02/04/2026
🌺 विश्राम सदन दिल्ली AIIMS में हनुमान जन्मोत्सव 🌺
दिनांक 2 अप्रैल 2026 को विश्राम सदन, दिल्ली में भगवान श्री हनुमान जी के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्रद्धा एवं भक्ति-भाव के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सदन में ठहरे हुए रोगियों, उनके तीमारदारों तथा सदन के स्टाफ ने मिलकर पूर्ण श्रद्धा एवं समर्पण भाव से सुंदरकांड पाठ किया। संपूर्ण परिसर भक्तिमय वातावरण से परिपूर्ण हो गया तथा भगवान श्री हनुमान जी के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम के अंत में सभी के सुख, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए प्रसाद का वितरण किया गया।
🙏 “सेवा ही परमो धर्म” 🙏