Editors Club Of India

Editors Club Of India Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Editors Club Of India, Nonprofit Organization, Delhi Off./IIC Lodhi Road, Delhi.

एडिटर्स क्लब ऑफ़ इंडिया एक संगठन नहीं,भारत के हर संपादक की सामूहिक इच्छाशक्ति और पेशेवर प्रतिष्ठा का राष्ट्रीय आंदोलन है।यहाँ सिर्फ सत्य,नैतिकता और संपादकीय स्वतंत्रता की रक्षा होती है।ECI सिर्फ जोड़ने के लिए नही,उन्हें एक निर्णायक शक्ति बनाने के लिए है..

एडिटर्स क्लब ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष Amitabh Agnihotri जी को प्रतिष्ठित इंडस यूनिवर्सिटी द्वारा पत्रकारिता के क्ष...
23/04/2026

एडिटर्स क्लब ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष Amitabh Agnihotri जी को प्रतिष्ठित इंडस यूनिवर्सिटी द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अद्वितीय, निष्पक्ष और दूरदर्शी योगदान के लिए डीलिट (Doctor of Literature - D.Litt.) की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाना न केवल उनके व्यक्तिगत संघर्ष, समर्पण और सिद्धांतों की जीत है, बल्कि पूरे पत्रकारिता जगत के लिए एक प्रेरणादायी क्षण है। यह सम्मान उस सशक्त आवाज़ की पहचान है, जिसने सदैव जनहित, सत्य और लोकतांत्रिक मूल्यों को प्राथमिकता दी। विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किया गया यह गौरव उनके नेतृत्व और विचारशीलता की व्यापक स्वीकृति को दर्शाता है। एडिटर्स क्लब ऑफ़ इंडिया के सभी पदाधिकारी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।

Arvind SinghPoornima MishraRaghvendra Pratap Singh RaghuDr. Sunil KaushikDr DK GuptaAnurag ChaddhaRtn Suneel Dutt GoyalRavi ShankarSanjay GiriAlok DwivediAshif AqbalKaushal KumarEditors Club Of India Anurag VarmaSanjay GiriSunil KaushikVrinda KhanaMahua KhabarNews18 IndiaBharat Samachar TVNews18 Hindi@

13/04/2026

नोएडा में मीडिया संस्थानों पर चल रहे मजदूर आंदोलन की आड़ में कुछ तत्वों द्वारा किए जा रहे हमले बेहद गंभीर और अस्वीकार्य हैं। एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया के महासचिव डॉ. सुनील कौशिक ने इन घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए स्पष्ट कहा कि यह सीधे-सीधे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस आयुक्त, नोएडा से कहा है सभी मीडिया संस्थानों की सुरक्षा तुरंत और प्रभावी तरीके से सुनिश्चित की जाए.

एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष Sanjay Giri  जी और महासचिव Sunil Kaushik जी ने लखनऊ प्रवास के दौरान उत्तर प्र...
10/04/2026

एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष Sanjay Giri जी और महासचिव Sunil Kaushik जी ने लखनऊ प्रवास के दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से जुड़े संपादकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर संगठन को सशक्त बनाने पर गहन चर्चा की। बैठक में संपादकों की भागीदारी बढ़ाने, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने तथा पत्रकारिता के मूल्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। यह दौरा बेहद सुखद, सार्थक और उत्साहवर्धक रहा, जिससे प्रदेश में क्लब के विस्तार को नई गति मिलेगी।

Dr. Sunil KaushikArvind SinghPoornima MishraAnurag ChaddhaRavi ShankarRtn Suneel Dutt GoyalAlok DwivediSanjay GiriAshif AqbalKaushal KumarAmitabh AgnihotriEditors Club Of India Anurag VarmaNews18 HindiBharat Samachar TVNews18 IndiaRaghvendra Pratap Singh RaghuMahua KhabarDr DK Gupta

08/04/2026

एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया के संगठनात्मक विस्तार को गति देने के उद्देश्य से क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष Sanjay Giri एवं महासचिव Dr. Sunil Kaushik 9 व 10 अप्रैल को लखनऊ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान दोनों वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े संपादकों, वरिष्ठ पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित करेंगे।

