15/10/2025
‘श्रील शिक्षा’ परियोजना के अंतर्गत सिकटिया में आंगनवाड़ी बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण
गोड्डा, 13 अक्टूबर 2025
श्रील फाउंडेशन ने अपने प्रोजेक्ट “श्रील शिक्षा” के तहत आज आंगनवाड़ी केंद्र, सिकटिया (गोड्डा) में मासूम बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
कुछ दिन पूर्व संस्था द्वारा सिकटिया प्राथमिक विद्यालय में भी विद्यार्थियों के बीच इसी प्रकार शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई थी, जिससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला था। उसी पहल को आगे बढ़ाते हुए आज छोटे बच्चों तक भी यह शिक्षा की रोशनी पहुँचाई गई।
बच्चों को कॉपी, किताब, पेंसिल, रबर, स्केल, कलम आदि अध्ययन सामग्रियाँ दी गईं। सामग्री पाते ही बच्चों के चेहरों पर मुस्कुराहट और उत्साह झलक उठा।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के सचिव श्री राकेश वर्मा ने कहा बचपन ही शिक्षा की जड़ है। यदि इस उम्र में सही मार्गदर्शन और सीख मिले, तो बच्चे जीवनभर सही दिशा में आगे बढ़ते हैं। श्रील शिक्षा का उद्देश्य यही है कि हर बच्चे कि नीव मजबूत हो और एक नई ऊर्जा के साथ पढ़ाई करें। संस्था की संयुक्त सचिव महिमा देवी ने बच्चों से आत्मीय बातचीत करते हुए कहा “सीखने की शुरुआत खेल से होती है, छोटी उम्र में अच्छे संस्कार और आदतें जीवनभर साथ रहती हैं।” उन्होंने बच्चों को स्वच्छता, नम्रता और गुरुजनों के प्रति आदर की प्रेरणा दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राज वर्मा, विजय सिंह, और कामेश्वर कुमार का विशेष योगदान रहा। बच्चों के बीच स्नेह और उत्साह का वातावरण देखने योग्य था।
श्रील फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि श्रील फाउंडेशन अपने ‘श्रील शिक्षा’ प्रोजेक्ट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्यरत है। संस्था का संकल्प है “हर बच्चे तक पहुँचे शिक्षा की रोशनी।