02/06/2026
🌹 اَلسَّلَامُ عَلَيْكُمْ وَرَحْمَةُ اللّٰهِ وَبَرَكَاتُهُ 🌹
मोमिनीन-ए-किराम! एक बार ज़रूर पढ़िए, शायद यह पैग़ाम आपके और आपके बच्चों के मुस्तकबिल के लिए अहम साबित हो।
मेरी गुज़ारिश पर ग्रुप एडमिन साहब ने मुझे इस ग्रुप में शामिल किया है। मैं उनका और आप सभी का शुक्रगुज़ार हूँ। आपसे सिर्फ इतनी दरख्वास्त है कि चंद मिनट निकालकर इस तहरीर को पूरा पढ़ लीजिए और अगर कोई बेहतर मशवरा हो तो ज़रूर दीजिए।
📌 विरसा वेलफेयर ट्रस्ट क्या है?
विरसा वेलफेयर ट्रस्ट भारत सरकार एवं दिल्ली सरकार से रजिस्टर्ड एक सामाजिक एवं कल्याणकारी संस्था है।
विरसा को रजिस्टर कराने की प्रेरणा उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध TSCT संगठन की कार्यप्रणाली से मिली। फर्क सिर्फ इतना है कि TSCT में मुख्य रूप से कर्मचारी (Employees) ही शामिल हो सकते हैं, जबकि विरसा में मुस्लिम समाज का हर व्यक्ति शामिल हो सकता है — चाहे वह सरकारी कर्मचारी हो, व्यापारी हो, मजदूर हो, किसान हो, दुकानदार हो, प्राइवेट नौकरी करने वाला हो या कोई अन्य पेशा करता हो।
विरसा का मकसद समाज के हर तबके को एक मंच पर लाकर ऐसा सिस्टम बनाना है जिसमें सभी लोग बराबर योगदान दें, खुद भी फायदा उठाएं और दूसरों के लिए भी सहारा बनें।
🎯 पहला लक्ष्य — 10,000 रजिस्ट्रेशन
विरसा का पहला लक्ष्य 10,000 सदस्यों को जोड़ना है।
जितने अधिक सदस्य जुड़ेंगे, उतना ही प्रत्येक सदस्य पर आर्थिक बोझ कम होगा और उतने ही अधिक लाभ समाज को मिल सकेंगे।
लक्ष्य पूरा होने पर प्रत्येक सदस्य से पूरे वर्ष की मात्र ₹182 सदस्यता शुल्क ली जाएगी।
💍 बेटी सहायता योजना (70% फंड)
गरीब, यतीम और बेसहारा बेटियों की शादी के लिए ₹1,24,999 तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
🕋 उमराह एवं ज़ियारत योजना
हर विरसा डे पर कुरआअंदाज़ी (Lottery System) द्वारा 8 लोगों को उमराह, कर्बला ज़ियारत या उनकी पसंद की धार्मिक यात्रा पर भेजा जाएगा।
📚 उलेमा और शौरा की किताबों का प्रकाशन
हर विरसा डे पर 5 उलेमा, शौरा या लेखकों की पुस्तकों का प्रकाशन किया जाएगा।
🏥 वरिष्ठ सदस्य स्वास्थ्य सुरक्षा योजना
भविष्य निधि से 60 वर्ष से अधिक आयु वाले सदस्यों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
🤝 पसमांदगान फंड
यदि 10,000 सदस्य होने के बाद किसी सदस्य का इंतिक़ाल हो जाता है, तो सभी सदस्य कम से कम ₹30 का योगदान देंगे।
इस प्रकार लगभग ₹3,00,000 या उससे अधिक की सहायता राशि मरहूम सदस्य के परिवार तक पहुँचाई जा सकेगी।
जितने अधिक सदस्य होंगे, यह सहायता राशि भी उतनी अधिक मजबूत होगी।
📌 महत्वपूर्ण बात
विरसा की हर योजना उसके निर्धारित बजट और संबंधित फंड में उपलब्ध राशि के अनुसार ही संचालित होगी।
किसी एक मद की राशि को दूसरी मद में खर्च नहीं किया जाएगा।
यदि किसी मद की राशि बचती है तो वह अगले वर्ष उसी मद में जोड़ दी जाएगी।
🌐 अधिक जानकारी के लिए
वेबसाइट: www.wirsa.in
यूट्यूब चैनल: https://youtu.be/O5JXQmUxVpA
📢 आपसे आख़िरी गुज़ारिश
अगर आपको यह सोच अच्छी लगे तो इसे अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और सोशल मीडिया ग्रुप्स तक ज़रूर पहुँचाइए।
हो सकता है आपका एक शेयर किया हुआ मैसेज किसी जरूरतमंद बेटी की शादी, किसी बुजुर्ग के इलाज या किसी परिवार की मुश्किल घड़ी में सहारा बन जाए।
आइए, मिलकर एक ऐसा सिस्टम खड़ा करें जो आने वाली नस्लों के लिए भी फायदेमंद साबित हो।
दुआओं का तलबगार
मास्टर आशिक़ अब्बास
चेयरमैन
विरसा वेलफेयर ट्रस्ट, दिल्ली
मोबाइल: 9205454646, 9312137516
WIRSA Welfare Trust is a government-approved welfare organization fostering unity, inclusion, and prosperity for the Muslim community across India.