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त बनाना तथा हर क्षेत्र, वर्ग और माध्यम से जुड़े संपादकों को एक साझा मंच पर जोड़ना है। एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया का लक्ष्य निष्पक्ष, सशक्त और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना है, जिसके लिए व्यापक सदस्यता और सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

प्रवास के दौरान विचार-विमर्श के माध्यम से संगठन की भावी रणनीति, सदस्यता विस्तार अभियान तथा प्रदेश स्तर पर इकाइयों के गठन पर भी चर्चा की जाएगी। क्लब का मानना है कि संपादकों की एकजुटता से मीडिया की विश्वसनीयता और प्रभावशीलता को नई दिशा मिलेगी।

06/04/2026

Editors Club Of India द्वारा राजस्थान में संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सुनील कौशिक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह जी आज एवं कल जयपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे प्रदेश के वरिष्ठ, युवा एवं उभरते संपादकों के साथ संवाद स्थापित करेंगे तथा संगठन की सदस्यता अभियान को गति देने पर विशेष चर्चा करेंगे। साथ ही पत्रकारिता की गुणवत्ता, संपादकीय स्वतंत्रता, मीडिया नैतिकता एवं राष्ट्रीय स्तर पर संपादकों की सशक्त भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श होगा। यह दौरा राजस्थान में Editors Club of India को मजबूत आधार देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Amitabh AgnihotriAnurag VarmaRavi ShankarRtn Suneel Dutt GoyalKaushal KumarSanjay GiriAshif AqbalAlok DwivediDr. Sunil KaushikAnurag ChaddhaSunil KaushikArvind SinghPoornima MishraSanjay Giri@

03/04/2026

एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया द्वारा शीघ्र ही एक व्यापक सदस्यता अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य देशभर के संपादकों को एक सशक्त मंच पर एकजुट करना है। इस अभियान के माध्यम से भारत के सभी राज्यों और विभिन्न भाषाई क्षेत्रों से संपादकों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे पत्रकारिता के विविध स्वर और दृष्टिकोण को मजबूती मिल सके।

यह पहल मीडिया की स्वतंत्रता, संपादकीय गरिमा और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। सदस्यता अभियान के तहत प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े अनुभवी एवं युवा संपादकों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया का यह प्रयास राष्ट्रीय स्तर पर संवाद, सहयोग और पेशेवर उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Arvind SinghPoornima MishraSanjay GiriDr. Sunil KaushikSunil KaushikAnurag ChaddhaSanjay GiriAshif AqbalAlok DwivediAmitabh AgnihotriKaushal KumarEditors Club Of India Anurag Varma@

एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया एक ऐसा मंच है जो संपादकों को सिर्फ जोड़ता नहीं, बल्कि उन्हें शक्ति देता है—विचारों की, अभिव्यक्ति...
02/04/2026

एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया एक ऐसा मंच है जो संपादकों को सिर्फ जोड़ता नहीं, बल्कि उन्हें शक्ति देता है—विचारों की, अभिव्यक्ति की और अधिकारों की। यह एक ऐसा नेटवर्क है जहाँ अनुभव, साहस और प्रतिबद्धता मिलकर पत्रकारिता की असली गरिमा को पुनः स्थापित करते हैं।

अब समय है दर्शक बनने का नहीं, भागीदार बनने का। यदि आप मानते हैं कि मीडिया लोकतंत्र की रीढ़ है, तो इस रीढ़ को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

आइए, सदस्य बनें और एक ऐसे आंदोलन का हिस्सा बनें जो सिर्फ आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाले कल की पत्रकारिता को दिशा देगा- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष Anurag Chaddha



Arvind SinghPoornima MishraSanjay GiriDr. Sunil KaushikSanjay GiriAlok DwivediAshif AqbalKaushal KumarAmitabh AgnihotriAnurag VarmaEditors Club Of India Sunil Kaushik

मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी महाराज से आज लखनऊ में Editors Club Of India   के अध्यक्ष व  राष्ट्रवाणी 24x7 न्यूज च...
29/03/2026

मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी महाराज से आज लखनऊ में Editors Club Of India के अध्यक्ष व राष्ट्रवाणी 24x7 न्यूज चैनल के चेयरमैन व एडिटर इन चीफ Amitabh Agnihotri जी ने शिष्टाचार भेंट की..

