय डॉक्टर, ANM (Auxiliary Nurse Midwife), Gram Jyoti की निदेशक अभा जी एवं संस्था की टीम की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर समुदाय को जागरूक करने, मिथकों को दूर करने और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ाव को मजबूत करने पर जोर दिया।
💡 इस पहल के माध्यम से समुदाय को यह संदेश दिया गया कि
👉 टाइप 1 डायबिटीज़ का समय पर निदान संभव है
👉 नियमित उपचार और देखभाल से बच्चे स्वस्थ जीवन जी सकते हैं
👉 समुदाय की भागीदारी से स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत बनती हैं
🤝 Gram Jyoti संस्था भविष्य में भी ऐसे प्रयासों के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।