Rajput Mahasangathan

Rajput Mahasangathan Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rajput Mahasangathan, Non-Governmental Organization (NGO), Delhi.

23/07/2026
23/07/2026

Harassment of a Woman Journalist Is Unacceptable!

If a female journalist covering the protest at Jantar Mantar was harassed while performing her professional duty, it deserves strong condemnation.

A free press is the backbone of democracy. Journalists must be able to report from the ground without intimidation, harassment, or obstruction. No protest or movement can justify misconduct towards members of the media, especially women journalists.

Those responsible should be identified through a fair investigation and held accountable according to the law. Respect for women and respect for press freedom are fundamental to a democratic society.

03/07/2026

जिन खंजरों से मुगलों और खिलजियों ने भारत की अस्मिता को मिटाने की कोशिश की, उन्हें मेरे पूर्वजों ने अपनी छाती पर झेला।

तलवारों की धार पर इतिहास लिखा, रणभूमि में रक्त बहाया, पर मातृभूमि का मस्तक कभी झुकने नहीं दिया।

यह भूमि वीरों के त्याग, शौर्य और बलिदान से सींची गई है। उन अमर योद्धाओं को शत-शत नमन।

वीरता हमारी पहचान है, स्वाभिमान हमारी शान है।

जय राजपूताना! ⚔️🚩

आप इन हैशटैग्स का उपयोग कर सकते हैं
Anurag Singh Thakur Rajputana Community Rajputana community of india Rajput's of Bijnor Rajput of भारत RAJPUTANA Rajput's Of INDIA Rajputana Community

#जयराजपूताना #वीरराजपूत #शौर्य #स्वाभिमान #बलिदान #वीरता #भारत #भारतमाताकीजय ⚔️🚩

अस्सी घाव लगे थे तन पे। फिर भी व्यथा नहीं थी मन में।।मेवाड़ केसरी, वीर शिरोमणि महाराणा संग्राम सिंह जी (राणा सांगा) की ज...
12/04/2026

अस्सी घाव लगे थे तन पे।
फिर भी व्यथा नहीं थी मन में।।

मेवाड़ केसरी, वीर शिरोमणि महाराणा संग्राम सिंह जी (राणा सांगा) की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।

वीर शिरोमणि राणा सांगा (महाराणा संग्राम सिंह) जयंती पर सादर नमन 🙏
शरीर पर 84 घावों के कारण महाराणा सांगा को "मानवों का खंडहर" भी कहा जाता है।

इन महाराणा का कद मंझला, चेहरा मोटा, बड़ी आँखें, लम्बे हाथ व गेहुआँ रंग था। दिल के बड़े मजबूत व नेतृत्व करने में माहिर थे। युद्धों में लड़ने के शौकीन ऐसे कि जहां सिर्फ अपनी फौज भेजकर काम चलाया जा सकता हो, वहां भी खुद लड़ने जाया करते थे।

महाराणा सांगा अंतिम शासक थे, जिनके ध्वज तले खानवा के युद्ध में समस्त राजपूताना एकजुट हुआ था।

महाराणा सांगा के समय मेवाड़ दस करोड़ सालाना आमदनी वाला प्रदेश था।

महाराणा सांगा द्वारा बाबर को हिंदुस्तान में आमंत्रित करने की घटना मात्र एक भ्रम है, जो स्वयं बाबर द्वारा फैलाया गया। जवाहर लाल नेहरू द्वारा लिखित पुस्तक पर आधारित धारावाहिक "भारत एक खोज" द्वारा बिना किसी ठोस आधार पर इसे और फैलाया गया, वरना जिन महाराणा ने दिल्ली के बादशाह इब्राहिम लोदी को 2 बार परास्त कर भगाया हो वे भला बाबर से मदद की आस क्यों रखेंगे। वास्तव में इब्राहिम लोदी से अनबन के चलते पंजाब के गवर्नर दौलत खां लोदी ने बाबर को भारत में आमंत्रित किया था।

खातोली के युद्ध में महाराणा सांगा का एक हाथ कट गया व एक पैर ने काम करना बंद कर दिया था।

महाराणा सांगा ने मालवा के मुस्लिम सुल्तान को युद्ध में हराया और 6 महीने तक अपनी कैद में रखा फिर उसके घाव ठीक होने पर उसे वापस छोड़ दिया और दिल्ली सुल्तान इब्राहिम लोदी को 02 बार युद्ध में परास्त किया और गुजरात के सुल्तान को मेवाड़ की तरफ बढ़ने से रोक दिया।

बाबर को बयाना का युद्ध में पूरी तरह परास्त किया और बाबर से बयाना का दुर्ग जीत लिया। इस प्रकार इस हिंदू राजा ने भारतीय इतिहास पर एक अमित छाप छोड़ दी।

एक विश्वासघाती के कारण अपने ही लोगों द्वारा विष दे दिया गया ओर 30 जनवरी 1528 को देवलोकगमन हो गया।

ऐसा महान योद्धा जिसने अपने जीवन काल में 100 से अधिक युद्ध लड़े और सभी जीते केवल अंतिम युद्ध जो बाबर के खिलाफ सन् 1527 में खानवा का युद्ध हारे वो भी अपने ही लोगों के विश्वासघात के कारण ।
किन्तु राजनीतिक दोगलो के कारण हमें केवल हारे हुए युद्ध के बारे में ही बताया जाता है ।

"अस्सी घाव लगे थे तन पे,
फिर भी व्यथा नहीं थी मन में"

80 से अधिक घावों को शरीर पर आभूषण की तरह धारण कर असंख्य युद्ध जीतने वाले महावीर महान योद्धा, सनातन धर्म रक्षक, मेवाड़ केसरी, मेवाड़ के गौरव महाराणा संग्राम सिंह 'राणा सांगा' जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।

Address

Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajput Mahasangathan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share