Arvind SinghRavi ShankarPoornima MishraSanjay GiriRtn Suneel Dutt GoyalSunil KaushikDr. Sunil KaushikDr DK GuptaAnurag ChaddhaAlok DwivediKaushal KumarAshif AqbalSanjay GiriAnurag Varma

नॉएडा मीडिया क्लब में आयोजित कार्यक्रम में एडिटर्स क्लब ऑफ़ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय गिरि जी, महासचिव डॉ सुनील कौश...
22/03/2026

नॉएडा मीडिया क्लब में आयोजित कार्यक्रम में एडिटर्स क्लब ऑफ़ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय गिरि जी, महासचिव डॉ सुनील कौशिक जी, उपाध्यक्ष अलोक द्विवेदी जी, कोषाध्यक्ष सतेंद्र भाटी जी और जॉइन सेक्रेटरी पूर्णिमा मिश्रा जी का रहना हुआ. ..

Editors Club Of India  द्वारा इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई।...
22/03/2026

Editors Club Of India द्वारा इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई। क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष Amitabh Agnihotri जी ने पूर्व आईएएस अधिकारी, प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर एवं दूरदर्शी विचारक आचार्य रवि शंकर गुप्ता को क्लब की एडवाइजरी विंग का सदस्य मनोनीत किए जाने की औपचारिक घोषणा की।

आचार्य रवि शंकर गुप्ता का व्यक्तित्व प्रशासनिक अनुभव, बौद्धिक गहराई और सामाजिक प्रतिबद्धता का अद्भुत संगम है। लगभग 40 वर्षों के अपने प्रशासनिक करियर में उन्होंने नीति-निर्माण, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान में उल्लेखनीय योगदान दिया है। एक कुशल प्रशासक के साथ-साथ वे एक प्रेरणादायक वक्ता और लाइफ कोच के रूप में भी देशभर में अपनी पहचान बना चुके हैं।

इस अवसर पर श्री अमिताभ अग्निहोत्री ने कहा कि आचार्य गुप्ता का अनुभव और दृष्टि एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया को नई दिशा प्रदान करेगी। उनके मार्गदर्शन से क्लब की एडवाइजरी विंग और अधिक सशक्त होकर पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों और नीति संवाद के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

आचार्य रवि शंकर गुप्ता का विज़न भारत को ज्ञान, सशक्तिकरण और सांस्कृतिक चेतना के आधार पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। वे शिक्षा सुधार, स्किल डेवलपमेंट, युवा सशक्तिकरण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही, सनातन धर्म की आध्यात्मिक परंपराओं के प्रचार-प्रसार हेतु आश्रम स्थापना, वृद्धाश्रम, अनाथालय, सतत कृषि और भारतीय कला अकादमी जैसे कई सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रकल्पों की उनकी परिकल्पना समाज के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी अत्यंत समृद्ध रही है, जिसमें हिंदी, संस्कृत और अंग्रेज़ी साहित्य के साथ दर्शनशास्त्र में गहन अध्ययन शामिल है। इसके अतिरिक्त वे एनएलपी ट्रेनर, प्रमाणित लाइफ कोच और उत्कृष्ट वक्ता हैं, जिनकी प्रेरणादायक शैली युवाओं और पेशेवरों को नई दिशा देने में सक्षम है।

एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया द्वारा उन्हें एडवाइजरी विंग में शामिल किया जाना न केवल संस्था के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक सकारात्मक संकेत भी है कि अनुभवी और दूरदर्शी व्यक्तित्व अब इस मंच से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Arvind SinghPoornima MishraDr. Sunil KaushikAnurag ChaddhaAlok DwivediSanjay GiriNaresh VashisthaSunil KaushikKaushal KumarSanjay GiriUttar Bharat LiveThe Editors Dialogues DDNewsLiveAshif AqbalAnurag VarmaDr DK GuptaRavi ShankarRtn Suneel Dutt Goyal
ECI AWARDNews18 HindiZee NewsABP NewsBharat Samachar TVNews18 India@

Address

Delhi Off./IIC Lodhi Road
Delhi
110003

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Editors Club Of India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share