ZooTuber

ZooTuber Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ZooTuber, Environmental conservation organisation, Delhi.

I speak for those who cannot speak — the animals 🐾
Saving nature isn’t just a job, it’s a responsibility 🌳
Together, let’s create a world where every life feels safe ❤️

04/10/2026

असली गलती किसकी थी❓🤔
बिहार के सीवान महावीरी मेले में भारी भीड़ और तेज़ आवाज़ों के कारण एक हथिनी (Elephant) तनाव में आकर बिदक गई। वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के नियमों के बावजूद मेलों में हाथियों की ऐसी नुमाइश पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बेज़ुबान जीवों की सुरक्षा पर अपनी राय कमेंट में ज़रूर बताएं।
#हाथी

03/10/2026

दिल्ली में बंदरों का सच: समस्या या हमारी लापरवाही?
दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी एक बड़ा विषय बन चुकी है। लेकिन क्या कभी सोचा है कि इसमें इन बेजुबानों की क्या गलती है? कंक्रीट की इमारतों के लिए इनके प्राकृतिक आवास और फलदार पेड़ काट दिए गए। भूख और विस्थापन ने इन्हें शहरों की ओर मोड़ दिया। जानिए इस संकट की पूरी सच्चाई।

02/10/2026

₹400 करोड़ का बजट... फिर भी ये हाल?
दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनने की दौड़ में क्या हमारे जंगल और वन्यजीव पीछे छूट रहे हैं? ₹400 करोड़ के सालाना बजट और दावों के बावजूद खनन और विकास परियोजनाओं के बीच कुदरत की असली ज़मीनी हकीकत देखिए।

01/10/2026

2 सेकंड की देरी होती तो अनहोनी हो जाती 😱 | Real Tiger Encounter
कॉर्बेट के घने जंगलों में पैदल गश्त के दौरान फॉरेस्ट टीम का सामना एक अचानक आए खतरे से हुआ। टीम की सूझबूझ और सटीक बचाव से एक साथी को सुरक्षित निकाल लिया गया। जंगल में सुरक्षा के कड़े नियमों और बहादुरी की एक सच्ची घटना।
⁠

30/09/2026

10 forest team आसमान में drone! 🚁
गुजरात के अमरेली जिले में वन विभाग की टीम ने 44 घंटे तक चले एक बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बीमार एशियाई शेर को सुरक्षित बचा लिया। घने खेतों और बबूल की झाड़ियों के बीच 10 से ज़्यादा टीमों ने सूझबूझ से काम किया। शेर को बेहतर इलाज के लिए केयर सेंटर भेजा गया है।

29/09/2026

Pitbull का सबसे चौंकाने वाला सच❗️🐕‍🦺
अक्सर पिटबुल को लेकर कई भ्रांतियां रहती हैं, लेकिन यूपी के बहराइच की यह सच्ची घटना सोच बदल देगी। खेत में मुश्किल समय में दो पालतू पिटबुल अपनी मालकिन के लिए ढाल बनकर खड़े हो गए। यह कहानी साबित करती है कि सही परवरिश और अनुशासन से यह ब्रीड सबसे वफ़ादार रक्षक बनती है।

27/09/2026

जलदापाड़ा में बड़ा action❗️
Jaldapara National Park mein World Rhino Day par van vibhag ne zabt kiye gaye 105 rhino horns sahit 140 kg se zyada avaith vanyajeev samagri ko aadhikarik taur par nasht kiya. Iska uddeshya black market ko todna aur sandesh dena tha ki in avaith vastuon ki vyavsayik keemat shunya hai.

24/09/2026

गाड़ी खुली तो अफसर भी कांप गए❗️🫪
नाइजीरिया के हाईवे पर एक संदिग्ध गाड़ी से 48 दुर्लभ वन्यजीव बरामद किए गए, जिनमें 4 नन्हे चिम्पांजी और 2 बेबस गोरिल्ला शामिल थे। इन मासूमों को छीनने के लिए इनके पूरे परिवार को इनसे जुदा कर दिया गया। क्या इंसान का यह लालच कभी थमेगा?

23/09/2026

11 साल बाद Tiger की entry❓
नागपुर से 1,800 किमी का सफर तय कर दो रॉयल बंगाल टाइगर हिमाचल के रेणुकाजी जू पहुंचे हैं। 11 साल का सन्नाटा तोड़ने के लिए बने इस खास बाड़े के पीछे एक अनोखी डील हुई, जहां इन विशाल टाइगर्स के बदले 2 जोड़े लाल जंगली परिंदे यानी रेड जंगलफाउल दिए गए।

Address

Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ZooTuber posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share