03/09/2026
उत्तराखंड लोक महोत्सव-2026 को आप सभी का अभूतपूर्व प्यार और समर्थन मिला, इसके लिए महोत्सव समिति आप सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करती है। इस आयोजन में भारी बारिश के कारण व्यवस्थाओं को ठीक करने में महोत्सव समिति को बड़े आर्थिक नुक़सान का सामना करना पड़ा। फ़ील्ड में मलबा डलवाने से लेकर, फ्लोरिंग आदि में बड़ी राशि खर्च हो गई।
हम बड़े भारी मन से यह घोषणा करते हैं कि उत्तराखंड में भारी बारिश और आपदा के कारण उत्तराखंड लोक महोत्सव-2026 स्थगित किया जाता है। हम सभी उत्तराखंड में आई आपदा में जान गंवाने वाले मृतकों एवं उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। इस स्थिति में जब उत्तराखंड भारी बारिश एवं आपदा के कहर से जूझ रहा है तब उत्तराखंड लोक महोत्सव को जारी रखने का कोई औचित्य नहीं बनता।