16/05/2026
बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की पुण्यतिथि जैसे सम्मानित मंच पर अगर कोई व्यक्ति जाट समाज की बहन-बेटियों के बारे में अपमानजनक भाषा बोलता है, तो यह पूरे समाज का अपमान है। किसने हक दिया इस घटिया राजकुमार सैनी को हमारी बहन बेटियो। की इज्जत उछालने का । उससे भी ज्यादा दुख की बात यह है कि मंच पर बैठे तथाकथित समाज के ठेकेदार उस बात पर हँसते रहे, समाज को खोखला तो ये ठेकेदार कर ही चुके है , अब सम्मानित मंच पर बहन बेटियों की इज्जत से भी खिलवाड़ करे रहे है ।
जाट समाज हमेशा से अपनी आन, बान और बहन-बेटियों के सम्मान के लिए जाना जाता है। किसी भी समाज की महिलाओं के लिए गलत शब्द बोलना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। ऐसे लोगों को समाज का प्रतिनिधि कहलाने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए।जाट सभा का कोई भी पद इन ठेकेदारों के पास है तो वो तुरंत प्रभाव से छीन लेना चाहिए ।
आज जरूरत है कि युवा पीढ़ी जागरूक हो, समाज की एकता और सम्मान के लिए आवाज उठाए, और ऐसे लोगों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करे जो समाज की छवि को खराब करने का काम कर रहे हैं।
हम अपने समाज की इज्जत, अपनी बहन-बेटियों के सम्मान और बाबा टिकैत जी के आदर्शों के साथ खड़े हैं, लेकिन ये देख कर बहुत शर्मिंदा होना पड़ रहा की उसी मंच पर बाबा टिकैत जी की औलाद भी हँसने वालों मैं एक थी,,,!
Jai Sena jindabad