Swabhiman Shiksha Sanskriti Trust - Regd.

Directions Website

Swabhiman Shiksha Sanskriti Trust - Regd. Official page of Swabhiman Shiksha Sanskriti Trust (Regd.) | स्वाभिमान शिक्षा संस्कृति ट्रस्ट (रजि.)

🏑 एशियाई खेलों में राजकुमार पाल ने बढ़ाया जिले का मानखानपुर (गाजीपुर) के लाल राजकुमार पाल ने एशियाई खेल–2026 में शानदार ...
27/09/2026

🏑 एशियाई खेलों में राजकुमार पाल ने बढ़ाया जिले का मान
खानपुर (गाजीपुर) के लाल राजकुमार पाल ने एशियाई खेल–2026 में शानदार प्रदर्शन कर न केवल भारतीय पुरुष हॉकी टीम को गौरवान्वित किया, बल्कि अपने जिले और गांव का नाम भी रोशन किया है।
जापान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम ने 2–0 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में राजकुमार पाल ने मिडफील्ड में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने गेंद पर शानदार नियंत्रण, सटीक पासिंग और बेहतरीन खेल से भारतीय टीम के आक्रमण को मजबूती प्रदान की।
शुरुआत में जापान ने भारतीय टीम पर दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए मुकाबले पर नियंत्रण कायम किया। भारत ने 15वें मिनट में पहला गोल कर बढ़त बनाई और अंततः 2–0 से मुकाबला अपने नाम किया।
राजकुमार पाल की यह उपलब्धि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। उनकी मेहनत, लगन और संघर्ष यह संदेश देता है कि प्रतिभा को अवसर और मेहनत का साथ मिल जाए तो छोटे गांव और कस्बों से निकलकर भी खिलाड़ी देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन कर सकते हैं।
राजकुमार पाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हम कामना करते हैं कि वे आने वाले मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं। 🇮🇳🏑
“गाजीपुर का गौरव, भारत का सितारा — राजकुमार पाल!”

झज्जर की बेटी सुरुचि और रेवाड़ी के कमलजीत नेएशियन गेम्स-2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में देश के लिए जीत...
25/09/2026

झज्जर की बेटी सुरुचि और रेवाड़ी के कमलजीत ने
एशियन गेम्स-2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में देश के लिए जीता स्वर्ण पदक।आप दोनों की इस शानदार उपलब्धि पर पूरे हरियाणा को गर्व है।


:🎉 मिथिलांचल की बेटी ने रचा इतिहास: डॉ. काजल पाठक को हार्दिक बधाई! 💐"प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती, वह अपनी सफल...
25/09/2026

:🎉 मिथिलांचल की बेटी ने रचा इतिहास: डॉ. काजल पाठक को हार्दिक बधाई! 💐"प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती, वह अपनी सफलता से खुद अपना रास्ता बनाती है।"यह हमारे पूरे बिहार और विशेषकर मधुबनी जिले के बेनीपट्टी (पाठक टोला) के लिए अत्यंत गर्व और ऐतिहासिक क्षण है। शिक्षक श्री राजमोहन पाठक जी और श्रीमती रंजू कुमारी जी की सुपुत्री डॉ. काजल पाठक ने देश की सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा परीक्षा NEET PG में पूरे भारत में तीसरी रैंक (All India Rank - 3) हासिल कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है।इंटरमीडिएट में मधुबनी जिला टॉपर बनने से लेकर, देश के शीर्ष लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (दिल्ली) से एमबीबीएस में ट्रिपल गोल्ड मेडल जीतने और अब नीट पीजी में देश भर में तीसरा स्थान पाने तक का काजल का यह
सफर हर युवा और विशेषकर बेटियों के लिए एक महान प्रेरणा है
मिथिला शिक्षा विकास मंच मधुबनी आपको इस उपलब्धि आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना तथा आपको शुभकामना दे रही है ।।

25/09/2026

एशियन गेम्स में शूटिंग में भारत को गोल्ड | HCN News

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के पैरा कैनोइंग (Para Canoeing) खिलाड़ी राजवीर सिंह बघेल ने पोलैंड में आयोजित विश्व स्तर की प्र...
25/09/2026

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के पैरा कैनोइंग (Para Canoeing) खिलाड़ी राजवीर सिंह बघेल ने पोलैंड में आयोजित विश्व स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर देश और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से जुड़ी मुख्य बातें इस प्रकार हैं।

#भिंड_के_गौरी_सरोवर से सफर राजवीर बघेल और उनके साथियों ने किसी बड़े शहर या अत्याधुनिक संसाधनों के बिना, भिंड के स्थानीय गौरी सरोवर की लहरों पर कड़ा अभ्यास करके अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया है।
भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व अगस्त-सितंबर 2026 में पोलैंड में आयोजित ICF विश्व चैंपियनशिप पैराकेनो टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 10 सदस्यीय भारतीय टीम में भिंड जिले के 5 शानदार खिलाड़ियों का चयन हुआ था, जिसमें राजवीर बघेल भी शामिल थे।
चंबल का बदलता स्वरूप कभी बीहड़ और बंदूकों के लिए पहचाने जाने वाला चंबल अंचल (भिंड) अब वाटर स्पोर्ट्स और पैरा खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण खेल जगत के वैश्विक पटल पर नई पहचान बना रहा है।
#पिछला_शानदार_रिकॉर्ड राजवीर बघेल इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीत चुके हैं, जिसमें थाईलैंड में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक (Silver Medal) जीतना शामिल है।


🌟 छोटी उम्र, बड़े सपने और बड़ी उड़ान 🌟11 साल की उम्र में CEO बनने वाली इस बिटिया की कहानी हर बच्चे और हर माता-पिता के लि...
24/09/2026

🌟 छोटी उम्र, बड़े सपने और बड़ी उड़ान 🌟
11 साल की उम्र में CEO बनने वाली इस बिटिया की कहानी हर बच्चे और हर माता-पिता के लिए प्रेरणा है।
कहा जाता है कि सपनों की कोई उम्र नहीं होती। अगर लगन, मेहनत और सीखने की इच्छा हो तो छोटी-सी उम्र में भी बड़ी उपलब्धियाँ हासिल की जा सकती हैं।
इस बिटिया ने मात्र 6 साल की उम्र में कोडिंग सीखना शुरू किया और कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा और मेहनत से एक अलग पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया। उसकी कहानी हमें यह संदेश देती है कि बच्चों को केवल पढ़ाई तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें नई चीजें सीखने, प्रयोग करने और अपने सपनों को पूरा करने का अवसर दें।
💐 बेटियाँ किसी से कम नहीं हैं।
उन्हें अवसर दीजिए, शिक्षा दीजिए, प्रोत्साहन दीजिए—वे अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर सकती हैं।
हर बच्चे के सपने को पंख मिले,
हर बेटी को आगे बढ़ने का अवसर मिले। 🇮🇳✨
🙏 इस होनहार बिटिया को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।
#बेटीबचाओबेटीपढ़ाओ #शिक्षासेहीसवेरा

23/09/2026

Address

Delhi
110035

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Swabhiman Shiksha Sanskriti Trust - Regd. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share